नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में गिरावट का रुख नजर आ रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोना आज 750 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 820 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,49,830 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,49,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,37,340 रुपये प्रति…
Author: shivam kumar
विशेष ‘हम फिर से उठेंगे, फिर से लड़ेंगे और फिर से जीतेंगे’ और शुरू हुई भाजपा की 2 सीटों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने का सफर भारतीय जनता पार्टी का 1980 से लेकर 2026 तक का सफर केवल एक राजनीतिक दल के उत्थान की कहानी नहीं है, बल्कि यह भारत के वैचारिक और राजनीतिक परिदृश्य के पूरी तरह बदलने की दास्तां है। 6 अप्रैल 1980 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में दो सीटों से शुरू हुआ यह सफर आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक पहुंच चुका है। वैचारिक पृष्ठभूमि, जनसंघ की स्थापना और आरएसएस…
नई दिल्ली। अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को लेकर सीजफायर का ऐलान होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में 17 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड लुढ़क कर 91.88 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट डब्ल्यूटीआई क्रूड टूट कर 91.05 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले पिछले सत्र के दौरान ब्रेंट क्रूड 109.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड ने 112.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित मौलाना आजाद कॉलोनी में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शेख परवेज के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिजनों ने युवक को घर में फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि युवक अक्सर नशे की हालत में रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि नशे में होने के कारण उसने यह कदम उठाया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर होने का ऐलान होने के बाद घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 3.5 प्रतिशत से भी अधिक उछल गए। आज के कारोबार की शुरुआत भी जबरदस्त मजबूती के साथ हुई थी। कारोबार की शुरुआत होने के बाद मुनाफा वसूली की मामूली कोशिश भी हुई। इसके बावजूद बाजार का जोश इतना हाई था कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल पर ज्यादा असर नहीं पड़ सका। पहले एक घंटे का कारोबार…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच दो सप्ताह तक सीजफायर का ऐलान होने के बाद ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। लेकिन, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज जोरदार मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान कमजोरी के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा खरीदारी होती हुई नजर आ रही है। पश्चिम एशिया में जारी जंग में अगले दो सप्ताह तक के लिए सीजफायर का…
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और ईंधन स्टेशनों के पास पर्याप्त स्टॉक है। हमारी रिफाइनरियां बेहतर काम कर रही हैं, कुछ तो 100 फीसदी क्षमता से ऊपर भी चल रही हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने यहां अंतर-मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि 96 फीसदी ऑनलाइन बुकिंग और ओटीपी आधारित डिलीवरी के साथ घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि करीब 6500…
कोलकाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा और कल्याण योजनाओं के लिए दिए गए धन का दुरुपयोग किया है। उन्होंने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में गिरावट का भी दावा किया। धर्मेंद्र प्रधान ने कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मध्यान्ह भोजन, पाठ्य पुस्तकों और स्कूल ड्रेस के लिए दिए गए केंद्रीय धन को कथित रूप से पार्टी गतिविधियों में लगाया गया। उन्होंने कहा, “बंगाल की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है।”…
गुवाहाटी। आसन्न 16वीं असम विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को होने जा रहे मतदान के मद्देनजर मंगलवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह से समाप्त हो गया। उम्मीदवार आगामी बुधवार को अनौपचारिक रूप से घर-घर प्रचार अभियान चला सकेंगे। इस बीच मतदान कर्मी बुधवार को अपने पोलिंग स्टेशनों की ओर रवाना होंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दूर-दराज के पोलिंग स्टेशनों के लिए खासकर राज्य के पहाड़ी जिले डिमा हसाओ और कार्बी आंगलोंग जिलों के कुछ पोलिंग स्टेशनों के लिए मतदान कर्मी मंगलवार को ही रवाना हो गये। कारण वे…
जयपुर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि भारत की रीढ़ है तथा किसान इस देश की आत्मा हैं। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने, उनके जीवन स्तर में सुधार करते हुए कृषि में आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने राजस्थान में कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि का रोडमैप तैयार किया गया है। चौहान ने अन्य राज्यों को भी इस नवाचार का अनुसरण करने का संदेश दिया। चौहान मंगलवार…
रांची। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि पंचायत चुनाव अगले वर्ष अपने निर्धारित समय पर ही संपन्न कराये जायेंगे और इसमें किसी भी तरह का विलंब नहीं होगा। मंत्री ने जोर देकर कहा कि विभाग इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है। चुनावों में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि आगामी पंचायत…
