नई दिल्ली। स्मृति मंधाना महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) प्री-ड्राफ्ट विदेशी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने वाली पहली भारतीय बन गई हैं और आगामी सत्र के लिए मौजूदा चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स में शामिल होंगी। स्ट्राइकर्स चौथी टीम होगी जिसका प्रतिनिधित्व मंधाना प्रतियोगिता के 10 साल के इतिहास में करेंगी। बाएं हाथ की यह खिलाड़ी इससे पहले ब्रिसबेन हीट (2016-17), होबार्ट हरिकेंस (2018-19) और सिडनी थंडर (2021) के लिए खेल चुकी हैं। भारतीय उप-कप्तान ने कार्यभार प्रबंधन के कारण डब्ल्यूबीबीएल 2022 से बाहर होने का विकल्प चुना था और फिर 2023 संस्करण से पहले उद्घाटन खिलाड़ी के मसौदे से बाहर होकर भारत…
Author: shivam kumar
लंदन। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और क्रिस जॉर्डन को अपनी व्हाइट-बॉल टीम से बाहर कर दिया है। ये तीनों हाल ही में टी20 विश्व कप में सेटअप का हिस्सा थे, जहां इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत से हार गया था। इनके बाहर होने से टी20I टीम में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों जॉर्डन कॉक्स, जैकब बेथेल, डैन मूसली, जोश हल और जॉन टर्नर को जगह मिली है, इन सभी ने घरेलू सर्किट में विभिन्न स्तरों पर प्रभावित किया है। इंग्लैंड के नियमित व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर और प्रीमियर पेसर जोफ्रा आर्चर भी एक्शन में…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को नई दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) के 54वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह नए आपराधिक कानून-नागरिक केंद्रित सुधार विषय पर डॉ. आनंद स्वरूप गुप्ता स्मृति व्याख्यान भी देंगे। वह वर्ष 2023 और 2024 के लिए विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (एमएसएम) विजेताओं को सम्मानित भी करेंगे। समारोह के दौरान गृह मंत्री नए आपराधिक कानूनों पर ब्यूरो के…
काठमांडू। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विराटनगर में राधाकृष्ण का भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है। नेपाल की सबसे बड़ी कही जाने वाली राधाकृष्ण रथयात्रा में नेपाल और भारत के लाखों श्रद्धालु सहभागी होते हैं। रथ यात्रा में भाग लेने के लिए भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थन और गुजरात तक से विभिन्न हिस्सों से भक्त विराटनगर में एकत्रित हो रहे हैं। कोशी प्रदेश सरकार ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन होने वाली रथ यात्रा के लिए पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश दिया है। विराटनगर में विक्रम संवत 1988…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका में टेक्सास के एक संघीय न्यायाधीश ने सोमवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन को झटका देते हुए उसके अहम सामाजिक कार्यक्रम पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी। यह कार्यक्रम संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे अमेरिकियों से विवाहित गैर-दस्तावेजी लोगों के लिए वैधीकरण को आसान बनाता था। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। टेक्सास के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय के न्यायाधीश जे. कैंपबेल बार्कर ने बाइडेन प्रशासन पर मुकदमा करने वाले 16 रिपब्लिकन के नेतृत्व वाले राज्यों के पक्ष में फैसला सुनाया है। इस फैसले से फिलहाल अमेरिकी…
दोहा। कतर एनर्जी और कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (केपीसी) ने 15 साल के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की बिक्री और खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए। कुवैत में सोमवार को हस्ताक्षरित यह सौदा जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। गल्फ टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कतर एनर्जी कुवैत को प्रति वर्ष तीन मिलियन टन एलएनजी की आपूर्ति करेगी। एसपीए की शर्तों के अनुसार, अनुबंधित एलएनजी जनवरी से कतर एनर्जी के पारंपरिक, क्यू-फ्लेक्स और क्यू-मैक्स एलएनजी जहाजों पर कुवैत के अल-जौर एलएनजी टर्मिनल पर जहाज के माध्यम से वितरित की जाएगी। यह समझौता कुवैत शहर में आयोजित एक विशेष समारोह में हुआ। इस मौके…
वाशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करने के बाद उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें दोनों देशों के बीच एक सेतु की तरह बताया। रक्षामंत्री ने इस जानकारी को अपने एक्स पोस्ट में साझा किया है। राजनाथ सिंह, अमेरिका और भारत के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं। उन्होंने अपने दौरे के आखिरी दिन रविवार को मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। रक्षा मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार,…
साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक के लिए उत्सुकता बढ़ने के साथ ‘देवरा : पार्ट-1’ के निर्माताओं ने मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर के दमदार नए पोस्टर जारी कर दिया गया। इसी के साथ फिल्म की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू कर दी है। कोरटाला शिवा की निर्देशित और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर अभिनीत देवरा की बहुप्रतीक्षित पहली किस्त 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इस नवीनतम पोस्टर ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इस नए जारी किए गए पोस्टर में एनटीआर जूनियर के दोहरे चेहरे दिखाई…
मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काे लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। कंगना को जान से मारने की धमकी एक वीडियो संदेश के जरिए दी गई है। यह वीडियो मैसेज एक ग्रुप में आया है, इस ग्रुप ने कंगना को जूतों से पीटने और जान से मारने की धमकी दी है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो सिख समुदाय का है। इस वीडियो में धमकी दी गई है कि अगर कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज की तो सभी…
बॉलीवुड कलाकार लगातार किसी न किसी वजह से खबरों में बने रहते हैं। कभी फिल्मों में अपने रोल को लेकर, कभी सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर, ये कलाकार चर्चा का हिस्सा बन रहते हैं। अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद चर्चा में आई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब वह अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आमिर खान हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट पर नजर आए। उस वक्त आमिर खान ने रिया की हिम्मत की तारीफ की थी। आमिर खान ने कहा कि, ”मैं…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना बिना किसी बदलाव के कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी के भाव में आज मामूली कमजोरी नजर आ रही है। भाव में बदलाव नहीं होने की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज भी 24 कैरेट सोना 73,180 रुपये से लेकर 73,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,090 रुपये से लेकर 66,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है। कीमत में आई इस गिरावट की…
