नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,48,060 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,48,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,35,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज शुरुआती कारोबार कै दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,44,900…
Author: shivam kumar
खूंटी। रामनवमी महोत्सव के दौरान मुरहू में दो समुदायों में हुई झड़प के बाद पुलिस द्वारा हिंदू समुदाय के कुछ लोगों की गिरफ्तारी के विरोध और गिरफ्तार लोगों को बिना शर्त रिहा करने की मांग को लेकर केंद्रीय रामनवमी महासमिति के आह्वान पर आहूत खूंटी जिला बंद के पहले दिन सोमवार को बंदी का जबरदस्त असर देखा गया। खूंटी जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू और अड़की प्रखंड क्षेत्र में बंद पूरी तरह प्रभावी रहा। सुबह से ही दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुबह से ताले लटके रहे। वाहनों को बंद से मुक्त रखा गया है। इसके कारण…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने एक बार फिर अपना हौसला दिखाते हुए लेवी वसूली की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पतरातू स्थित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य में लगी एक कंपनी को निशाना बनाया। रविवार की रात बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने कंपनी के बेस कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में तैनात सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से पुलिस को बदमाशों द्वारा फेंका गया एक धमकी भरा पर्चा और…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को अपने गृह राज्य गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आध्यात्मिक, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री एक सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे और 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित कोबा तीर्थ से होगी, जहां वे महावीर जयंती के अवसर पर ‘सम्राट संप्रति संग्रहालय’ का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन धर्म के महान संरक्षक…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेज गिरावट के बाद रिकवरी का रुख देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत जोरदार कमजोरी के साथ हुई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक भारी दबाव में नजर आए। ओपनिंग के तुरंत बाद बिकवाली बढ़ने से बाजार और नीचे फिसल गया, लेकिन कुछ ही देर में निवेशकों की खरीदारी लौटने से बाजार में सुधार शुरू हुआ। हालांकि रिकवरी के बावजूद बाजार पूरी तरह संभल नहीं पाया और सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स करीब 1.04 प्रतिशत और निफ्टी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते…
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब शेयर बाजारों पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के और तेज होने की आशंका तथा हूती विद्रोहियों के संभावित शामिल होने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर पड़ा है, जहां बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान कमजोरी का माहौल बना रहा। वॉल स्ट्रीट के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.67 प्रतिशत गिरकर 6,368.85 अंक…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केरल में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और यह राज्य में बदलाव का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में केरल में राजग की सरकार बनने पर तेज विकास होगा। केरल के पलक्कड़ में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने वाम दलों के नेतृत्व वाले एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दोनों गठबंधनों को भ्रष्ट और सांप्रदायिक करार देते…
नोएडा। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित ‘भाईचारा रैली’ को संबोधित करते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है, तब तक देश का संविधान खतरे में रहेगा। अखिलेश यादव ने भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने देश को ऐसा मजबूत संविधान दिया है, जो किसी भी हथियार से ज्यादा ताकतवर है, लेकिन भाजपा को इस संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में “5 प्रतिशत लोग 95 प्रतिशत…
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने कहा कि भारत पुनः अपने गौरव की ओर लौट रहा है। भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व की जीवन दृष्टि और भारत की सनातन परंपरा आज विश्व में पुनः स्थापित हो रही है, भारत के मन से गुलामी के अवशेष समाप्त हो रहे हैं। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देहरादून परेड ग्राउंड में स्वयंसेवकों के बौद्धिक कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख ने यह बाते कही। उन्होंने कहा कि विश्व आज भारत की ओर आशा और मार्गदर्शन की दृष्टि से देख रहा है। अब वह दिन दूर…
पूर्वी सिंहभूम। टाटानगर और आसपास के रेलखंड में परिचालन व्यवस्था के तहत कई कोचिंग ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इसके तहत कुछ मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। साथ ही पहले रद्द की गई कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनः बहाल करने का निर्णय लिया गया है। रविवार को रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 68090/68089 31 मार्च, तीनअप्रैल और पांच अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। वहीं बोकारो-चंद्रपुरा-बराकर (बीजेई-सीआरपी-बीजेई) मार्ग पर चलने वाली मेमू…
रांची। नगर निगम ने अपनी स्वामित्व वाली दुकानों के बकाया किराए की वसूली को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। निगम ने 31 मार्च तक भुगतान की अंतिम तिथि निर्धारित करते हुए बड़े बकायादारों की सूची भी जारी कर दी है। सूची में कई ऐसे दुकानदार शामिल हैं, जिन पर लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक का बकाया है। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर किराया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें दुकानों की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) रद्द करने के साथ-साथ दुकान खाली कराने की…
