पाकुड़। गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे मंगलवार को महेशपुर के गायबथान मे चर्चित जमीनी विवाद, गोपीनाथपुर, तारानगर में हुये विवाद मामले को जानने लोगों के बीच पहुंचे। सांसद कॉलेज के हॉस्टल के छात्र से भी मुलाकात की। इसके बाद सांसद गायबथान गांव पहुंचे जहां घायल परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए उक्त जमीन पर आज से ही काम शुरू करवाने की बात कही। वही सांसद दूबे ने तत्काल ऑनलाइन 25 हजार रुपये पीड़ित परिवार के खाते में ट्रांसफर किया। उन्होंने फिलहाल झोपड़ी और घेराबंदी का काम शुरू करने की बात कही। वहीं मौजूद अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को गायबथान पंचायत…
Author: shivam kumar
– आईआईएसईआर के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं केन्द्रीय वित्त मंत्री, 442 शोधार्थियों को प्रदान की डिग्री भोपाल। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लोग यह सवाल करते हैं कि देश में इतने सारे टैक्स क्यों हैं। वे चाहती हैं कि टैक्स जीरो पर लेकर आएं लेकिन देश के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं और उसके लिए फंड की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर और देश को लेकर बहुत सारे कमिटमेंट हैं। हम इस बात का इंतजार बिल्कुल नहीं कर सकते हैं कि दूसरे हमें पैसे दें इसीलिए हम खुद पैसा खर्च कर रहे हैं। इसके लिए बहुत…
रांची। कोलकाता के आर्जिकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से डॉक्टरों में आक्रोश है। घटना के विरोध में रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने हॉस्पिटल कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। इससे सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा प्रभावित हुई है। जूनियर डॉक्टरों ने रूटीन सर्जरी और इनडोर सर्विस से भी खुद को अलग रखा है। हालांकि, इमरजेंसी सेवा में जूनियर डॉक्टर भाग ले रहे हैं। रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अंकित ने कहा कि कोलकाता जैसी घटना कहीं भी हो सकती है। डॉक्टर के लिए…
पटना। बिहार में औरगांबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास सोन कैनाल नहर में मंगलवार काे एक कार असंतुलित होकर गिर गई, जिसमें कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोर भी है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को नहर में कार गिरे होने की सूचना दी। पुलिस ने जब कार काे देखा ताे उसमें पांच लाेग थे, जिनकी माैत हाे चुकी थी।पुलिस ने शव को निकलवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। देखकर ऐसा लग रहा है कि सभी…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जाकिर बलूच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस घटना को बर्बर और शर्मनाक कहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मस्तुंग जिले के खड़ा-कुचा इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। डिप्टी कमिश्नर बलूच, पंजगुर नगर समिति के अध्यक्ष अब्दुल मलिक बलूच और उनके दोस्त अहमद जान के साथ एक वाहन में पंजगुर से क्वेटा जा रहे थे। सशस्त्र हमलावरों ने कांड उमरानी इलाके के पास उन पर गोलियां…
काठमांडू। नेपाल के मधेश राज्य की गठबंधन सरकार के जम्बो मंत्रिमंडल को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आये मुख्यमंत्री सतीश सिंह ने अपने आठ राज्यमंत्रियों को पद से हटा दिया है। घटक दलों के दबाव में ही सिंह ने जम्बो मंत्रिमंडल बनाया था। मधेश राज्य के मुख्यमंत्री सिंह की सिफारिश पर राज्यपाल की तरफ से आठ राज्यमंत्रियों को पदमुक्त किए जाने की अधिसूचना प्रकाशित की गई है। हटाए गए सभी आठ राज्यमंत्रियों को पिछले हफ्ते ही मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। राज्यमंत्रियों को हटाने के निर्णय का मुख्यमंत्री सिंह की जनमत पार्टी ने स्वागत किया है। दरअसल प्रदेश…
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में सोमवार दोपहर लगे भूकंप के झटकों से लाखों लोग प्रभावित हुए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 तीव्रता आंकी गई। इस दौरान कहीं से भी कोई बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप दोपहर 12:20 बजे आया। यह लॉस एंजिल्स शहर से लगभग पांच मील उत्तर-पूर्व में पासाडेना के ठीक बाहर केंद्रित था। भूकंप विज्ञानी सुसान हफ ने कहा, ” भूकंप के समय वह पासाडेना में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में थे। “यह स्पष्ट रूप से चौंकाने वाला…
ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी अधिकारियों का इस्तीफा वैध है। हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्र नेताओं ने उन्हें इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। यूनुस ने रविवार रात पत्रकारों को बताया, ‘सभी कदम कानूनी तौर पर उठाए गए हैं।’ पिछले कुछ दिनों में देश के प्रधान न्यायाधीश, पांच न्यायाधीशों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने इस्तीफ़ा दे दिया है। हसीना ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर चली गई थीं। यूनुस ने कहा कि अंतरिम सरकार की…
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैंक ने राजपाल यादव की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। राजपाल ने बैंक से कर्ज लिया था, लेकिन वह कर्ज नहीं चुका सके इसलिए बैंक ने अभिनेता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश के शाहजहामपुर में सेठ एन्क्लेव में स्थित है। राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति बैंक ने जब्त कर ली है। मामला एक्टर की 2012 में आई फिल्म ‘अता पता लापता’ से जुड़ा है। फिल्म का निर्देशन राजपाल ने किया था जबकि उनकी पत्नी राधा यादव निर्माता थीं। इस फिल्म के…
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्टर गुरुचरण सिंह लापता होने के 26 दिन बाद वापस घर लौट आये हैं। गुरुचरण कुछ दिन बाद मुंबई आ गए हैं और अब उन्हें काम की तलाश है। जब उन्होंने घर छोड़ा था तब भी यह खबर आई थी कि वह कर्ज के कारण कहीं चले गए हैं, लेकिन उनके परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, अब गुरुचरण ने खुद कुछ खुलासे किए हैं। गुरुचरण सिंह पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है और इसे चुकाने के लिए उन्हें काम की जरूरत है। गुरुचरण सिंह ने एक साक्षात्कार में कहा…
स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस-17 के विजेता मुनव्वर फारुकी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। स्टैंडअप कॉमेडी के एक रूप को क्राउड कहा जाता है, जिसमें सामने मौजूद दर्शकों से सवाल पूछना है और टाइमिंग के साथ मजाक करना है। ऐसा ही एक मजाक मुनव्वर फारूकी को महंगा पड़ गया है। उन्होंने एक मराठी मानुष का अपमान किया, लेकिन महाराष्ट्र नवनिर्माणा सेना (मनसे) ने उनकी खूब खिल्ली उड़ाई और आलोचना की। इसके बाद मुनव्वर ने माफी मांग ली है। दरअसल, मुनव्वर फारुकी ने मुंबई में एक कॉमेडी शो में दर्शकों से पूछा कि “क्या आप सभी मुंबई…
