नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से शेयर बाजार गिर कर लाल निशान में पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर शेयर बाजार वापस हरे निशान में पहुंच कर कारोबार करने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार करके बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज फिलहाल गिरावट नजर आ रही है। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान डाउ जॉन्स रिकॉर्ड हाई पर बंद होने में सफल रहा था। ये सूचकांक 65 अंक की मजबूती के साथ 41,240 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत…
रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना के संयंत्र क्षेत्र में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। परियोजना के कोयला संयत्र में कोयला उतारकर जा रही मालगाड़ी के ट्रैक पर सामने से रेल इंजन आ गया। जिसके कारण भिड़ंत से इंजन ट्रैक को क्षतिग्रस्त करते हुए बाहर हो गया। हादसे में लोको पायलट सहित दो लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर रेलवे और एनटीपीसी के अधिकारी पहुंच कर जांच कर रहे हैं। दरअसल हादसा सोमवार की शाम को झारखंड प्रांत के कोयला खदानों से एक मालगाड़ी ऊंचाहार परियोजना में कोयले की आपूर्ति लेकर आई थी। रात तक इस मालगाड़ी से…
– सीएम योगी ने महायोजना-2031 के तहत बुलंदशहर के विस्तार को गति देने के दिये निर्देश लखनऊ/बुलंदशहर। योगी सरकार प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी के तहत योगी सरकार धातु ढलाई के मशहूर बुलंदशहर का महायोजना के तहत विस्तार करने की योजना बना रही है। इससे बुलंदशहर में औद्योगिक-व्यावसायिक और आवासीय गतिविधियों के विकास को सुनियोजित ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बुलंदशहर के विस्तार का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे वर्ष 2031 की…
गोरखपुर। सोमवार रात में गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के बाद मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें खूब दुलारकर अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। सोमवार देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अनुष्ठान में व्यस्त रहने के बावजूद मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातः काल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। सीएम योगी जब भी गोरखनाथ…
मीरजापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उद्यमिता विकास के लिए मशरूम की खेती विषयक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसके आगामी सत्रों में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा नामांकन पत्र परियोजना के प्रधान अन्वेषक डा. जयपी राय को मोबाइल नंबर 9415816734 पर वाट्सएप के माध्यम से संदेश भेजकर प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण युवाओं का क्षमता निर्माण व आजीविका संवर्धन के लिए मशरूम की खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं हो। साथ ही वह मीरजापुर अथवा सोनभद्र का मूल निवासी होना चाहिए। नामांकन के बाद ही अभ्यर्थी प्रशिक्षण…
-महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन का भी आनंद उठाया गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरखपुर। परब्रह्म, परमेश्वर-योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरखनाथ मंदिर के उत्सवधर्मी एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री सोमवार रात लखनऊ से यहां पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार प्रातःकाल से मध्य रात्रि तक समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले कर्म योगेश्वर की साधना में रत रहे। प्रातःकाल उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा…
सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी के हाथीघिसा के विजय नगर चाय बागान से तेंदुए का शव बरामद किया गया है। मंगलवार की सुबह चाय बागान के श्रमिकों ने नाले में तेंदुए के शव को देखा। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लिया। वन कर्मियों के अनुसार, सुबह हाथीघिसा के विजय नगर चाय बागान के एक नंबर सेक्शन के नाले से तेंदुए के एक शावक का शव बरामद किया गया है।यह पता नहीं चल पाया है कि तेंदुए की शौक की मौत कैसे हुई है। पोस्टमार्टम के…
कोलकाता। महानगर कोलकाता सहित पूरे राज्य में अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में एक या दो बार हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिसमें कुछ समय के लिए तेज बारिश होने की भी संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोलकाता में 58.0 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में नमी का स्तर बढ़ गया है, जहां अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 91 प्रतिशत रही। बंगाल के…
अररिया। अररिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने पकड़ रखा है और उनका हाथ बांधकर उनके साथ अमानवीय कृत्य कर रहा है।युवक का पैंट खोलकर उनके गुप्तांग में मिर्ची का पाउडर उधेड़ने जाने जैसे कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक इस कृत्य से कराह रहा है।बावजूद इसके चारों ओर जमा भीड़ न तो उसका बचाव कर रही है और इस तरह के कृत्य को करने वाले को रोक रही है।अलबत्ता मौजूद कुछ लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने…
अररिया। अररिया के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव साेमवार काे मनाया गया।मध्य रात्रि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के भक्त झूम उठे और मंदिर हरे कृष्ण हरे कृष्ण से वातावरण गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को गुब्बारे और रंग बिरंगे पताकों से विशेष ढंग से सजाया गया था,जहां देर शाम के बाद मंदिरों में होने वाले पूजा अर्चना के लिए भक्त जमा होने लगे थे और रातभर भक्तों का मंदिरों में आवाजाही होते रही।विशेष पूजा अर्चना में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर माखन…
