रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से नई दिल्ली स्थित उप-राष्ट्रपति निवास में मुलाकात की।
Author: shivam kumar
रांची। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर मंगलवार देर रात ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दशमफॉल, राहे, मांडर, चान्हो, सोनाहातू, लापुंग, दलादली, इटकी, मुरी, महिला थाना बुंडू, नगड़ी, रातु, तमाड़, ओरमांझी, बुढ़मू और सिल्ली थाना के द्वारा चेकिंग किया गया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि रात में अड्डा बाजी करने वाले के खिलाफ अभियान चलाया गया। साथ ही एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया। चेकिंग के दौरान पकड़े लोगों पर न्याय संगत कार्रवाई की गई।
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। राजधानी रांची में सब्जियों के बढ़े दाम ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। हाल ये है कि बाजार में गोभी 100 रुपये और बैंगन 80 रुपये किलो बिक रहे हैं। वहीं, जो प्याज पहले 28 से 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा था, अब वह 45 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। रुगड़ा की कीमत 400 रुपये किलो है और भिंडी की कीमत 60 रुपये किलो है। हाल के दिनों में सब्जियों की कीमतों में अचानक वृद्धि आम जनता के लिए चिंता का विषय बन गया है। बाजार में…
गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आरटीआई कार्यकर्ता के घर पर फायरिंग की घटना हुई है। बताया गया कि 13 अगस्त की रात में दो से तीन बजे के करीब आरटीआई कार्यकर्ता सुशील हांसदा अपने बच्चे के साथ सोये हुए थे। इस बीच अज्ञात हमलावरों ने कमरे की खिड़की से गोली चलाई। गोलीबारी की घटना में आरटीआई कार्यकर्ता बाल-बाल बच गए। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा पंचायत के दिघरियाखुर्द के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता सुशील हांसदा ने बताया कि घटना के बाद तुरंत उन्होंने मामले की सूचना बेंगाबाद थाना और 100 नंबर पर दी. सूचना पाकर बेंगाबाद पुलिस…
रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ मंगलवार को नयी दिल्ली के लाल किले परिसर में एनसीसी एवं एनएसएस वालंटियर के द्वारा 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित उत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में एनसीसी एवं एनएसएस के 2000 वॉलिंटियर्स ने भाग लिया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जब हम आज 78 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में उत्सव को मना रहे हैं। वही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले उन सभी वीर सपूतों को याद करने एवं उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर…
युवा मूकदर्शक नहीं राज्य के बदलाव का वाहक बनें युवा आजसू रांची जिला (ग्रामीण) प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न रांची। युवा आजसू के सभी पदाधिकारी आने वाले दिनों में न सिर्फ खुद को संवारेंगे बल्कि राज्य के भविष्य को संवारने का नेतृत्व भी करेंगे। युवा आजसू के सभी साथी जनता के हक हकूक के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें और निर्भीक होकर सत्ता परिवर्तन के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि युवा गांव के चौपाल से खड़ा होकर राज्य सरकार को ललकारेंगे। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित युवा…
संथाल आदिवासी हवलदार चोहन हेंब्रम के हत्यारे को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे पुलिस रांची। राज्य की ध्वस्त विधि व्यवस्था पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में कोई सुरक्षित नहीं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित नहीं। मरांडी ने कहा कि झारखंड की धरती फिर एक निर्दोष संथाल आदिवासी के खून से रक्तरंजित हो गयी। हजारीबाग के मेडिकल कॉलेज में तैनात संथाल आदिवासी हवलदार चोहन हेंब्रम की हत्या कर मो शहीद अंसारी फरार हो गया। उन्होंने…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने नेशनल महिला हॉकी टीम की प्लेयर्स सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को हरमू (रांची) में जमीन देने का फैसला लिया है। इस जमीन पर वे दोनों घर बना सकती हैं। मंगलवार को बोर्ड मुख्यालय में आयोजित बोर्ड की 74वीं बैठक में इस संबंध में आये प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 19 प्रस्ताव लाये गये। इसके अलावे पांच अन्यान्य प्रस्ताव भी आये। बैठक के बाद चेयरमैन ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। रांची जेल में एक कैदी भोमा सिंह की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा की ओर से उम्र कैद की सजा के तहत 14 वर्ष से अधिक समय जेल में बिताने पर रिहा करने का आग्रह करनेवाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि 28 वर्ष तक जेल में रहने के बाद भी अनिल शर्मा को अब तक क्यों नहीं रिहा किया गया? मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी। याचिका…
पिछले पौने पांच वर्षों में लगभग 7000 मंईयां बलात्कार की शिकार हुई, सरकार इस मुद्दे पर असंवेदनशील क्यों? झारखंड की मंईयां की इस सरकार में 50 टुकड़े किये गये, जिंदा जला दी गयी, सैकड़ों सामूहिक बलात्कार हुए महिलाओं को 8000 प्रतिमाह देने की घोषणा मेनिफेस्टो में थी, अब 1000 का फॉर्म भरवाया जा रहा है आजाद सिपाही संवाददाता रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा रक्षाबंधन के दिन सांकेतिक रूप से कुछ महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की 1000 राशि देने की घोषणा को नौटंकी करार दिया। प्रतुल ने कहा कि…
वैश्विक मंच पर बांग्लादेश हिंसा को सख़्ती के साथ उठाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील आजद सिपाही संवाददाता रांची। पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि बांग्लादेश में व्यापक पैमाने पर घटी हिंसा की घटनाएं वास्तव में मानवता के सिर पर कलंक है। इसके साथ-साथ यह केंद्र सरकार की विदेश नीति पर वैसा धब्बा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सक्रियता और व्यावहारिक नीति से दूर कर सकते थे। श्री तिर्की ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि वे सभी वैश्विक मंचों के…
