Author: shivam kumar

रांची। राजधानी रांची में सोमवार रात एक दुर्लभ प्रजाति के सांप रेड सैंड बोआ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह घटना रांची एयरपोर्ट के सामने रात करीब 9 बजे की है, जब स्थानीय लोगों की नजर इस सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी, जिसके बाद तुरंत स्नेक कैचर को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि न तो सांप को कोई नुकसान पहुंचे और न ही आसपास मौजूद लोगों…

Read More

रांची। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर रांची नगर निगम ने शहर के सभी मांस, मछली और मुर्गा की दुकानों को बंद रखने का सख्त आदेश जारी किया है। निगम के अनुसार, 31 मार्च को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूचड़खानों तथा मांस, मछली और मुर्गा की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दिन इन वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की टीमें इस दौरान शहर…

Read More

रांची। झारखंड में बढ़ते पर्यावरणीय संकट और मानव-हाथी संघर्ष की गंभीर स्थिति को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिलकर ठोस पहल की मांग की है। अध्यक्ष गौतम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राजभवन पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को बताया कि जलवायु परिवर्तन झारखंड के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल वेदांत कौस्तव ने बताया कि राज्यपाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। हाथी कॉरिडोर की आवश्यकता, मानव-हाथी संघर्ष की भयावह स्थिति और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका…

Read More

जमशेदपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर समाज में बढ़ती चर्चाओं के बीच जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि एआई एक सेवक की तरह है, न कि मालिक की तरह। इसे कभी भी मानव का मार्गदर्शक या निर्णयकर्ता नहीं बनने देना चाहिए, अन्यथा यह गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। उन्होंने एआई को एक औजार के रूप में इस्तेमाल करने पर जोर दिया। सोमवार को साकची स्थित एक डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के दौरान सरयू राय ने कहा कि आज का युग तकनीकी विकास का है और बच्चों को एआई की…

Read More

रांची। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई वीभत्स घटना को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बरकठा प्रखंड के कुशांबो गांव में मंगलवारी जुलूस के दौरान अपहृत बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद बेहद बर्बरता की गई। आदित्य साहु ने दावा किया कि पीड़िता की दोनों आंखें निकाल ली गईं, जीभ काट दी गई और दांत तोड़ दिए गए। उन्होंने…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल कर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की शिकायत की। भाजपा ने अपने छह पन्नों की शिकायत में कहा कि चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में टीएमसी चुनाव को हाईजैक कर रही है। ममता बनर्जी घर-घर जाकर मतदाताओं को धमका रही हैं। चुनाव आयोग से मिलने गए भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, सुकांत मजूमदार, सांसद अरुण सिंह, अनिल बलूनी, ओम पाठक शामिल रहे। आयोग से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि…

Read More

रांची। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले ने झारखंड हाइकोर्ट का गंभीर संज्ञान ले लिया है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस घटना को घृणित और मानवता को शर्मसार करने वाला बताते हुए स्वत: संज्ञान लिया। कोर्ट ने राज्य के डीजीपी, गृह सचिव और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। खंडपीठ ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस के पास भेज दिया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट के समक्ष अखबार की कटिंग पेश की…

Read More

पटना। बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था। बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का…

Read More

काठमांडू। नेपाल सरकार ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देश में चल रहे सभी बेटिंग ऐप और वेबसाइट को 24 घंटे के भीतर बंद करने का निर्देश दिया है। मंत्रिपरिषद की सुशासन सुधार कार्यसूची के तहत संचार तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदायक कंपनियों को यह आदेश जारी किया है। नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण ने मंत्रालय के निर्णय के बाद इंटरनेट सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वय कर अब तक पहचाने गए सभी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म को बंद करा दिया है। मंत्रालय के प्रवक्ता उदय बहादुर रानामगर ने बताया कि वर्तमान कानून के तहत सट्टेबाजी करना, करवाना…

Read More

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह तैयार हैं। 53 साल बाद चंद्रमा की ओर जाने वाली यह पहली मानवयुक्त उड़ान 1 अप्रैल को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित होगी। कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन विशेषज्ञ क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नासा के अनुसार, 49 घंटे और 40 मिनट की उलटी गिनती सोमवार 31 मार्च को भारतीय समयानुसार देर रात 4:44 बजे शुरू होगी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो रॉकेट 1…

Read More

कुवैत। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष अब पड़ोसी देशों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। सोमवार को ईरान द्वारा कुवैत के एक प्रमुख बिजली और जल डिसेलिनेशन (विलवणीकरण) प्लांट पर किए गए हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैती अधिकारियों के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब क्षेत्रीय तनाव अपने चरम पर है। इस हमले में प्लांट की सर्विस बिल्डिंग को भारी भौतिक नुकसान पहुंचा है। 14 मिसाइलों और 12 ड्रोनों से हमला कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के हवाई क्षेत्र में 14 मिसाइलें और 12 घातक ड्रोन देखे…

Read More