Author: shivam kumar

रांची। रिम्स की जमीन को अवैध तरीके से बेचने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में रांची के बांधगाड़ी निवासी राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, कोकर चौक आदर्श नगर राजेश कुमार झा और चेतन कुमार शामिल है। जानकारी के अनुसार, आरोपितों ने गलत वंशावली तैयार कर व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से रिम्स की अधिग्रहित भूमि की धोखाधड़ी कर खरीद-बिक्री की। जांच के दौरान दस्तावेजों में हेरफेर और अवैध लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बता दें कि उच्च न्यायालय के आदेश पर एसीबी ने मामले में (कांड…

Read More

बालूमाथ, हेरहंज, बारियातू,मुरपा के लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति खास नाराजगी बालूमाथ। झारखंड के बालूमाथ अनुमंडल बनने का सपना लोगों के द्वारा बालूमाथ लिए अब तक अधूरा है। सारी अहर्ता पूरी करने के बाद भी बालूमाथ को अनुमंडल का दर्जा नहीं मिलने के कारण बालूमाथ, हेरहंज, बारियातू,मुरपा लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति खासनाराजगी है। जबकि लोग 32 वर्षों से अधिक समय से बालूमाथ को अनुमंडल और मुरपा को प्रखंड बनाने की मांग सांसद, विधायक और सत्ताधारी दल से करते आ रहे हैं। ज्ञात हो की एकीकृत बालूमाथ प्रखंड से विभाजीत कर दो नए प्रखंड हेरहंज और बारियातू प्रखंड की घोषणा…

Read More

सात दशक पहले ही लिख दी गयी थी इस युद्ध की पटकथा यह कहानी है अथाह तेल भंडार पर कब्जे की, डॉलर की वैश्विक बादशाहत की और विश्वासघात की यह युद्ध यूरेनियम संवर्धन की आड़ में ‘सोना बनाम डॉलर’ और ‘पेट्रो-डॉलर बनाम संप्रभुता’ का खतरनाक खेल बन चुका है आज की वैश्विक राजनीति के रंगमंच पर डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के बीच जो भीषण तनाव दिखाई दे रहा है, वह कोई अचानक उपजी घटना या तात्कालिक कूटनीतिक विफलता नहीं है। असल में यह उस बारूद की ढेर पर लगी चिंगारी है, जिसकी पटकथा आज से सात दशक पहले, यानी 1950…

Read More

रांची। रांची पुलिस ने राजधानी में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। खरसीदाग ओपी क्षेत्र में की गयी विशेष छापेमारी के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई की शुरूआत पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना से हुई, जिसमें बताया गया था कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तुपुदाना की ओर…

Read More

-नेपाल नंबर का टैंकर ज़ब्त मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बीते देर रात मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार के पास चल रहे एक बड़े अवैध रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी कर रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा…

Read More

मृतक के आश्रितों को मिलेंगे 21 लाख रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट (जेएसपी)में फर्निश फटने से घायल हुए एक और मजदूर की मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या तीन हो गई है। गंभीर रूप से घायल मजदूर बृजलाल बेदिया ने रांची के देवकमल अस्पताल में सोमवार की देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले अशोक बेदिया और अखिल राय का निधन इलाज के दौरान ही हो गया था। अभी भी चार और मजदूर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। मुआवजे की रकम पर बनी सहमति,…

Read More

रांची। रांची में निजी स्कूलों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र के दौरान की जाने वाली मनमानी को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार करने की तैयारी में है। उपायुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में अभिभावकों द्वारा की गई विभिन्न शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया गया। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी और शुल्क निर्धारण समिति के सदस्य भी शामिल हुए, जहां मुख्य रूप से री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ का मुद्दा छाया रहा। अभिभावकों का आरोप है कि हर साल निजी स्कूल प्रबंधन अलग-अलग…

Read More

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पत्रकारिता के अलग-अलग आयामों के बीच परस्पर समन्वय होना आवश्यक है। यदि किसी एक ही तथ्य को मीडिया के अलग-अलग आयाम भिन्न-भिन्न तरीके और दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेंगे तो आमजनमानस के सामने कन्फ्यूजन की स्थिति होगी। ऐसी स्थिति मीडिया के प्रति जनविश्वास को भी प्रभावित करेगी। इसलिए यह आवश्यक है कि मीडिया के सभी अंग समान मानक, मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के मिलने के बाद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस की टीम अदालत पहुंची है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सारंडा के जंगल में सोमवार सुबह एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से कोबरा 205 बटालियन के जवान अनुज कुमार घायल हो गए। हालांकि राहत की बात यह है कि जवान की स्थिति गंभीर नहीं है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बालिबा गांव के समीप सारंडा जंगल के चडरा डेरा क्षेत्र में सुरक्षा बल नियमित तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आकर जवान अनुज कुमार घायल हो गए।…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 26वीं जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप जीतकर लौटे खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में केवल शारीरिक क्षमता ही नहीं, बल्कि जज्बा, कड़ी मेहनत और हुनर का संतुलन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर आज बास्केटबॉल के क्षेत्र में राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात…

Read More