Author: shivam kumar

पटना। बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ के सिद्धांत पर आधारित बीस वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और जनसमर्पित बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को लंबे समय से अपने हृदय में स्थान दिया है, उसी तरह उन्होंने भी हर बिहारवासी को अपने दिल में बसाकर उनके उत्थान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने नीतीश कुमार को ‘युगपुरुष’ बताते हुए कहा कि उनके…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और पुथांडु के विशेष अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने एक्स पर कहा, “आज यहां प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर और तमिल पुथांडु तथा बैसाखी के शुभ अवसरों पर शुभकामनाएं देकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमने आने वाले वर्ष के लिए सुख, शांति और सभी के कल्याण की कामना की। हमने इस बात पर चर्चा की कि कैसे तमिल पुथांडु हमारे पूर्वजों की बुद्धिमत्ता को प्रदर्शित करता है और परंपरा, परिवार, आध्यात्मिकता और अनुशासित जीवन शैली को एक साथ लाता है। देश…

Read More

गांधीनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी गुजरात यात्रा के दौरान लोक भवन पहुंचकर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने भी बाबा साहेब के चित्र पर फूल चढ़ाए। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के महू में महार (दलित) परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं और…

Read More

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। इस हादसे में 50 हजार रुपये नगद सहित करीब आठ लाख की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरा मकान जल जाने से दिलीप पाठक और उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है। शादी की तैयारी की खुशियां मातम में बदल गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात 10:30 बजे घर के भीतर जलाए गए मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची के लोकभवन में भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक बाबासाहेब ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा-सुमन अर्पित की। वहीं,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर शत-शत नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि भारत के संविधान के शिल्पकार बाबा…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे के पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित चक्रधरपुर रेल मंडल में हाल के दिनों में मवेशियों के रेलवे ट्रैक पर आने और बिना कारण चेन पुलिंग की घटनाओं से रेल परिचालन पर गंभीर असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा है। मंगलवार को रेलवे की ओर दी गई जानकारी के अनुसार 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 के बीच मवेशियों के कारण कुल 11 घंटे 19 मिनट (679 मिनट) का डिटेंशन दर्ज किया गया, जिससे 24 ट्रेनें प्रभावित हुईं। इस दौरान टाटा-झारसुगुड़ा और…

Read More

खूंटी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह, जिला बौद्धिक प्रमुख, जिला संघ चालक जैसे पद को सुशोभित कर चुके मदन मोहन गुप्ता का सोमवार की रात निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।। मदन मोहन गुप्ता रामनवमी महासमिति ,गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े थे। मदन मोहन गुप्ता के निधन पर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ निर्मल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, प्रियांक भगत, अनूप साहू, सुनील साहू, जितेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा निवासी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक सफलतापूर्वक पहुंचकर एक प्रेरणादायक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मंगलवार को अपने इस साहसिक अभियान के अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि यह यात्रा उनके जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण और यादगार यात्राओं में से एक रही। कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि एवरेस्ट बेस कैंप तक पहुंचना केवल शारीरिक ताकत का नहीं,बल्कि मानसिक दृढ़ता का भी बड़ा इम्तिहान होता है। इस यात्रा के दौरान…

Read More

रांची। राज्यपाल-सह-झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। राज्यपाल ने कहा कि वे उच्च शिक्षा में गुणात्मक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय राज्य का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि राज्य में उच्च शिक्षा का ऐसा वातावरण स्थापित हो, जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहां शिक्षा ग्रहण करने…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय परिसर स्थित परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर आकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं और अपने कार्यों की शुरुआत उनके आशीर्वाद से करना उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसे अपने नए दायित्व के लिए संकल्प और ऊर्जा देने वाला क्षण बताया। इसके बाद वे परफॉर्मिंग एंड फाइन आर्ट्स विभाग पहुंचीं, जहां…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में इन दिनों गर्मी का असर तेज हो गया है। कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग दोपहर के समय घरों से निकलने से बच रहे हैं। दिन के समय मौसम तपता हुआ महसूस हो रहा है। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, अभी तापमान औसत के आसपास है और स्थिति पूरी तरह से असामान्य नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर…

Read More