मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की वित्त वर्ष 2025-26 में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की पहली समीक्षा बैठक सोमवार को यहां शुरू हो गई। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित तीन दिवसीय द्वमासिक यह बैठक 7 से 9 अप्रैल तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि इस बार भी रिजर्व बैंक रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती करेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में तीन दिवसीय द्वमासिक मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के कारण दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में हलचल मचने के साथ ही क्रिप्टो करेंसी मार्केट में भी जबरदस्त गिरावट आ गई है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरती जा रही है। जनवरी में 1,09,000 डॉलर के स्तर को पार करने वाला बिटकॉइन आज के कारोबार में 76,753 डॉलर के स्तर तक गिर चुका है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में स्ट्रैटेजिक क्रिप्टो रिजर्व बनाने और क्रिप्टो से जुड़े नियमों में ढील देने की बात कही…
रांची। झारखंड मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को होगी। मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। यह जानकारी सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने सोमवार को दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगायी जायेगी। मंईयां सम्मान योजना पर हुआ था बड़ा फैसला 25 मार्च 2025 को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों को राशि भेजने का निर्णय लिया गया था। आधार कार्ड के बैंक अकाउंट से लिंक नहीं रहने पर भी लाभुकों को 3 माह की राशि 7500 रुपए (प्रति माह…
रांची। हाइकोर्ट ने जेपीएससी नियुक्ति घोटाले में 18 अभियुक्तों को अग्रिम जमानत दे दी है। इसमें राजेश्वर नाथ आलोक, अनिल कुमार यादव, सीमा सिंह, सुशमा नीलम सोरेंग, ज्योति झा, कामेश्वर राम, लकखी राम बासकी, हरिवंश पंडित, सुदर्शन मुर्मू, अनंत कुमार, राजीव कुमार, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार गर्ग, कमलेश्वर नारायण सहित अन्य लोगों के नाम हैं। सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद इस मामले में हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी थी। जेपीएससी-वन नियुक्ति घोटाले में दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई न्यायाधीश रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में हुई। अग्रिम जमानत…
विशेष वक्फ बिल का समर्थन कर नीतीश ने खेला माइंड गेम बिहार में मुस्लिम वोटों की सियासत को नया मोड़ देने की कोशिश राजद-कांग्रेस को उनके ही हथियार से मात देने की तैयारी अंतत: तैयारी ज्यादा से ज्यादा हिंदू वोटरों को साधने की ही है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। वक्फ विधेयक के कानून बन जाने के बाद देश के मौजूदा सियासी समीकरणों में बदलाव की लहर दिख तो रही है, लेकिन इस लहर का असर कितने दिन तक रहेगा, यह देखनेवाली बात होगी। इस साल के अंत में होनेवाले बिहार चुनाव पर…
चेन्नई। प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने सोमवार को तमिलनाडु राज्य के नगर प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू के भाई मणिवन्नन और अन्य परिजनों के आवास सहित कोयंबटूर के कई स्थानों पर छापे मारे। मंत्री के भाई मणिवन्नन रियल स्टेट कार्य में जुड़े हैं और यह छापे वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के लिए की गई है। साेमवार सुबह इडी के अधिकारियाें की टीम मसाकालीपलायम स्थित टीवीएच एकंता अपार्टमेंट पहुंची, जहां मणिवन्नन रहते हैं। टीम के सदस्य उनके घर की तलाशी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई एक जांच का हिस्सा है। इडी के अधिकारियाें…
गोड्डा। अदाणी पावर प्लांट के खिलाफ आज चौथे दिन भूख हड़ताल में बैठे मोतिया निवासी विक्रम कुमार शर्मा की हालत बिगड़ गई है। उन्हें सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया गया है। विक्रम कुमार शर्मा स्थानीय ग्रामीणों की जमीन, पर्यावरण और आजीविका से जुड़े समस्याओं को लेकर लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस बात सूचना मिलते ही गोड्डा पूर्वी जिला परिषद के प्रतिनिधि विकास सिंह और यूथ कांग्रेस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हनुमान वाटिका मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर महावीर झंडा स्थल के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। इसके साथ ही कई महावीर झंडे भी गायब पाए गए। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि एक वर्ष पूर्व भी हनुमान वाटिका मंदिर के पास इसी तरह से मांस का टुकड़ा फेंका गया था। इसके बाद…
पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हुई, जहां पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार भारतीय सीमा पर गोलियां चलाईं। भारतीय सेना ने इस हमले का माकूल जवाब दिया। भारतीय सेना की कृष्णा घाटी ब्रिगेड के तत्वावधान में, नांगी टेकरी बटालियन के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा पर बड़ा पलटवार किया। भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया। अब तक कोई चोट या नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय सेना सुरक्षा में कोई कोताही नहीं कर…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं के लिए देशव्यापी संघर्ष की घोषणा की है। यह आंदोलन सालभर चलेगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी पत्रकारों की। उन्होंने कहा कि साल के आखिर में नई दिल्ली में संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल सहित अन्य 14 राज्यों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिक्षक नेता पाण्डेय ने प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में रविवार शाम संवाददाता सम्मेलन पूरी कार्ययोजना का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकारों ने…
पटना। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवम्बर माह में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसी कड़ी में इस वर्ष तीसरी बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं। इससे पूर्व वह जनवरी और फरवरी में भी बिहार का दौरा कर चुके हैं। राहुल गांधी सुबह पौने दस बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह रोजगार दो, पलायन रोको यात्रा में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचेंगे। उनकी अगवानी एनएसयूआइ के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया करेंगे। राहुल गांधी का सुबह करीब 10ः10 बजे बेगूसराय के उलाव हवाई अड्डा पहुचेंगे। वह सुभाष चौक से इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल…