-2019 में दोनों दल अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरे थे आजाद सिपाही संवाददाता रांची/नयी दिल्ली। झारखंड विधानसभा का चुनाव भाजपा और आजसू मिल कर लड़ेगी। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम मिल कर झारखंड की 81 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सुदेश महतो ने सोमवार को नयी दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच झारखंड की राजनीतिक स्थिति को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गठबंधन पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साेमवार काे रांची पुलिस के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि रांची पुलिस की प्रतिक्रिया पढ़ी। प्रतिक्रिया पढ़कर हतप्रभ हूं। रांची पुलिस ने लिखा है कि मुख्यमंत्री का पद एक उच्च स्तरीय संवैधानिक पद है, जिसकी सुरक्षा के सभी पहलू संवेदनशील होते हैं और इसके संधारण के लिए सभी को दृढ़ होना पड़ता है। एसएसपी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास दो किलोमीटर की दूरी पर है। जगह-जगह बैरेकेडिंग पारकर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हाउस की तरफ नहीं बढ़े थे। सिर्फ मोराबादी मैदान के बगल में लगी कंटीली बैरेकेडिंग के पास सांकेतिक प्रदर्शन…
चयनित प्राध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में राजभवन में की मुलाकात रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए जेपीएससी परीक्षा द्वारा चयनित 17 इतिहास विषय के शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की। चयनित प्राध्यापकों में विनोद कुमार लोहरा, हेमा लकड़ा, मुक्तारानी ओडेÞया, मैरी नीला हांसदा, कविता कुमारी, अरविंद कुमार साहू, विकास नंदन, साकेत बिहारी, प्रदीप झा शामिल हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए वर्ष 2018 में विज्ञापन द्वारा इतिहास विषय के 17 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया…
रांची। राजधानी से आतंकी कनेक्शन होने के संदेह में छह लोगों को पकड़ा गया है। इसे देखते हुए पुलिस चौकन्नी हो गयी है। राजधानी में रहने वाले हर एक व्यक्ति के सत्यापन की तैयारी की जा रही है, जिसका डिटेल थाने में रहेगा। मोहल्ले के हिसाब से लिस्ट तैयार होगी और पुलिस को इसकी जानकारी होगी कि कौन व्यक्ति कहां रहता है, क्या करता है। सभी थानेदारों को आदेश दिया गया है कि बीट पेट्रोलिंग के लिए अलग से जवानों को लगाया जाये। जवानों का यह काम होगा कि उन्हें अपने थाना क्षेत्र में अलग-अलग मोहल्ले की जिम्मेदारी दी जायेगी।…
कोल्हान के तीन जिलों की लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे पैसे सरायकेला। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सरायकेला दौरा प्रस्तावित है। यहां से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों की झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के योग्य लाभुकों को सौगात देंगे। इधर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ होने की संभावना को देखते हुए जिला परिवहन विभाग की ओर से 28 अगस्त को जिले में प्रवेश करनेवाले कुल छह स्थलों से सभी प्रकार के छोटे एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी…
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने हिमंता बिस्वा सरमा पर किया पलटवार, पूछा किसान आंदोलन क्या पाकिस्तान में हुआ था, 180 एफआइआर दर्ज हुई थीं रांची। जेएमएम महासचिव और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा बिना जानकारी के झारखंड में कानून सिखाने आ गये हैं। उन्हें बताना चाहिए कि किसान आंदोलन क्या पाकिस्तान में हो रहा था। ये वहीं हिमंता हैं, जिनकी पार्टी ने किसान आंदोलनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगा दीं। कंटीले तार और कंक्रीट के बैरियर लगा दिये। हिमंता बिस्वा…
-दुर्घटना में घायल हुए 16 में से 7 लोगों को आज ही विमान से भेजा जाएगा मुंबई काठमांडू। मार्स्यांगदी नदी में गिरी भारतीय नंबर वाली बस को आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार निकल लिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस को नदी से निकलने के लिए सुबह से ही मुगलिन-अम्बुखैरेनी सड़क खंड को बंद रखा गया था। वैसे तो इस सड़क खंड को पहले आज सुबह साढ़े तीन घंटे के लिए बंद किया गया था, लेकिन इसे आठ घंटे के बाद बस निकलने के बाद ही खोला जा सका। जिला पुलिस कार्यालय तनहुं के प्रवक्ता दीपक कुमार राय ने…
मास्को/कीव। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दिन-महीना और साल गुजरने के साथ-साथ और आक्रामक होती जा रही है। यूक्रेन ने सोमवार को रूस के सारातोव शहर की सबसे ऊंची इमारत (वोल्गा स्काई) को ड्रोन से निशाना बनाकर दुनिया को 9/11 की याद के भयावह मंजर की याद दिला दी। वोल्गा स्काई 38 मंजिला इमारत है। दूसरी तरफ रूस ने भी यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले कर कीव की नींद उड़ा दी है। सारोतोव शहर के गवर्नर रोमन बसुरगिन ने टेलीग्राम मैसेंजर ऐप पर जानकारी दी कि इस ड्रोन हमले में एक महिला घायल हो गई है। वोल्गा स्काई पर…
– नए तारीख का ऐलान सभी सदस्य देशों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा काठमांडू। थाईलैंड में नए राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच 18-19 अगस्त को बैंकॉक में होने वाला छठा बिम्सटेक शिखर सम्मेलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने संबंधित देशों को पत्र लिखकर फिलहाल शिखर सम्मेलन को आयोजित करने में असमर्थता जताई है। पत्र में कहा गया है कि बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों के कारण बिमस्टेक शिखर सम्मेलन का आयोजन संभव नहीं है। नई तारीख का ऐलान सभी सदस्य देशों के साथ परामर्श के बाद किया जाएगा। नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता…
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री-2’ इस समय चर्चा में है। रिलीज के दो हफ्ते बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 2018 में आई फिल्म स्त्री के दूसरे भाग का सीक्वल है। ‘स्त्री’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने अभिनय किया था। इस फिल्म के सीक्वल में भी हमें वही कलाकार नजर आ रहे हैं। भले ही राजकुमार राव आज इस किरदार के लिए लोकप्रिय हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी…
नई दिल्ली। पन्द्रह साल पुरानी शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद बांग्लादेश अपने अब तक के सबसे बुरे राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान से 1971 में आजादी हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले 53 वर्ष पुराने बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था भंग होने के चलते देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई है। सत्ता परिवर्तन के बाद वैकल्पिक व्यवस्था का झुकाव चीन की ओर दिखाई दे रहा है। इसका भारत के साथ होने वाले कारोबार पर इसका कुछ असर पड़ता दिख रहा है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस चीन के साथ आर्थिक…
