बेंगलुरु। बेंगलुरु पुलिस ने आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच के दौरान मोबाइल चोरी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में 7 नाबालिगों और एक वयस्क हैंडलर को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि ये सभी झारखंड के साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ इलाके से जुड़े हैं और एक संगठित गैंग के हिस्से हैं। भीड़भाड़ में चोरी के लिए तैयार किए जाते थे बच्चे पुलिस के मुताबिक, इस गैंग का तरीका काफी सुनियोजित है। नाबालिगों को खास तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करने के लिए भेजा जाता था। इसके बदले उन्हें करीब…
Author: shivam kumar
रांची। पाण्डेय गिरोह के कुख्यात गैंगस्टर विकास तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश आनंदा सेन की अदालत में सुनवाई की जा रही है। विकास तिवारी ने जिस मामले में जमानत मांगी है, वह चैनपुर थाना कांड संख्या 03/2025 से जुड़ा हुआ है। यह मामला चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए गैंगवार से संबंधित है, जिसमें गैंगस्टर भरत पांडेय और दीपक साव की हत्या कर दी गई थी। दोनों का संबंध पांडेय गिरोह से बताया जाता है। कोयलांचल क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया…
लातेहार। लातेहार दो अप्रैल को प्रतिबंद्धित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा उर्फ टाइगर जी उर्फ विनोद लोहरा ने पुलिस के समक्ष आत्मसपमर्ण कर दिया है। पुलिस मुख्यालय, लातेहार में आयोजित एक कार्यक्रम में उसने पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र शैलेंद्र कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और सीआरपीएफ के 11 वीं बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर के समक्ष आत्मसमपर्ण किया। इस दौरान आइजी श्री सिन्हा ने सुरेंद्र लोहरा का माल्यापर्ण किया और बुके भेंट कर समाज के मुख्यधारा में लौटने का स्वागत किया। उन्होंने उसे पांच लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा। आइजी ने एसपी और…
रांची। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और उनके आप्त सचिव संजीव लाल को जमानत नहीं दी। अदालत ने मामले में चार सप्ताह के अंदर महत्वपूर्ण गवाहों की जांच करने का आदेश दिया। न्यायालय ने इसके बाद मामले की सुनवाई की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया। आलगमगीर आलम और संजीव लाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एमएम सुंदरेश और न्यायाधीश एन। कोटेश्वर सिंह की पीठ में सुनवाई हुई। ग्रामीण विकास विभाग के टेंडर में कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में तत्कालीन मंत्री और उनके आप्त सचिव मई 2024 से जेल में हैं।
– 30 जून तक 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर नहीं लगेगी कस्टम ड्यूटी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच पेट्रोकेमिकल उत्पादों का मुख्य रॉ मटेरियल के रूप में इस्तेमाल करने वाले उद्योगों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। इसके तहत केंद्र सरकार ने 40 प्रमुख पेट्रोकेमिकल उत्पादन से अगले तीन महीने तक के लिए पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी हटाने की घोषणा की है। केंद्र सरकार के इस कदम का उद्देश्य कच्चे माल की कीमत में होने वाली बेतहाशा वृद्धि से भारतीय मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सुरक्षित रखना है। अमेरिका-इजराइल तथा ईरान के…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के हमले को ईरान और उसके सहयोगियों की लगभग आधी सदी से की जा रही हिंसा का बदला बताया। उन्होंने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। ट्रंप ने बुधवार रात अमेरिकी मतदाताओं से युद्ध के लिए समर्थन जुटाने की कोशिश की और देशवासियों से सब्र रखने की अपील की। इस युद्ध को अमेरिकियों के सुरक्षित भविष्य के लिए किया गया एक “निवेश” बताया। यह 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के दौरान ईरान को केंद्र में रखकर दिया गया ट्रंप का पहला राष्ट्र के नाम संबोधन है। ‘मुख्य रणनीतिक…
काठमांडू। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने सिंहदरबार में लंबे समय से जमी सुस्ती और नौकरशाही की जड़ता को तोड़ने के लिए नई रिपोर्टिंग प्रणाली लागू की है। प्रधानमंत्री शाह ने मंत्रियों और उच्च पदस्थ कर्मचारियों को एक ही मानक में रखते हुए निर्देश दिया है कि वे हर दिन के कार्यों का विवरण शाम तक प्रस्तुत करें। प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद कार्यालय ने सोमवार को सभी मंत्रालयों, विभागों और आयोगों को पत्र भेजकर दिनभर किए गए सभी कार्यों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्य सचिव सुमन राज अर्याल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मंत्रालयों, विभागों एवं अन्य…
काठमांडू। नेपाल में विदेशी पर्यटकों के ‘रेस्क्यू’ और उपचार के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर करीब 130 करोड़ रूपये की बीमा राशि ठगने के मामले में संलिप्त 32 लोगों के खिलाफ काठमांडू जिला अदालत में मामला दर्ज किया गया है। नेपाल पुलिस के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) ने 15 मार्च को इस घटना से संबंधित जांच प्रतिवेदन सरकारी वकील कार्यालय को सौंपा था। प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी वकील रामहरि काफ्ले ने बताया कि इस मामले में आज सुबह ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें अब…
अबू धाबी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन से कुछ देर पहले ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हमला किया। ईरान ने यूएई में मिसाइल और ड्रोन की बौछार कर दी। इसकी पुष्टि यूएई के रक्षा मंत्रालय ने की। सीएनएन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार तड़के बताया कि देश के एयर डिफेंस सिस्टम इस समय आने वाली मिसाइलों और ड्रोन के खतरों को रोकने का काम कर रहे हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण शुरू करने से कुछ ही देर पहले दी गई। रक्षा मंत्रालय…
नमित मल्होत्रा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘रामायणम्’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार जारी कर दिया गया है। जिसमें अभिनेता रणवीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए हैं। इसकी पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया जा रहा है। टीज़र में ‘राम’ के किरदार को एक ऐसे नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो अपने फैसलों और ‘धर्म’ के प्रति समर्पण से पहचाना…
बोकारो। बोकारो पुलिस ने को बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्रवाई नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से की गई। पुलिस के अनुसार, अमन साहू, राहुल दुबे और मयंक सिंह गिरोह का नाम सामने आ रहा था, जो प्रकाश शुक्ला के माध्यम से बोकारो के व्यवसायियों और ठेकेदारों से मोबाइल फोन के जरिए रंगदारी की मांग कर रहे थे। इस मामले में बालीडीह थाना और बीएस सिटी थाना में अलग-अलग कांड दर्ज…
