Author: shivam kumar

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस साल परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.gov.in जैसे पोर्टल्स पर भी रिजल्ट उपलब्ध है। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही डिजिटल मार्कशीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिसे DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए डाउनलोड किया जा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होता जा रहा है। इस बीच प्रदेश में वाहन जांच को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर केंद्र और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि दमदम हवाई अड्डे पर उनकी गाड़ी के पास भी केंद्रीय बल जांच के लिए पहुंचा था। ममता बनर्जी ने कहा कि आज दमदम हवाई अड्डे पर…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास का विश्वास जताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। प्रधानमंत्री ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र…

Read More

नोएडा। नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में बीते एक हफ्ते से जारी श्रमिकाें के उग्र धरना प्रदर्शन के बाद आज ज्यादातर औद्योगिक इकाइयां और शैक्षणिक संस्थान खुल गए हैं और श्रमिक भी काम करने के पहुंचे है। गिरफ्तारी के भय से कंपनियों में उपस्थिति कम रही।विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में चाैकियां बनाकर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलाें काे तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी खुद जाकर जायजा ले रहे हैं। कई इलाकाें में पुलिस और अर्द्धसैनिकाें ने फ्लैग मार्च कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार की गठित की गई उच्चस्तरीय समिति की संस्तुति पर मंगलवार काे यहां…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारत से लगी हुई सीमा पर अपनी निगरानी को चौबीसों घंटे बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला किया है। खुली सीमा होने के कारण होने वाले घुसपैठ, तस्करी, सीमा पर अपराध आदि को रोकने के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं। सशस्त्र प्रहरी बल के प्रवक्ता डीआईजी विष्णु प्रसाद भट्ट के अनुसार, भारतीय सीमा से जुड़े नेपाल के देश के 27 जिलों की सीमा पर 3000 अतिरिक्त जवानों को भारत से सटी सीमा पर तैनात करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि नेपाल की पूर्वी सीमा झापा से पश्चिम सीमा…

Read More

अभिनेता मनोज बाजपेयी अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ दिव्या दत्ता नजर आएंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में दिव्या एक खलनायिका की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी, जो कहानी में नया मोड़ लाएगी। यह फिल्म चर्चित लेखक अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘लास्ट मैन इन टावर’ पर आधारित है, जिसका ऐलान नवंबर 2025 में किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी राणा दग्गुबाती ने संभाली है। सूत्रों के अनुसार, दिव्या का किरदार केवल नकारात्मक नहीं बल्कि कई परतों वाला होगा, जहां वह चालाक और निर्मम हैं, वहीं उसमें…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता शुरू होने की उम्मीद के कारण आज लगातार दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में गिरावट का रुख बना हुआ नजर आया। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। ट्रेडिंग शुरू होने के बाद ब्रेंट क्रूड और वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड के भाव में और गिरावट आ गई। डब्ल्यूटीआई क्रूड गिर कर 86.96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक चला गया। हालांकि बाद में इसके भाव में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल क्रूड ऑयल…

Read More

रांची। बोकारो से 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में बरामद नरकंकाल का मामला बुधवार को उच्च न्यायालय में उठा। प्रार्थी के अधिवक्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि यह कंकाल युवती का नहीं है। सरकार की ओर से बताया गया कि कंकाल का पोस्टमार्टम किया जाएगा। एफएसएल और डीएनए जांच भी होगी। इस पर कोर्ट ने पूछा कि जो कंकाल बरामद हुआ है, उसका अब तक डीएनए जांच हुआ या नहीं? क्या इस डीएनए टेस्ट के लिए युवती के माता-पिता का सैंपल लिया गया है। जिसका सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।…

Read More

वॉशिंगटन। इजराइल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में चल रही सीधी बातचीत का पहला दौर समाप्त हो गया है। करीब तीन दशक बाद हुई इस प्रत्यक्ष वार्ता को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, हालांकि फिलहाल युद्धविराम पर कोई ठोस सहमति नहीं बन सकी है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लेइटर ने लेबनानी राजदूत नादा हमादेह के साथ हुई दो घंटे की बैठक को “बेहद सकारात्मक” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और सुझावों पर चर्चा हुई है, जिन्हें अब अपनी-अपनी सरकारों के सामने…

Read More

पटना। सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार काे पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सुबह-सुबह सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास पहुंचे। सम्राट चाैधरी ने एक्स पर पाेस्ट के साथ तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पाेस्ट में उन्हाेंने लिखा है-माननीय केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा (आर) के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज सरकारी आवास पर भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दीं। पाेस्ट के…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना आज 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में आई मामूली कमजोरी के…

Read More