नई दिल्ली। राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को सदन के 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने संसद भवन में शपथ दिलाई। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के रामराव वडकुटे, माया इवनाते, और ज्योती वाघमारे सहित अन्य नवनिर्वाचित सांसदों ने शपथ ली। आज शपथ लेने वालों में महाराष्ट्र से रामदास बंदू अठावले, माया चिंतामन इवनाते, शरदचंद्र पवार, रामराव सखाराम वडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे भी हैं। तमिलनाडु से क्रिस्टोफर मणिक्कम, डॉ. अंबुमणि रामदास, कॉन्स्टेंडाइन रविंद्रन, एल. के. सुधीश, डॉ. एम. थंबीदुरई, तिरुची शिवा ने शपथ ग्रहण किया। पश्चिम बंगाल से बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ.…
Author: shivam kumar
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र में रुंगटा ग्रुप के झारखंड इस्पात प्लांट में फर्निश अचानक ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में वहां काम कर रहे लगभग नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया था। प्लांट प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि काम के दौरान ही अचानक भट्टी में लगा फर्निश ब्लास्ट कर गया। वहां घायल हुए सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगभग…
गोलीबारी में पतरातु थाना प्रभारी भी हुए चोटिल रामगढ़। रामगढ़ जिले में राहुल दुबे गैंग के खिलाफ पुलिस के कसते शिकंजे ने अपराधियों में खलबली पैदा कर दी है। सोमवार की तड़के सुबह रामगढ़ पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच हुई मुठभेड़ में एक और शातिर अपराधी पकड़ा गया है। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि राहुल दुबे गैंग का शातिर अपराधी सन्नी सिंह को दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। सन्नी सिंह हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत…
रांची। पुलिस ने राजधानी रांची के धुर्वा डैम से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस नेे युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह धुर्वा डैम में युवक का शव देखे जाने की जानकारी दी। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पलामू निवासी सैयम अंसारी के रूप में हुई। वर्तमान में वह रांची के लेक रोड स्थित किराए के घर में रह रहा था। मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की…
रांची। कांके में 15 अप्रैल को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक प्रताप सिंह ने रविवार को बताया कि यह कार्यक्रम हिंदू समाज में जनजागरण और एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को पंच परिवर्तन के संकल्प से जोड़ा जाएगा। इसमें स्वदेशी अपनाना, नागरिक कर्तव्यों का पालन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और परिवार सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर विशेष बल दिया जाएगा। सम्मेलन में संत-महात्माओं की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति, गो संरक्षण, मतांतरण, पारंपरिक हिंदू…
धनबाद। धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में शनिवार की आधी रात में गैस कटर सिलेंडर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। बताया जा रहा है की घटना के वक्त वहां 8 से 10 लोग मौजूद थे। जैसे ही सिलेंडर फटा, उसकी गैस बेहद तेजी और भयावह तरीके से बाहर निकलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की स्थिति गंभीर हो गई। दम घुटने जैसे हालात बन गए और चार लोग गैस की चपेट में आकर गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया…
बरवाडीह:- बरवाडीह प्रखण्ड के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया और मनोज परहिया के रूप में हुई है। दोनों युवक छिपादोहर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक रविवार को गम्हरिया डैम में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।…
खूंटी। खूंटी जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम गम्हरिया में पिछले 168 वर्षों से आयोजित हो रहा पारंपरिक मंडा भगतिया महोत्सव रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भगतिया झूलन के साथ संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालु एक सप्ताह तक कठिन उपवास रखकर भगवान भोले बाबा और भैरवनाथ की आराधना करते हैं। इस दौरान वे पूजा-अर्चना कर अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हैं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। समापन अवसर पर आयोजित भगतिया झूलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में…
तिरुवल्ला। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केरल के तिरुवल्ला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा-नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर विकास कार्यों में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में केरल की जनता “ऐतिहासिक बदलाव” के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत केरल की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को नमन करते हुए की। उन्होंने श्री वल्लभम मंदिर, संत तिरुवल्लुवर, सबरीमाला और स्वामी अयप्पा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने…
मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने छात्रों, शिक्षकों और विद्वानों को संबोधित करते हुए बिहार की ऐतिहासिक और वैचारिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह भूमि महान विचारों की धरती है, जहां गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी जैसे विचारकों ने जीवन का मार्ग तय किया। राधाकृष्णन ने जयप्रकाश नारायण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश की नैतिक और राजनीतिक चेतना को नई दिशा दी। उपराष्ट्रपति ने अपने युवावस्था के अनुभवों का जिक्र करते हुए 1974 की क्रांति में अपनी भागीदारी का स्मरण भी किया और छात्रों से राष्ट्रवाद…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में शुक्रवार शाम तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम का ग्रामीणों ने उग्र विरोध किया। पुलिस के अनुसार, साइबर थाना की विशेष टीम सब-इंस्पेक्टर हीरालाल महतो के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करने आई थी। टीम का उद्देश्य एक संदिग्ध साइबर अपराधी को पकड़ना था, लेकिन जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, लगभग 50-60 लोगों की भीड़ मुस्ताक अंसारी के नेतृत्व में इकट्ठा हो गई और पुलिस को घेर लिया। भीड़ ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए और तीखी नोकझोंक के…
