Author: shivam kumar

रांची। भाकपा के राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला मंत्री अजय सिंह और राजद के राजेश यादव एवं कांग्रेस के योगेंद्र बेनी ने पुलिस मुख्यालय में झारखंड के नए डीजीपी अनुराग गुप्ता से शनिवार को मुलाकात की। तीनों नेताओं ने डीजीपी को गुलदस्ता भेंट कर डीजीपी बनने पर बधाई दी। साथ ही उनसे आग्रह किया की पूरे राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत और अपराधियों पर नकेल कसे। झारखंड में आपराधिक घटनाओं में सबसे अधिक जमीन विवाद को लेकर है। भू-माफियाओं के कारण होती है। इसलिए जमीन दलालों और भू-माफियाओं को पुलिस संरक्षण न मिले। लोगों को थाने में पहुंचने पर सुरक्षा…

Read More

पटना। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में लग गए हैं। ऐसे में बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जदयू ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने आवास पर झारखंड जदयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से झारखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भी जानकारी हासिल किया। इसके साथ झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। बिहार…

Read More

पटना। पटना के ज्ञान भवन में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, पुलिस महानिदेशक, बिहार एवं भारतीय पुलिस सेवा के वरीय पदाधिकारियों के साथ कई अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। एक जुलाई से लागू तीन नए कानूनों (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) को लेकर पटना हाई कोर्ट और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 27-28 जुलाई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। चीफ जस्टिस केवी चन्द्रन ने इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन…

Read More

भागलपुर। हत्या के आरोप में भागलपुर जेल में सजा काट रहे कैदी की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय हो कि मुंगेर जिला के सदर बाजार के रहने वाला शंकर पंडित पिछले 2014 से हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उसके बाद कोर्ट ने शंकर पंडित को दोषी करार करते हुए 2019 मे उम्र कैद की सजा सुनाई। इसके बाद से शंकर पंडित भागलपुर के केंद्रीय कारा में बंद है। शंकर पंडित अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए 3 जुलाई से केंद्रीय कारा में अनशन पर बैठ…

Read More

पटना। बिहार के सीतामढ़ी में अन्त्येष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में रखे भाजपा के भूतपूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य प्रभात झा के पार्थिव शरीर को भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष, श्याम जाजू, महेंद्र नाथ पांडेय सहित अनेक संघ और भाजपा से जुड़े लोगों ने नम आंखों से प्रभात झा को श्रद्धांजलि दी। आज उनका अंतिम संस्कार उनके…

Read More

अररिया/फारबिसगंज। फारबिसगंज के भदेश्वर स्थित आरडी नहर में पांच दोस्तों के साथ नहाने गये 26 वर्षीय एक युवक की मौत शनिवार काे हो गयी। मृतक युवक मंडल चौक वार्ड संख्या 27 बथनाहा निवासी अशाेक मंडल का पुत्र राजा कुमार है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि युवक अपने चार पांच दोस्तों के साथ आज दोपहर भदेश्वर बड़ी नहर में स्नान करने के लिए गया था।स्नान करने के दौरान अपने एक मित्र को डूबते देखकर सभी उसे बचाने चल गए। इसी क्रम में राजा पानी के तेज धार में डूब गया। युवक राजा कुमार को डूबते देखकर उनके दोस्तों…

Read More

सीआरपीएफ का मना स्थापना दिवस, शहीदों को सैल्यूट रांची। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र सेंबो परिसर में सीआरपीएफ का स्थापना दिवस और ग्रुप केंद्र रांची का 13वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान झारखंड सेक्टर के आइजी साकेत कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साकेत सिंह ने ग्रुप केंद्र रांची के परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर आइजी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 86 वर्ष के स्वर्णीम इतिहास में इस बल ने अपनी वीरता, कर्मठता, समर्पण, निष्ठा और देश सेवा से भारतवर्ष को अनेकों बार गौरवान्वित किया…

Read More

रांची। असम के गुवाहाटी में 24 से 31 जुलाई तक आयोजित द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर इस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप में अपने तीसरे मैच में झारखंड पुरुष टीम ने पश्चिम बंगाल को 9-शून्य से मात दी। झारखंड टीम के सिमोन डोडराय को उसके शानदार प्रदर्शन पर शनिवार के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। झारखंड टीम की लगातार जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी। साथ ही अगले मैच के लिए शुभकामना दी।

Read More

रांची। अग्निवीर टेक्निकल और ऑफिस असिस्टेंट के लिए झारखंड के सभी शॉर्ट लिस्टेड उम्मीदवार और जूनियर कमीशन अधिकारी (धर्म शिक्षक) के लिए खेलागांव के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेना भर्ती रैली की शुरुआत शनिवार को हुई। सभी श्रेणियों में लगभग 500 युवाओं ने अपना दमखम दिखाया। रात 12.30 बजे सभी उम्मीदवारों को खेलागांव परिसर में इंट्री दी गयी। इसके बाद सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी। सेना के प्रतिनिधियों ने सभी अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया। इस प्रक्रिया के बाद अलग-अलग बैच बनाये गये। सभी बैच के उम्मीदवारों ने 1.6 किमी…

Read More

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में शनिवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। यह उनकी औपचारिक मुलाकात बताई गई है। मुलाकात के दौरान सेठ ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read More

विशेष -अपराध नियंत्रण के साथ जनता का भरोसा हासिल करना सबसे जरूरी -पुलिस विभाग का ‘चाचा चौधरी’ कहा जाता है अनुराग गुप्ता को, क्योंकि उनका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज दौड़ता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड के नये डीजीपी के रूप में अनुराग गुप्ता ने पदभार संभाल लिया है। हेमंत सोरेन सरकार ने अजय कुमार सिंह के स्थान पर उन्हें पुलिस महकमे का मुखिया नियुक्त किया है। झारखंड की सवा तीन करोड़ आबादी को नये डीजीपी से बहुत उम्मीदें हैं। इसलिए उनके सामने इन उम्मीदों पर खरा उतरने की बड़ी चुनौती…

Read More