लेडी डॉक्टर से रेप व हत्या मामले की जांच करेगी सीबीआई, तत्काल सौंपने होंगे सारे दस्तावेज, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के बलात्कार व हत्या मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सीबीआई से मामले की जांच कराए जाने का आदेश दिया है। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम ने इससे जुड़े केस डायरी के निरीक्षण के बाद यह आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि राज्य सरकार को मामले से संबंधित सभी जानकारी और दस्तावेज सीबीआई को सौंपने होंगे। इसके अलावा, पुलिस की तरफ…
Author: shivam kumar
धनबाद। कोयला कारोबारी सह स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संविदा कर्मी प्रमोद सिंह के आवास पर एक बार फिर से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम छापेमारी करने पहुंची है। जानकारी के अनुसार आज अहले सुबह इडी की टीम सरायढेला थाना क्षेत्र के सहयोगी नगर फेज 03 स्थित प्रमोद सिंह के आवास पर पहुंच छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इडी की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रमोद सिंह ने पूर्व में स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी रहते करोड़ो का घोटाला किया था। इस बाबत बीते 04 जुलाई को…
दिल्ली। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गया है। पार्टी के जिला स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक लगातार बैठकों और रणनीति बनाने का दौर जारी है। आज भी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में वे तमाम अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें झारखंड में चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित तमाम अधिकारी बैठक में शामिल हैं। हिस्सेदारी और उम्मीदवारी को लेकर चर्चा जानकारी के मुताबिक आज की…
बेतिया। बिहार बंगाली समिति बेतिया शाखा ने मंगलवार काे बैठक कर बांग्लादेश में हो रहे हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की घोर निंदा की। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मदन बनिक ने कहा जब कभी बांग्लादेश की सत्ता में उतार चढाव होते हैं तब हमारे हिंदू अल्पसंख्यक भाइयों को ही टारगेट कर उन्हें क्षति पहुंचाया जाता है,जो बिल्कुल असंवैधानिक है। जिला अध्यक्ष राधाकांत देवनाथ ने कहा भारत सरकार को इस पर अविलंब पहल करने की आवश्यकता है, ताकि हमारे हिंदू भाइयों को वहां उचित सुरक्षा प्रदान हो सके। बैठक के दौरान उपस्थित एक वृद्ध कृष्णा पाल ने रोते हुए कहा कि जब…
पूर्वी चंपारण। महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविधालय के दीक्षारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मोतिहारी पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की सुरक्षा में बड़ी चूक होने का मामला सामने आया है। दरअसल राज्यपाल की सुरक्षा में घोड़ासहन के एक चौकीदार रामजतन यादव की ड्यूटी लगी थी,जो स्वयं ड्यूटी करने के बजाय अपने पुत्र जय प्रकाश राय को अपना वर्दी देकर ड्यूटी करने भेज दिया था। यह मामला पकड़ में तब आया जब उसने ही सेल्फी लेकर तस्वीर को सोशल मीडिया में डाल दिया। जो फिलवक्त वायरल है,और लोग इस वाकया को राज्यपाल की सुरक्षा में चूक होना बताते हुए तरह तरह…
रांची। रांची के बरियातू स्थित चेशायर होम रोड की भूमि की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपियों को मंगलवार को रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश किया गया। उसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। जिन आरोपियों की कोर्ट में पेशी हुई, उसमें रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन, प्रेम प्रकाश, भरत प्रसाद, राजेश राय, इम्तियाज अहमद, अफसर अली, लखन सिंह और मो सद्दाम का नाम शामिल है। फिलहाल यह केस चार्जफ्रेम की स्टेज पर है।
गुरुग्राम। भारत की सबसे प्रतिष्ठित आइस स्केटिंग प्रतियोगिता, 19वीं राष्ट्रीय स्पीड और फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप, 14 अगस्त 2024 को गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में स्थित आईस्केट बाय रोज़ेट में शुरू होने जा रही है। यह चैंपियनशिप आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएसएआई) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, और इसमें देशभर के शीर्ष एथलीटों का एकत्रण होगा, जो बर्फ पर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष की चैंपियनशिप में केरल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, राजस्थान, लद्दाख (यूटी), और जम्मू और कश्मीर (यूटी) सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…
मियामी। इंटर मियामी के मैनेजर गेरार्डो मार्टिनो ने सोमवार को कहा कि कप्तान लियोनेल मेसी पिछले महीने कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना के लिए खेलते समय लगी टखने की चोट से अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। मार्टिनो ने माना कि उन्हें अभी भी नहीं पता कि 37 वर्षीय मेसी कब पूरी तरह से फिट हो जाएंगे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह संतोषजनक तरीके से ठीक हो रहे हैं। मार्टिनो ने संवाददाताओं से कहा, “वह हमारी उम्मीदों के मुताबिक प्रगति कर रहे हैं। हमें अभी भी नहीं पता कि वह [पहली टीम] समूह के साथ कब जुड़ पाएंगे।…
नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के लंबे समय से सीईओ रहे जॉनी ग्रेव्स ने संगठन से नाता तोड़ लिया है। वह अक्टूबर के अंत तक सीडब्ल्यूआई छोड़ देंगे। उन्होंने कहा, “यह सही समय है कि कोई नया व्यक्ति नई ऊर्जा के साथ संगठन का नेतृत्व करे और इस महत्वपूर्ण कार्य को जारी रखे तथा मौजूदा मजबूत नींव पर काम करे।” सीडब्ल्यूआई ने कहा कि वह अगले सीईओ का चयन करने के लिए एक व्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। ग्रेव (48), जो फरवरी 2017 से इस पद पर हैं, ने क्रिकबज को बताया, “मैं चाहता था कि मैं सीडब्ल्यूआई को गवर्नेंस…
देश-दुनिया के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यही वही तारीख है जब देश का विभाजन हुआ। 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान और 15 अगस्त, 1947 को भारत को एक पृथक राष्ट्र घोषित कर दिया गया। इस विभाजन में न केवल भारतीय उपमहाद्वीप के दो टुकड़े किए गए बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया, जो 1971 के युद्ध के बाद बांग्लादेश बना। कहने को तो इसे…
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान स्वतंत्रता, गौरव और विकसित भारत के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह संकेत देता है कि यह शताब्दी भारत की शताब्दी है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारत मंडपम से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज़ादी के अमृत महोत्व का हिस्सा है। 2021 में शुरू किया गया यह अभियान अब जन आंदोलन बन गया है। तब से लगातार करोड़ों लोग अपने घर…
