-आजाद सिपाही संवाददाता गिरिडीह। झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस वजह से पानी का जलस्तर काफी नीचे चला गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पानी की किल्लत है। इसी बीच गिरिडीह से एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। यहां ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। दरअसल, पीएचइडी का संवेदक गांव पहुंचा, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गये। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से बांध दिया। एक घंटे से अधिक समय तक संवेदक को बांध कर रखा गया। मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के चुंजका का है। इस बात की सूचना जैसे ही वरीय अधिकारियों को हुई…
Author: shivam kumar
-आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राज्य सरकार ने 15 नवंबर तक हर हाल में एक लाख कुआं निर्माण का लक्ष्य ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की समीक्षा की है, यह पाया कि कुआं निर्माण की यह योजना काफी धीमी चल रही है। इसके काम में तेजी लाने को कहा गया है। सभी जिलों और प्रखंड-पंचायत स्तर पर अधिकारियों को कहा गया है कि वह लाभुकों से संपर्क करके काम में तेजी लायें। सीएम ने इसके अलावा बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके…
रांची। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक यूट्यूबर को दिये इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें करारा जवाब दिया है। सांसद ने आपके लालच को उजागर किया, इसलिए आप ऐसा कर रही बाबूलाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वह हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं। साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी…
-अजय शर्मा रांची। (आजाद सिपाही) बड़गार्इं अंचल की जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह पूरी तरह से निजी जमीन है। इस भूखंड के मालिक पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन नहीं हैं और न ही उनके कब्जे में यह भूखंड है। इसी जमीन में मनी लांडिंÑग का आरोप लगा कर हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को इडी ने जेल भेज दिया है। हैरत की बात यह है कि अब तक इडी की ओर से कोई ऐसा पुख्ता दस्तावेज न्यायालय के सामने नहीं रखा गया है, जिससे इसकी पुष्टि हो कि इस भूखंड के मालिक हेमंत सोरेन…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर धुर्वा रांची के प्रथम सेवक सुधांशु नाथ शाहदेव, सेवक अमरदीप कौशल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 7 जुलाई को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
रांची। रांची झील बचाओ अभियान समिति के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा के नेतृत्व में झील की सफाई को लेकर सत्याग्रह किया गया। सत्याग्रह में लंकेश सिंह, उपेंद्र रजक, श्याम नंदन उपस्थित थे। श्री मिश्रा ने बताया कि रांची झील का पानी दूषित होने के कारण सड़ गया है। बदबू के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लंकेश सिंह ने कहा कि रांची झील के दूषित पानी का सैंपल समिति के द्वारा उच्च न्यायालय को भी दिया जायेगा।
रांची। कृषि मंत्री बादल ने कहा कि किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये जायेंगे। 31 मार्च 2020 तक किसानों द्वारा लिया गया 50 हजार से लेकर दो लाख तक के ऋण को वन टाइम सेंटलमेंट के माध्यम से माफ किया जायेगा। इसके लिए सभी बैंकों से प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। बादल शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित सभागार में राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के पदाधिकारियों के साथ केसीसी लोन सहित कृषि कार्य के लिए किसानों के जरिये लिये गये ऋण की माफी योजना को लेकर बैठक में बोल रहे थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। साहिबगंज अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के गवाह अंकुश राजहंस यादव ने झारखंड हाइकोर्ट में साहिबगंज जिला प्रशासन द्वारा गंगा नदी पर फेरी टेंडर को चुनौती दी है। कोर्ट ने अंकुश यादव की याचिका को स्वीकार करते हुए 18 जून को मामले की सुनवाई निश्चित की है। गंगा नदी पर फेरी के लिए टेंडर 19 जून को होना है। अंकुश ने अपनी याचिका में कहा है कि साहिबगंज जिला प्रशासन खनन माफिया के सिंडिकेट को लाभ देने के लिए जबरन नियमों को बदल रहा है। नियमों में जो बदलाव किये गये हैं, उससे किसी खास…
गिरिडीह। दुकान बंद कर अपने घर जा रहे एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की यह घटना गिरिडीह जिले के देवरी थाना इलाके के चतरो बाजार से की गयी। फिरौती के लिए हुए इस अपहरण की जानकारी मिलते ही गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। अंतत: पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया। जिस युवक की बरामदगी की गयी है, उसका नाम पंकज दास है जो चतरो का रहनेवाला है। ऐसे हुई घटना दरअसल गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा को फोन आया। फोन करनेवाले ने खुद का नाम लक्ष्मण दास बताया।…
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। वित्त मंत्री कार्यालय ने इस मुलाकात की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी है। ये देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है, जो पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना साल 1956 में हुई थी।
नई दिल्ली। सब्जियों और विनिर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण थोक महंगाई में लगातार तीसरे महीने इजाफा हुआ है। थोक महंगाई दर मई में सालाना आधार पर उछलकर 15 महीने के उच्चतम स्तर 2.61 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने अप्रैल में यह 1.26 फीसदी थी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की वजह से थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर मई महीने में 2.61 फीसदी रही है। पिछले साल मई में थोक महंगाई दर -3.61 फीसदी रही थी। अप्रैल में…