– निवेशकों ने 1 दिन में की 4.29 लाख करोड़ की कमाई नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी का सिलसिला आज लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। शेयर बाजार ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड से कारोबार की शुरुआत की, दिन के कारोबार में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मजबूती के नए शिखर पर पहुंचे और अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बना कर मजबूती के नए शिखर पर आज के कारोबार का अंत किया। आज दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.45…
Author: shivam kumar
– चालू कारोबारी सप्ताह में 11 कंपनियों के आईपीओ की होगी लॉन्चिंग नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में सोमवार को तीन कंपनियों के आईपीओ ने दस्तक दी है। इनमें एक कंपनी मनबा फाइनेंस मेनबोर्ड सेगमेंट की है। यानी इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई दोनों जगहों पर लिस्टिंग होगी। इसके अलावा आज ही रैपिड वाल्व्स इंडिया और डब्ल्यूओएल 3डी के आईपीओ भी सब्सक्रिप्शन के लिए ओपेन हए हैं। इन दोनों कंपनियों के शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग होने वाली है। आज सब्सक्रिप्शन के लिए ओपेन हुए तीन आईपीओ में से नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी…
-बिहार का गैंग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को दे रहा था पास होने का टिप्स, 25 लाख की थी डिमांड रामगढ़। राज्य सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा संपन्न कराई। इस परीक्षा में बिहार के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गैंग काफी सक्रिय थे। इस बात का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने तब किया जब गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। बिहार के ही कुछ लोग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने की टिप्स दे रहे थे। इसके बदले में 25 लाख रुपये की डिमांड थी। परीक्षार्थी बनाकर रामगढ़ पहुंचा चंचल, दूसरे अभ्यर्थियों को दे रहा था टिप्स रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंटरनेट बंद कर, हाइकोर्ट में झूठ बोल कर हेमंत सोरेन क्या इसी करतूत को छिपाना चाहते थे? उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल के पेपर 3 की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से होनी थी, लेकिन किसी ने परीक्षा में आने वाले प्रश्नों का उत्तर पहले से ही लिख रखा था। बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि कुछ फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कल की तारीख और समय भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। कल परीक्षा के बाद भी कई जगह छात्रों ने…
खूंटी। सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूंटी से दक्षिणी छोटानागपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरूआत की। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। अलगाव वादी तत्वों को, राष्ट्र विरोधी तत्वों को पनाह देने वाली, उनको उत्साह देने वाली, उनकी परवरिश करने वाली पार्टी है। अगर प्रदेशों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, तुष्टिकरण की रणनीति, परिवारवाद से ग्रसित करने का काम किसी ने किया तो वो कांग्रेस पार्टी ने किया। हेमंत…
रांची। उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और युवा की जान चली गयी है। मृतक युवा रामगढ़ जिले का पतरातू निवासी था और उसका नाम अन्नु कुमार बेदिया था। इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि गलत नीतियों ने झारखंड के एक और होनहार युवा की जिंदगी छीन ली। कहा कि अन्नू कुमार बेदिया घर से उत्पाद सिपाही बनने का सपना लेकर निकले थे, लेकिन राज्य सरकार ने ताबूत में अन्नू की लाश घर भिजवायी। राज्य सरकार की बदइंतजामी ने अन्नू से उनकी सांसें छीन ली। बीजेपी नेता ने…
घाटशीला। कोल्हान प्रमंडल के बहरागोड़ा में आयोजित ‘परिवर्तन सभा’ में अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दावा किया कि यहां का माहौल देख कर मैं कह सकता हूं कि अंधेरा छंटेगा और कमल खिल कर रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में संकट है। हेमंत यानी की जेएमएम की सरकार और कांग्रेस की सरकार पर से लोगों का भरोसा खत्म हो चुका है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 4 साल 10 महीना हो गये, लेकिन कुछ नहीं किया। अब चुनाव आया तो पुलिस की भर्ती की दौड़…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के छह साल पूरे होने पर कहा कि यह योजना आगे भी देशवासियों के स्वास्थ्य के लिए समाधान देती रहेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आयुष्मान भारत योजना आज देशवासियों के स्वास्थ्य हेतु वरदान सिद्ध हो रही है। मोदी जी द्वारा जनता के आरोग्य की चिंता करते हुए 6 वर्ष पूर्व शुरू की गई विश्व की सबसे बड़ी इस स्वास्थ्य योजना ने गरीबों को स्वास्थ्य संबंधी आर्थिक बोझ से मुक्त किया है। हाल ही में इसे…
मैके। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया ने मैके में पहला टी20 मैच पांच विकेट से जीता था और इसी मैदान पर दूसरा मैच 29 रन से जीता था। मैच अधिकारियों ने पाया कि व्हाइट फर्न्स ने सीरीज के पहले मैच में तय समय में स्वीकार्य ओवर से 1 ओवर कम किए थे। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने अपराध स्वीकार कर लिया और जुर्माना स्वीकार कर लिया,…
मेलबर्न। फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टोनी पोपोविक को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। वह तत्काल प्रभाव से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 51 वर्षीय पोपोविक का पहला काम 2026 फीफा विश्व कप के लिए एएफसी एशियाई क्वालीफायर का महत्वपूर्ण तीसरा दौर होगा। ऑस्ट्रेलिया अपने अगले विश्व कप क्वालीफायर में 10 अक्टूबर को एडिलेड में चीन की मेज़बानी करेगा। पोपोविक ने एक बयान में कहा, “मैं मुख्य कोच के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करने का अवसर पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह एक ऐसी भूमिका है जो बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ आती है,…
-डॉ. मांडविया ने कहा-साल 2028 के बाद युवाओं के रोजगार दर में हुई वृद्धि नई दिल्ली। देश में सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुलाई महीने में 19.94 लाख सदस्य जुड़े हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने जारी एक बयान में यह जानकारी दी है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को नई दिल्ली में ईपीएफओ के जुलाई, 2024 के अनंतिम पेरोल डेटा को जारी करते हुए बताया कि ईपीएफओ ने जुलाई में 19.94 लाख शुद्ध रूप से (नेट) सदस्य जोड़े हैं, जो अप्रैल, 2018 में पेरोल डेटा जारी…
