Author: shivam kumar

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइएल) ने लाभांश किस्‍तों के रूप में कुल 828 करोड़ रुपये दिए हैं। इन तीनों कंपनियों में ईसीजीसी लिमिटेड ने 434 करोड़ रुपये, एनएचपीसी लिमिटेड 339 करोड़ रुपये और बीएचइएल ने 55 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। वित्‍त मंत्रालय के निवेश और लोकसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव ने सोमवार को ‘एक्‍स‘ पोस्‍ट पर जारी एक बयान में बताया कि सरकार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ईसीजीसी लिमिटेड, एनएचपीसी लिमिटेड और बीएचइएल से लाभांश किस्‍तों के रूप में क्रमशः 434 करोड़…

Read More

नई दिल्ली। मनबा फाइनेंस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को निवेशकों के लिए खुल गया। निवेशक इस आईपीओ के लिए 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 30 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे। एनएसई पर सोमवार को दोपहर एक बजे तक उपलबध आंकड़ों के मुताबिक मनबा फाइनेंस लिमिटेड के आईपीओ को बोली के पहले दिन पहली शेयर बिक्री को 11.20 गुना सदस्यता मिली। कंपनी ने इस आईपीओ के मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 114-120 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मनबा फाइनेंस इस इश्यू के जरिए कुल…

Read More

सिडनी/नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को निवेश के अवसरों पर चर्चा करने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की विभिन्न कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्‍होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सुपर फंड्स के साथ शानदार बैठक हुई, जिसमें हमने भारत के गतिशील विकास क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश अवसरों की खोज की। केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी में ऑस्ट्रेलिया भारत संबंध केंद्र द्वारा आयोजित लंच राउंडटेबल में ऑस्ट्रेलियाई व्यापार जगत के नेताओं के साथ नान और नई जमीन पर चर्चा के बाद यह कही। उन्‍होंने बताया…

Read More

पटना। बिहार के मुंगेर जिले में गंडक नदी पर बना पुल साेमवार काे नदी में समा गया। घटना जिले के बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार पंचायत और गोगरी के बीच हुई है, जहां गंडक नदी की धार पर बना बिचली पुल पानी में बह गया। आज पुल गिरने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बख्तियारपुर से समस्तीपुर के बीच बन रहे फोरलेन पुल का स्पैन गिर गया। इसके कुछ देर के बाद ही मुंगेर में पुलिया नदी में समा गयी। दरअसल, नेपाल से छाेड़े गये पानी से बिहार की नदियां उफान पर हैं। इसी क्रम में बिचली पुल पर बाढ़…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरक्षण पर उनके बयान को लेकर हो रही अलोचनाओं के बीच आज कहा कि बहुजन विरोधी भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले- हम आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देंगे। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में अमेरिका में आरक्षण पर एक बयान दिया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार इसे मुद्दा बना रही है और कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बता रही है। आज ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि हम आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देंगे। विस्तृत जातिगत जनगणना और आरक्षण पर…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दलितों को लेकर सोमवार को कांग्रेस समेत अन्य जातिवादी पार्टियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि बिगड़े दिनों में ही कांग्रेस और जातिवादी पार्टियों को दलितों की याद आती है। अच्छे दिन आते ही इन्हें फिर से दरकिनार कर दिया जाता है। मायावती ने कहा कि जैसा कि अभी हरियाणा प्रदेश में भी देखने के लिए मिल रहा है। पूरे देश में अभी तक के हुए राजनीतिक घटनाक्रमों से यह साबित होता है कि खासकर कांग्रेस व अन्य जातिवादी पार्टियों को अपने…

Read More

24 सितम्बर 1932 को पूना की यरवदा जेल में महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के बीच पूना समझौता हुआ, जिसे पूना पैक्ट के नाम से जाना गया। ब्रिटिश हुकूमत ने इस समझौते को सांप्रदायिक अधिनिर्णय (कॉम्युनल एवार्ड) में संशोधन के रूप में अपनी अनुमति प्रदान की थी। इसके तहत दलित वर्ग के लिए अलग निर्वाचक मंडल को त्याग दिया गया, लेकिन दलित वर्ग के लिए आरक्षित सीटों की संख्या प्रांतीय विधानमंडलों में 71 से बढ़ा कर 147 और केन्द्रीय विधायिका में कुल सीटों की 18% तक कर दिया गया। दरअसल, कम्युनल एवार्ड की घोषणा के समय महात्मा गांधी पूना…

Read More

पटना। बिहार में गंगा और इसकी सहायाक नदियां पूरे उफान पर हैं। अबतक प्रदेश के 12 जिलों की करीब 13 लाख अबादी बाढ़ से प्रभावित है जबकि बीते 24 घंटे में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के पटना, मुंगेर, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, वैशाली, पूर्णिया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर और सासाराम जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुंगेर के बाद अब भागलपुर में भी नदी के तेज बहाव वजह से मौत के मामले सामने आये हैं। बाढ़ के पानी में डूबने से भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय समेत कई जिलों में मौत हुई है। भागलपुर के नाथनगर में…

Read More

लव, लैंड के बाद अब वोट जिहाद, मतदाता सूची में 123 प्रतिशत वृद्धि कैसे घुसपैठ के खिलाफ 90 के दशक से लड़ता आ रहा हूं, डरूंगा नहीं, लडूंगा आजाद सिपाही की टीम संथाल दौरे पर है। शुक्रवार को साहिबगंज से गृह मंत्री आमित शाह ने भाजपा की परिवर्तन महारैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जमशेदपुर दौरे से इसका आगाज कर दिया था। आजाद सिपाही की टीम ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यक्रम भ्रमण के दौरान जनता के साथ संवाद किया। उस संवाद में साहिबगंज और राजमहल विधानसभा…

Read More

गढ़वा। मुख्यमंत्री की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि ये वही हेमंत सोरेन हैं, जिनको पांच महीने जेल में डाला था। इस योजना की शुरूआत हेमंत सोरेन ने पहले ही कर ली थी। आज आपको दूसरा किस्त मिल रही है। आज आपको 7वीं किस्त मिल रही होताी, लेकिन भाजपा वालों की वजह से ये योजना रूक गयी। कल्पना ने कहा कि भाजपा वालों ने हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डाला, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया। भाजपा वाले नहीं चाहते हैं कि हमारी माताओं बहनों के खाते में हजार टका आये। जैसे ही हमने मंईयां…

Read More

लोहरदगा। पलामू जाने के क्रम में कुडू बस स्टैंड में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान का आजसू पार्टी ने स्वागत किया। इस दौरान आजसू के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ झारखंड में सरकार बनायेगी और भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ कर दम लेगी। चिराग ने कहा कि एनडीए के बड़े से बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता दिन-रात एक किये हुए हैं तथा जनता के बीच जाकर इस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। अब यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी। इसकी उम्र खत्म हो गयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं…

Read More