Author: shivam kumar

लंदन। जिम्बाब्वे आधुनिक युग का पहला ऐसा देश बन जाएगा जिसे 2025 की गर्मियों में इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच के लिए मेजबान बोर्ड द्वारा द्विपक्षीय क्रिकेट में टूरिंग शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड गोल्ड ने शुक्रवार को एजबेस्टन टेस्ट के पहले दिन के खेल के दौरान स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की। पिछले साल फाइनल वर्ल्ड पॉडकास्ट से बात करते हुए गोल्ड ने मूल रूप से सुझाव दिया था कि विभिन्न पूर्ण सदस्य देशों द्वारा अर्जित राजस्व में असमानता को दूर करने और टेस्ट क्रिकेट…

Read More

वांशिगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीद्वार व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा रिसॉर्ट में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले नेतन्याहू ने वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन और हैरिस के साथ अलग-अलग बैठकों में मुलाकात की थी। ट्रंप ने नेतन्याहू का गर्मजोशी से स्वागत किया और पत्रकारों से कहा कि उनके बीच “बहुत अच्छे संबंध” हैं, उन्होंने उनके बीच तनाव के किसी भी संकेत को खारिज कर दिया। हैरिस ने गुरुवार को अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों में बाइडन की तुलना में अधिक जोरदार लहजे में बात की, उन्होंने नेतन्याहू पर गाजा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, ”सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। सीआरपीएफ ने अपनी स्थापना के बाद से ही राष्ट्रीय सुरक्षा को अपना मिशन बना लिया है। बल के बहादुर जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और हर बार विजयी हुए हैं। मैं सीआरपीएफ के उन शहीदों को…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को स्थापना दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया सीआरपीएफ के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जवानों को मेरी शुभकामनाएं। राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और अथक सेवा वास्तव में सराहनीय है। वे हमेशा साहस और प्रतिबद्धता के उच्चतम मानदंडों के लिए खड़े रहे हैं। हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने में उनकी भूमिका भी सर्वोपरि है।

Read More

जयपुर। सेना के अग्निवीरों को राजस्थान में भी आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस रजत जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सेना के अग्निवीरों को राजस्थान पुलिस, वनरक्षक और जेल प्रहरी की भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की घाेषणा के बाद अब जल्द ही यह भी तय होगा कि इन भर्तियों में कितना प्रतिशत आरक्षण अग्निवीरों को मिलेगा। कारगिल विजय दिवस पर पांच राज्यों की भाजपा सरकारों ने अग्निवीरों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। राजस्थान के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में पुलिस सेवा और…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘मिसाइल मैन’ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।” उन्होंने लिखा, ” अपनी अंतिम सांस तक युवाओं को मार्गदर्शित करने वाले डॉ. कलाम जी का जीवन कर्मठता, सादगी व संवेदनशीलता का अनूठा संगम था। ‘पीपल्स प्रेसिडेंट’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम जी ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक, अपने कार्यों से सभी को…

Read More

कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब माछिल सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को विफल करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। इस दौरान घायल मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत चार भारतीय सैनिकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि इस घटना में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच जवान घायल हुए। इनमें से एक जवान का बलिदान हो गया। सुरक्षाबलों को शनिवार सुबह माछिल सेक्टर की कामकारी पोस्ट पर कुछ संदिग्ध हलचल दिखी थी। इसके बाद सतर्क जवानों ने भारतीय सीमा की तरफ तेजी से बढ़ रहे आतंकियों को…

Read More

-मेरिट के आधार पर ही होगा चयन रांची। रांची के होटवार स्थित खेलगांव के स्पोर्ट्स कोम्प्लेक्स में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इस सेना भर्ती रैली में झारखंड राज्य के सभी जिलों के शार्ट लिस्ट किये गये अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए और जूनियर कमीशन अफसर के लिए बिहार-झारखंड राज्य के शार्ट लिस्ट किये गये पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया है। ये बातें कर्नल विकास भोला ने शुक्रवार को खेलगांव में पत्रकारों से कहीं। कहा कि पूरे देश में 22 अप्रैल से तीन मई तक आॅनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा के आयोजन…

Read More

रांची। नगर निगम की ओर से लघुभार माल वाहकों के लिए नयी व्यवस्था लागू की गयी है। इसके विरोध में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने नगर आयुक्त और ट्रैफिक एसपी से मुलाकात की। अधिकारियों को एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन सौंपा गया। इसके साथ ही एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि पुलिस अधीक्षक से मिलकर चेंबर ऑफ कॉर्मस, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन समेत अन्य व्यवसायिक संगठन एक साथ इस पर चर्चा करेंगे। वहीं, 28 जुलाई को एसोसिएसन सदस्यों की बैठक होगी। इसमें शहर की यातायत व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर विचार-विमर्श किया जायेगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़ी…

Read More

लातेहार। लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चाया जंगल के निकट सड़क पर शुक्रवार की देर रात टीएसपीसी के नक्सलियों ने कोयला ढुलाई करने वाले दो वाहनों को जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़कर घटना की जिम्मेवारी लेते हुए बिना संगठन के आदेश के काम नहीं करने की धमकी भी दी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लेकर बालूमाथ रेलवे साइडिंग की ओर दो…

Read More

रांची। झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के जरिये 11 अगस्त को एनसीसी कैडेटों के नामांकन के लिए परीक्षा का आयोजन संत जोन्स प्लस टू विद्यालय रांची में किया जाएगा। इसके लिए प्रतिभागी झारखंड नौसेना एनसीसी इकाई के कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं। 29 जुलाई से नौ अगस्त तक आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है।

Read More