नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के युवाओं, विशेषकर जनजातीय समुदाय के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्र की अमूल्य सामाजिक पूंजी बताते हुए उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया है। एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में मौजूद प्राकृतिक प्रतिभा को उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के जरिए निखारकर देश खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। राष्ट्रपति ने जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों की सहज खेल प्रतिभा का उल्लेख करते हुए कहा कि ये बच्चे सीमित…
Author: shivam kumar
भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि उज्जैन वह स्थान है जहां अध्यात्म और विज्ञान के बीच की दूरी समाप्त हो जाती है और एक नई दृष्टि का जन्म होता है। भारत के जितने भी प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र हैं, चाहे वह उज्जैन हो, काशी हो, कांची हो या पुरी धाम, सभी भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित ऐसी ‘जीती-जागती प्रयोगशालाएं’ हैं, जहां विज्ञान, कला, संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिकता का अद्भुत समन्वय मिलता है। केंद्रीय मंत्री प्रधान शुक्रवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने…
रांची। हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुए हत्याकांड के खुलासे के बाद अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर झारखंड पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। अंबा प्रसाद ने कहा कि इस पूरे मामले में सिस्टम ने मिलकर पीड़िता के साथ अन्याय किया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांच में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में मनगढ़ंत कहानी पेश की गई है। उन्होंने राज्य की…
रांची। राजधानी रांची के सिल्ली इलाके में शुक्रवार को एक बॉक्साइट लदे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना नवाडीह के पास उस समय हुई, जब ट्रक लोहरदगा से हिंडालको की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही चालक और खलासी ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तुरंत सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ ही देर में ट्रक से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।…
पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार के बरामदे में गुरूवार रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया। मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इलाके की घेराबंदी पर छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे और समीर खलीफा को निशाना बनाते…
पलामू। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम (वीडी राम) ने मेदिनीनगर के बैरिया स्थित बंद पड़े आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र को जल्द पुनः शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सांसद ने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाने के साथ-साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर और व्यक्तिगत मुलाकात कर भी केंद्र की गतिविधियां शुरू कराने का अनुरोध किया है। सांसद ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र पर रिकॉर्डिंग एवं…
रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने भारी तबाही मचाते हुए तीन ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नीतीश कुमार के अनुसार, हाथियों का झुंड सबसे पहले बंदा गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर पहुंचा, जहां काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में कुजू निवासी धीरज भुईंया और पतरातू के ताराटांड़ गांव निवासी युगल भुईंया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हाथियों…
रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी नेता प्रशांत बोस का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था, जहां उसने सुबह अंतिम सांस ली। उसकी उम्र करीब 80 वर्ष बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने उसके निधन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी था और नक्सली संगठन में ‘किशन दा’ के नाम से जाना जाता था। जानकारी के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के जादवपुर…
पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में दहशत फैलाने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशिष ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक अप्रैल की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगौर स्वीट्स के सामने शेख सारिक ईमाम उर्फ आयान अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किए जाने पर उसने लोगों को डराने के लिए देशी कट्टा लहराया और अपने साथी मो. सलमान के साथ बाइक से फरार हो…
रांची। सदर थाना क्षेत्र के कोकर इलाके में दो आदिवासी महिलाओं के साथ हुए सार्वजनिक अपमान का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। गुरुवार को भीड़ ने आरोपी पंकज कुमार सिंह के घर पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि 29 मार्च को पंकज ने दो महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर उनके चेहरे पर कालिख पोत दी थी और चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया था। इस घटना ने पूरे इलाके में तूल पकड़ ली। पुलिस ने पहले ही आरोपी पंकज कुमार सिंह और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन…
बोकारो। विदेश में बैठकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात प्रिंस खान के साथ मृत अमन साहू के अलावा राहुल दूबे व मयंक सिंह गिरोह के सात गुर्गों को पुलिस दबोचने में कामयाब हुई है। गिरफ्तार आरोपितों में एक प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया ने गुरुवार की अहले सुबह पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली जवाबी कार्रवाई में प्रिंस के बाएं पैर में पुलिस की एक गोली लगी। घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया। इसे इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। एसपी हरविंदर सिंह…
