रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने घुसपैठ मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर मंगलवार काे पोस्ट कर कहा कि संताल परगना के छह जिलों के उपायुक्तों ने हाइ कोर्ट को गुमराह करने का काम किया है। मरांडी ने लिखा कि झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी एक कड़वी सच्चाई है। हालिया कुछ सालों के दौरान बांग्लादेशी मुसलमानों के अप्रत्याशित घुसपैठ के कारण आदिवासी समाज की आबादी में निरंतर गिरावट आयी है, जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए हाइ कोर्ट ने संथाल परगना के उपायुक्तों से जवाब मांगा था लेकिन हेमंत सोरेन के…
Author: shivam kumar
कोलकाता। कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर को लेकर मंगलवार (27 अगस्त) को छात्रों और राज्य कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन जारी है। पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे हैं। विरोध कर रहे लोगों ने हावड़ा से लगे संतरागाछी में बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन चलाई। नबन्ना, पश्चिम बंगाल सरकार का अस्थाई सचिवालय है, जहां मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर बैठते हैं। प्रदर्शनकारियों की रैली दोपहर करीब 12.45 बजे शुरू हुई। पुलिस ने हिंसा का हवाला देते…
नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।” केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार इस बैठक में भूस्खलन से प्रभावित वायनाड के पुनर्वास पर चर्चा की गई। उन्होंने केंद्र द्वारा मांगा गया एक अतिरिक्त, विस्तृत ज्ञापन भी प्रधानमंत्री को सौंपा।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले माह 22वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की अपनी सफल यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने अनेक द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की तथा भारत और रूस के बीच विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आपसी हित…
कोलकाता। आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (इडी) भी उनके खिलाफ जांच शुरू करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, इडी जल्द ही संदीप घोष के खिलाफ एक आर्थिक अपराध सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज करने जा रही है। यह कार्रवाई सीबीआई की एफआईआर के आधार पर की जा रही है। संदीप घोष को बहुत जल्द इडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना पड़ सकता है। आरजी कर अस्पताल में एक युवती डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की जांच सीबीआई को…
विशेष पार्टी का हर एक नेता और कार्यकर्ता उन्हें अपने दिल के करीब पा रहा है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। हिमंता जो बोलते हैं, वह करते हैं, और जो नहीं बोलते, वह तो डेफिनिटेली करते हैं। जब से भाजपा के फायर ब्रांड नेता हिमंता को झारखंड विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है, वह लगातार झारखंड भाजपा को नयी धार देने में लगे हुए हैं। झारखंड को जानने और पहचानने में लगे हुए हैं। हिमंता जनता से जुड़ना जानते हैं। उसके महत्व को वह पहचानते हैं। वह मात्र एक राजनीतिक शख्सियत…
लोहरदगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के दो स्थानों पर आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने चीरी कौशल विकास केन्द्र में लगभग 46 लाख रुपये की परिसम्पतियों का वितरण किया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि मैं नेता की तरह भाषण देने नहीं आपकी समस्या सुनने तथा केन्द्र सरकार से संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने आया हूं। केंद्र सरकार की विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आमजनों को हो रहा है या नहीं इसकी मानिटरिंग करने आया हूं। केंद्र सरकार जो पैसा विकास व जनकल्याणकारी…
-सांसद ने जन जागरण रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना रांची। आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने जन जागरण रथ को हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी स्क्रीन से युक्त यह सभी वैन द्वारा अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले जन जागरण पदयात्रा में लोगों को वीडियो के माध्यम से सरकार के वादों और हकीकत से रूबरू कराने का कार्य किया जाएगा। जन जागरण पदयात्रा का उद्देश्य सरकार की वादाख़िलाफियों को जनता से सामने लाना है। मौके पर सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में 23 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा की आक्रोश रैली के दिन 23 अगस्त को झारखंड हाइ कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी के कांके रोड में जाम में फंसने मामले में झारखंड हाइ कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सुनवाई की। साथ ही इसे हाइ कोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस के पास विस्तृत सुनवाई के लिए भेज दिया। कोर्ट ने मौखिक कहा, प्रतीत होता है कि साजिश के तहत उन्हें रोका गया। कोर्ट ने कहा कि कांके रोड में कोई धरना-प्रदर्शन नहीं था। इसके बावजूद भी वहां 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा में…
नई दिल्ली। पुरुष एकल वर्ग में भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल मंगलवार को नीदरलैंड के टैलोन ग्रीक्सपूर से हारकर यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं। नागल को अपने से कहीं बेहतर रैंकिंग वाले एथलीट के खिलाफ सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 7-6 से हार का सामना करना पड़ा। पहले सेट में डच खिलाड़ी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और नागल की सर्विस कई बार तोड़ी और 6-1 से जीत दर्ज की। दुनिया में 40वें नंबर के ग्रिक्सपूर किसी भी तरह से एक्सीलेटर से अपना पैर हटाने के मूड में नहीं थे और उन्होंने भारतीय…
स्टॉकहोम। स्वीडिश फुटबॉल मैनेजर स्वेन-गोरान एरिक्सन, जिन्होंने 2001 से 2006 तक इंग्लैंड को कोचिंग दी थी, का सोमवार को 76 वर्ष की आयु में अग्नाशय के कैंसर से निधन हो गया। जनवरी में, एरिक्सन ने खुलासा किया कि वह घातक कैंसर से पीड़ित हैं और उनके पास जीने के लिए अधिक से अधिक एक साल है। एरिक्सन ने 2001 में इतिहास रचा था जब उन्होंने केविन कीगन की जगह ली और इंग्लैंड टीम की कमान संभालने वाले पहले विदेशी कोच बने और उन्होंने 2002 और 2006 में दो विश्व कप फाइनल चरणों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें सितंबर 2001…
