गोलाघाट (असम)। असम विधान सभा चुनाव 2026 के मद्देनजर मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनवी सभाओं में हिस्सा लेते हुए भाजपा सरकार के पूर्वोत्तर के विकास के लिए उठाए गये कदमों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब असम में विकास और आधारभूत संरचना की बात होती है। रक्षा मंत्री सिंह आज शोणितपुर जिले के तेजपुर और गोलाघाट जिला के देरगांव विधान सभा क्षेत्रों में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देरदाव में चुनावी सभा में उपस्थित लोगों से कहा कि कांग्रेस के कुशासन में असम की पहचान अशांति और इन्सर्जेंसी के…
Author: shivam kumar
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को अचानक अपनी नाैकरी से इस्तीफा दे दिया है। आईएएस रिंकू सिंह राही ने इसे अपना नैतिक निर्णय बताया है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं। आईएएस रिंकू सिंह राही ने राष्ट्रपति को भेजे इस्तीफे में लिखा है कि आठ माह पहले शाहजहांपुर में एसडीएम रहते हुए एक कार्रवाई के बाद उन्हें साइडलाइन कर दिया गया। तबसे उन्हें न तो फील्ड पोस्टिंग दी जा रही थी और न ही कोई गरिमापूर्ण कार्य सौंपा जा रहा था। हालांकि उन्हें वेतन मिलता रहा, लेकिन काम करने…
पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और पूर्व आईपीएस अफसर शिवदीप लांडे ने सोमवार को अपनी पत्नी गौरी के लिए फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पत्नी ने अपने पिता को नया जीवन देने के लिए किडनी दान करने का संकल्प लिया। यह कदम रोहिणी आचार्य द्वारा अपने पिता लालू यादव के लिए किडनी दान करने के बाद एक और मिसाल बन गया है। शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, “गौरी, जीवन में बहुत सी कठिनाइयां आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नहीं कर पाई, मैं सदैव…
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक पुरुष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मंदिर और मेला को बंद करा दिया है तथा स्थिति को नियंत्रण…
मायावती का दावा- 2027 में उत्तर प्रदेश में बनेगी बसपा की सरकार — अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि इस समय अमेरिका-इजराइल और ईरान देशाें के युद्ध के बीच केंद्र सरकार देशभर में एलपीजी-पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनश्चित करें। वस्तुओं की कीमतों पर भारी वृद्धि से ‘गरीबी में आटा गीला होने’ से उनकी परेशानियां कई गुना बढ़ गई हैं। इसके समाधान के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। बसपा प्रमुख मायावती मंगलवार काे यहां पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ…
नई दिल्ली। भारत के पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांता मजूमदार, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में लिएंडर पेस ने भाजपा की सदस्यता ली। पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा ने लिएंडर पेस को पार्टी में शामिल कराकर तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लिएंडर पेस का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि अब अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी भाजपा के मंच से देश की सेवा करेंगे। रिजिजू ने कहा कि…
रांची। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले ने अब नया रूप ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। मरांडी ने राज्य की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ACB भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। मरांडी ने पत्र में बताया कि यह घोटाला पहले 38 करोड़ रुपये का आंका गया था, लेकिन अब यह 750 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है। उन्होंने 2022 की उत्पाद नीति…
पटना। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहीं है। राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम काे सिर्फ अकादमिक नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और आधुनिक कूटनीति का संगम भी माना जा रहा है। राष्ट्रपति राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी। इस मौके पर 31 देशों से आए 617 छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति विश्व प्रसिद्ध नालंदा महाविहार के खंडहर के भग्नावशेषों काे भी देखेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।…
पटना। बिहार में किशनगंज जिले के डीएसपी गौतम कुमार के 6 ठिकाने सहित सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के भी छह ठिकानों पर मंगलवार सुबह से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापामारी चल रही है। किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार ने अपने महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम कई भूखंड खरीदे, फिर महिला मित्र ने डीएसपी के बेटों कों सभी भूखंड गिफ्ट कर दिए। दूसरी ओर सहरसा में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के सहरसा एवं मुज्जफरपुर स्थित छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इन पर आय से 78 प्रतिशत से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला आर्थिक अपराध…
पूर्वी सिंहभूम। महावीर जयंती के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित जैन समाज की ओर से भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस शोभायात्रा का जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने आवास के समीप स्वागत किया। इस दौरान सरयू राय ने स्वयं आगे बढ़कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार और शर्बत वितरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और यह भावना सभी धर्मों में समान रूप से महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा के अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार की अहले सुबह भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह गोदाम करमा के रहने वाले जफीर अंसारी का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 3 बजे एक शॉर्ट सर्किट होने जैसा कुछ सुनाई पड़ा और तेज रोशनी हुई। लोगों ने उठकर देखा तो पाया कि जफीर अंसारी के गोदाम में आग लग लगी थी। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना जफीर अंसारी को दी। जफीर अंसारी बीती…
