Author: shivam kumar

धनबाद। धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे सड़क अचानक बीच से करीब 2 फीट तक धंस गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सड़क धंसने के साथ ही कई जगहों पर दरारें भी दिखाई देने लगीं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए केंदुआडीह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया है। फिलहाल, यातायात को पास की एक लिंक रोड के जरिए संचालित किया जा…

Read More

-जदयू कोटे से विजय चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव ने ली उपमुख्यमंत्री की शपथ पटना। बिहार के नये मुख्यमंत्री के रुप में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने पद और गोपनियता की शपथ ली। पटना के लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने उन्हें शपथ दिलाई। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई है। उन्होंने राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू)…

Read More

गढ़वा। गढ़वा जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने पूरे घर की तलाशी ली। इस दौरान उन्होंने घर के सामान को इधर-उधर बिखेर दिया और कई कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब आसपास के लोगों…

Read More

रांची। झारखंड के सारंडा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों का सामना माओवादियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। मौके पर सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल तैनात हैं। फायरिंग में एक कोबरा जवान को गोली लगी है, जिसे एयरलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ इनामी माओवादी मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ चल रही है। बुधवार को वजंगल से अपना कैंप शिफ्ट कर रहे नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पश्चिम एशिया के संकट को खत्म करने के लिए ईरान से दोबारा बातचीत शुरू करने का संकेत देने की वजह से दुनिया भर के बाजार की तरह घरेलू शेयर बाजार में भी आज उत्साह बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। इसके बावजूद बाजार लगातार जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का जल्दी हल निकलने की उम्मीद के कारण दुनिया भर के बाजार में जोश का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही। इसी तरह एशियाई बाजार में भी चौतरफा खरीदारी हो रही है। ईरान के साथ दोबारा बातचीत शुरू होने का संकेत मिलने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति में 14 अप्रैल 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया है। करीब दो दशकों तक सत्ता में रहे नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है और अब सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्हें मंगलवार शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। राजग की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनका शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में होगा। यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा…

Read More

पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ के सिद्धांत पर आधारित बीस वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनसमर्पित बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को लंबे समय से अपने हृदय में स्थान दिया है, उसी तरह उन्होंने भी हर बिहारवासी को अपने दिल में बसाकर उनके उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘युगपुरुष’ बताते हुए कहा कि उनके…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “आज यहां प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर और तमिल पुथांडु तथा बैसाखी के शुभ अवसरों पर शुभकामनाएं देकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष के लिए सुख, शांति और सभी के कल्याण की कामना की। हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे तमिल पुथांडु हमारे पूर्वजों की बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करता है और परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को एक साथ लाता है। देश…

Read More

गांधीनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी गुजरात यात्रा के दौरान लोक भवन पहुंचकर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने भी बाबा साहेब के चित्र पर फूल चढ़ाए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के महू में महार (दलित) परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं और…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। इस हादसे में 50 हजार रुपये नगद सहित करीब आठ लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरा मकान जल जाने से दिलीप पाठक और उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:30 बजे घर के भीतर जलाए गए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से…

Read More