Author: shivam kumar

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डेंटावीटा डेंटल क्लिनिक कांके रोड की डॉ सौम्या सिन्हा ने 200 से अधिक छात्राओ की दांतों की जांच कर उसकी देखभाल के लिए भी जागरूक किया। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शारदा फाउंडेशन ने डेंटावीटा डेंटल क्लिनिक के साथ मिलकर यह दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती…

Read More

रांची। राजधानी की चान्हों थाना पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप वाहन से इंपीरियल गोल्ड कम्पनी का 2080 बोतल अंगेजी शराब बरामद किया है। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि चान्हो थाना क्षेत्र के एनएच-75 मुख्य मार्ग में पादुक पुल के समीप एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप वाहन (जेएच01 बीई 5815) को रोका गया, जिसपर उक्त वाहन के चालक और एक अन्य व्यक्ति उक्त वाहन से उतरकर भागने लगे। उन्हें पकड़ने का फाफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गये। एंटी क्राइम चेकिंग में चान्हो थाना…

Read More

रांची। जैप 9 साहेबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित नवनीत हेंब्रम ने पुलिस सेवा से त्याग पत्र दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, उनका त्याग पत्र अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है। चर्चा है कि नवनीत हेंब्रम महेशपुर विधानसभा से चुनाव लडेंगे। गृह सचिव को भेजे गये त्यागपत्र में नवनीत हेंब्रम ने कहा है कि उनकी नियुक्ति 5 अप्रैल 2013 को हुई थी। पिछले कुछ महिनों से वह व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की वजह से मानसिक तनाव से गुजर रहा हूं। ऐसे में वह अपने पद के दायित्व का सही से निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए अपनी स्वेच्छा से…

Read More

रांची। राजधानी के अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा से सोमवार को मारपीट की गई। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ मंगलवार को अरगोड़ा थाने में प्राथमिक दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इस घटना से रांची सिविल कोर्ट के वकीलों में भी आक्रोश है। झा का मोहल्ले के पड़ोसी से दीवार तोड़ने को लेकर हुए विवाद हो गया। झा के दीवार तोड़ने का विरोध करने पर उनके पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में झा गंभीर रूप से घायल हो गये। गौरेश चंद्र झा को प्राथमिक उपचार…

Read More

सरायकेला। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से लापता विमान को अंततः करीब छह दिनों के बाद साेमवार की रात चांडिल डैम से निकाल लिया गया। नेवी की टीम ने करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विमान को निकालने में कामयाबी पाई। अब इसको सड़क मार्ग से ट्रेलर पर लादकर सोनारी एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां उसको रखा जाएगा। उसके बाद डीजीसीए की टीम इसकी जांच करेगी। इस बीच सोमवार को प्रातः करीब 10 बजे से ही विमान को निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया गया। इस ऑपरेशन के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक नावों की मदद ली गई…

Read More

रांची (झारखंड)। राज्य के कई जिलों में सोमवार देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गए। ये झटके संताल परगना वाले इलाकों पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है। हालांकि, इन झटकों से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस दौरान लोग सो रहे थे। इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं…

Read More

अमित शाह से मुलाकात के बाद अटकलों पर लगा विराम रांची। सभी अटकलें पर विराम लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 30 अगस्त भाजपा में शामिल होंगे। रांची में एक कार्यक्रम में होगा, इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा का दामन थाम लेंगे। सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से चंपाई सोरेन की मुलाकात हुई। वही पूरी रूपरेखा तय की गयी है। इस मुलाकात के दौरान चंपाई सोरेन के साथ इनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा मौजूद थे। करीब 25 मिनट तक चंपाई सोरेन से अमित शाह से…

Read More

गुमला। जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। बताया जाता रहा कि अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद…

Read More

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में मंगलवार की अहले सुबह सुभाष प्रमाणिक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में सुभाष को टीएमएच ले जाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अपराधियाें ने सुभाष को तीन गोली मारी है। बताया जाता है कि सुभाष मंगलवार की सुबह अपने घर के पास पास टहल रहा था। इसी दौरान पैदल पहुंचे छह अपराधियों ने सुभाष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें सुभाष के कंधे में गोली लगी। घटना की सूचना पर जबतक पुलिस मौके पर पहुंची तबतक सभी…

Read More

हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है। आरोपी की पहचान मो। साहेब अंसारी उर्फ अली इमाम के रूप में हुई है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही नाबालिग का मेडिकल चेकअप भी हो गया है। बताया गया है कि रविवार देर शाम को नाबालिग अपने घर में अकेली थी। नए घर में दरवाजा और खिड़की नहीं लगी थी, जिस कारण आरोपी आसानी से नाबालिग के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर घटना को अंजाम…

Read More

राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा फिर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा रांची। आपकी विकास पार्टी झारखंड के विकास, बेरोजगारी और पलायन सहित ज्वलंत 11 सूत्री मांग के समर्थन में 20 अगस्त से कोडरमा से झारखंड बदलाव संघर्ष पदयात्रा निकला। यह पदयात्रा सोमवार को रांची पहुंचा। इसके बाद पार्टी के सदस्य राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा और फिर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने कहा कि झारखंड को बिहार अलग हुए 24 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक जितने भी सरकार बनी सबने जनता को ठगने का काम किया है। इसलिए पार्टी…

Read More