कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर के पास शनिवार दोपहर एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने इस घटना की तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। यह घटना मालदा जिले के मालतीपुर में उस समय हुई जब ममता बनर्जी अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं। शनिवार काे उनकी यह दूसरी जनसभा थी। इससे पहले उन्होंने मानिकचक में सभा की थी और इसके बाद उन्हें गाजोल में तीसरी जनसभा के लिए जाना था। जैसे ही वह हेलीपैड…
Author: shivam kumar
विशेष सुगठित रणनीति और चाक-चौबंद समन्वित व्यवस्था ने दिलायी कामयाबी नोटबंदी से लेकर विकास का रोडमैप, धैर्य और प्रहार से लेकर बेहतर आत्मसमर्पण नीति ने सटीक भूमिका निभाई अमित शाह ने जो संकल्प लिया उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी 31 मार्च वह तारीख है, जिसका एलान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे के लिए किया था। अब वह तारीख भी निकल चुकी है और इस तारीख से एक दिन पहले ही संसद में केंद्रीय गृह मंत्री ने एलान कर दिया कि अब देश नक्सल मुक्त हो चुका है। ऐसे में अब जब पूरा देश नक्सल…
कोलकाता। भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होकर अपनी नई राजनीतिक पारी की औपचारिक शुरुआत की है। उन्होंने राज्य में युवाओं के सशक्तिकरण और खेल ढांचे के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। दिल्ली से कोलकाता लौटने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व टेनिस स्टार ने शहर से अपने गहरे जुड़ाव का उल्लेख करते हुए इसे अपनी “मातृभूमि” बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल के युवाओं को मजबूत बनाना जरूरी है ताकि राज्य “वृद्धाश्रम” में न बदल जाए। अपने बंगाली होने पर गर्व जताते हुए लिएंडर पेस…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। वह शनिवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित उनकी 150वीं जयंती वर्षगांठ समारोह में बोल रहे थे। राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपने विचार, व्यवहार और कर्तव्यों में आत्मसात करें तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि…
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी में एक अनियंत्रित कार बीती रात कुंए में गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई। नासिक पुलिस की टीम ने शनिवार सुबह तक सभी शव कुएं से निकाल लिए। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि नासिक जिले के शिवाजी नगर इलाके में स्थित एक स्कूल में आयोजित प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दरगोड़े परिवार गया था। वहां से लौटते समय शुक्रवार रात करीब 10 बजे दरगोड़े परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पंचायत की…
सिमडेगा। सिमडेगा जिले में पुलिस विभाग के संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चार पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जबकि एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, सदर थाना का प्रभारी थानेदार सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक को सिमडेगा थाना प्रभारी पद से स्थानांतरित कर जलडेगा थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है। साथ ही, सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र मुर्मू, जो पूर्व में कुरडेग थाना में तैनात थे, उन्हें बांसजोर ओपी में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसी…
चतरा। जिले के तपेज स्थित तुडाग गांव से शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है। शव की शिनाख्त पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव के रूप में की गई है।स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना को हत्या बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। योगेंद्र यादव गांधारिया (बहराकोचा) क्षेत्र निवासी हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप, देवरिया मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वहीं एसडीपीओ संदीप सुमन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट…
रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की मतगणना चल रही है। शुक्रवार को लगभग सभी जिला बार संघों में हुए मतदान की गिनती कर ली गई है। लेकिन, प्रथम प्राथमिकता के वोट की गिनती में अभी दो दिन का समय लगेगा। रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ ने मतगणना के दौरान चुनाव में गंड़बड़ी के आरोप को निराधार बताया है। इस संबंध में की गई चार शिकायतों में मतगणना की गड़बड़ी के सभी दावों को खारिज किया है। उन्होंने शिकायत करने वाले अधिवक्ताओं पर मतदान में शामिल लोगों और चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने वाला बताया है। इनके खिलाफ स्टेट बार काउंसिल…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड उच्च् न्यायालय के मुुुख्य न्यायाधीश चीफ जस्टिस महेश शरद चंद्र सोनक शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के दौरे पर चाईबासा पहुंचे। उनके साथ झारखंडउच्च्न्यायालयकेन्यायाधीश सत्य प्रकाश सिंह भी मौजूद थेे। चाईबासा न्यायालय परिसर पहुंचने पर दोनों का आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। दौरे का मुख्य उद्देश्य चाईबासा जिला न्यायालय का निरीक्षण करना और बार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां की सुविधाओं को संतोषजनक बताया। इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल ने भी न्यायालय…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर (डिब्बा लाइन बस्ती) में हुई हिंसक घटना का पुलिस ने तेज़ कार्रवाई कर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानगो बस स्टैंड पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया, जो घटना के बाद पटना भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिला के रूप में हुई है। सभी आरोपी उसी इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) कुमार शुभाशिष ने प्रेस वार्ता में…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान गर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। राज्य में सबसे अधिक 11 मिलीमीटर बारिश रामगढ़ जिले के मांडू में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 10.3 मिमी, पंचेत में 9.8 मिमी, कोलेबिरा में 8.8 मिमी, गोविंदपुर (डीवीसी) में 8.6 मिमी, पुटकी में 8 मिमी, पंचेत डीवीसी में 7.2 मिमी और बोकारो थर्मल में 4.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 5, 6 और 7 अप्रैल को राज्य के विभिन्न हिस्सों…
