पेरिस। मैसेंजिंग ऐप टेलीग्राम के चीफ एग्जीक्यूटिव पावेल दुरोव को शनिवार शाम पेरिस के ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पावेल दुरोव अपने प्राइवेट जेट से पेरिस के ले बॉर्गेत एयरपोर्ट पहुंचे थे। 39 वर्षीय दुरोव को मैसेजिंग ऐप से संबंधित अपराधों के लिए वॉरंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। दुबई स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूस में जन्मे ड्यूरोव ने की थी। अपने वीके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे उन्होंने बेच दिया है, उसपर विपक्षी समुदायों की आवाज को दबाने की सरकार की मांग को मानने से इनकार करने के बाद उन्होंने 2014 में…
Author: shivam kumar
काठमांडू। रामेछाप जिले के शैलुंग में आज सुबह हुए भूस्खलन में तीन घरों के चपेट में आने से उन घरों में रहने वाले सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राहत तथा बचाव कार्य में लगे सुरक्षाबलों ने अब तक 6 शव ही बरामद किया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। जिला पुलिस कार्यालय रामेछाप के सूचना अधिकारी कौशल न्यौपाने के अनुसार अब तक जिनका शव बरामद किया जा चुका है उनकी पहचान 57 वर्षीया उर्मिला पहाड़ी, 30 वर्षीय संदीप पहाड़ी, 11 वर्षीय संतोष पहाड़ी, 14 वर्षीय विज्ञान पहाड़ी, 30 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ और उनके 18…
ढाका। बांग्लादेश सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एएचएम शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को गंभीर हालत में उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। शनिवार को सिलहट अदालत परिसर में पुलिस की हिरासत में शम्सुद्दीन चौधरी पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था, जिसमें शम्सुद्दीन बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार देर रात हालत बिगड़ने पर आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, सिलहट के उप महानिरीक्षक (डीआईजी जेल) एमडी सगीर मियां ने कहा कि न्यायमूर्ति माणिक की हालत गंभीर है,…
जमशेदपुर। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जेएमएम की राजनीति का उद्देश्य विकास नहीं तुष्टिकरण रहा है। इन्होंने समाज के हर वर्ग को बांट कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकी है पर किसी भी वर्ग के हित के लिए कभी भी कुछ नहीं किया। सोरेन परिवार पिछले 40 साल से सक्रिय राजनीति में है लेकिन इन्होंने सिर्फ अपना और अपने परिवार के विकास को महत्व दिया है राज्य के विकास को नहीं। छल जेएमएम के आचरण में है। सुदेश कुमार महतो रविवार काे चाकुलिया प्रखंड के मैदान में बहरागोड़ा विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह…
– रक्षा मंत्री को सुरंग के वास्तविक प्रयोग से अवगत कराया गया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिका यात्रा के दौरान टेनेसी के मेम्फिस में नौसेना के सतही युद्धक केंद्र (एनएसडब्ल्यूसी) में विलियम बी मॉर्गन लार्ज कैविटेशन चैनल (एलसीसी) का दौरा किया। यह दुनिया की सबसे वृहद एवं तकनीकी रूप से सर्वाधिक उन्नत जल सुरंग सुविधाओं में से एक है। यहां पर पनडुब्बियों, टारपीडो और नौसेना के सतही जहाजों तथा प्रोपेलरों का परीक्षण किया जाता है। रक्षा मंत्री को इस केंद्र के बारे में जानकारी देकर सुरंग के वास्तविक प्रयोग के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर…
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले सत्ता में कांग्रेस थी तो उसने सत्ता में रहते जातीय जनगणना क्यों नहीं करायी, इसका जवाब दें। मायावती ने रविवार काे एक्स पोस्ट में कहा कि संविधान के तहत एससी-एसटी को मिले आरक्षण में अब उप-वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा और भाजपा आदि का भी चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है, सचेत रहें। उन्होंने साफ ताैर पर कहा कि कांग्रेस और सपा…
पटना। भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदम कद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व बीपी मंडल की…
जमशेदपुर। पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार से पूरे देश में पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र से इस अभियान की शुरूआत की है। कदमा के राम जनम नगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्रांगण से मंत्री ने इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि राज्य में पोलियो पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है, फिर भी इससे बचाव के लिए एक से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को इसकी खुराक पिलानी अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों के…
-कांग्रेस विधायक दल की बैठक में झारखंड विस चुनाव की तैयारियों पर मंथन रांची। रांची के सर्किट हाउस में रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव पर मंथन किया गया। विधायकों से चुनाव की तैयारियों पर फीडबैक भी लिये गये। साथ ही संयुक्त घोषणा पत्र के लिए विधायकों से सुझाव मांगे गये। प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पहली प्राथमिकता सीटिंग सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की होनी चाहिए। इसके अलावा बैठक में राहुल गांधी के झारखंड दौरे को लेकर भी चर्चा की…
अररिया। अररिया जिला मद्य निषेध विभाग की टीम ने शनिवार की देर शाम सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठिया नेशनल हाईवे 27 स्थित पेट्रोल पंप के निकट एक वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। शराब धंधेबाजों ने शराब की बोतलें वैन में लोहे के चादर के पीछे तहखाना बना कर छुपा रखा था,जो देखने से खाली वैन प्रतीत हो रहा था।मद्य निषेध विभाग की टीम ने मामले में पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वैन पर शराब छिपाकर पश्चिम बंगाल से तस्करी कर नेशनल हाइवे 27 से ले जाया जा रहा था।पकड़े गए शराब के धंधेबाजों…
अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के माध्यम से परिवारवाद की सियासत पर चोट की है। परिवारवादी राजनीति नई प्रतिभाओं का दमन करती है, इसलिए बिना पॉलिटिकल बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं का पॉलिटिकल सिस्टम जुड़ने की अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देश की दशा और दिशा बदलने में मिल का पत्थर साबित होगा। उक्त बातें भाजपा विधानसभा प्रभारी प्रवीण कुमार ने मन की बात कार्यक्रम के 113वें कड़ी को बूथ संख्या 146 पर सुनने के बाद रविवार काे कही। माैके पर उनके साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश राज, जिला महामंत्री दीपक मंडल, ओबीसी मोर्चा…
