नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 में नई कर व्यवस्था को और आकर्षक बनाने का ऐलान किया। उन्हाेंने संसद में बजट पेश करते हुए नई कर व्यवस्था को चुनने वाले वेतनभोगी वर्ग और पेंशनभोगियों को कर राहत प्रदान करने के लिए कई आकर्षक लाभों की घोषणा की। इससे करीब 4 करोड़ वेतनभोगी व्यक्तियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। सीतारमण ने ‘आयकर अधिनियम 1961’ की व्यापक समीक्षा करने का ऐलान किया है। सीतारमण ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए मानक कटौती को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। आज बजट पेश होने के बाद लगे झटके से घरेलू शेयर बाजार अब उबरता हुआ नजर आने लगा है। वित्त मंत्री के बजट भाषण के बीच में शेयर बाजार 1.5 प्रतिशत से भी ज्यादा टूट गया था। लेकिन बजट भाषण खत्म होने के बाद शेयर बाजार तेजी से रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। दोपहर 1 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। लेकिन शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों ने सतर्क रुख…
रांची। ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी से मनरेगाकर्मियों का शिष्टमंडल प्रोजेक्ट भवन में मिला। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष विक्रांत ज्योति ने की। मंत्री ने मनरेगाकर्मियों की मांग पत्र पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए कहा कि मांगों को लेकर 24 जुलाई को मुख्यमंत्री से बैठक कर समीक्षा करूंगा। जल्द ही बेहतर करने का प्रयास करूंगा। महेश सोरेन ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे बोलने के बाद भी कुछ कर्मी मनरेगा के कार्य को आंदोलन के माध्यम से प्रभावित कर रहे हंै, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा…
देश-दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारतीय शतरंज खिलाड़ी एस विजयालक्ष्मी के जीवन के लिए खास है। शह और मात के इस खेल में अपने धैर्य से प्रतिद्वंद्वी को गलती करने पर मजबूर करने वालीं एस विजयालक्ष्मी ने वर्ष 2000 में 24 जुलाई को ही देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया। 25 मार्च 1979 को जन्मी विजयालक्ष्मी ने कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतने शुरू कर दिए थे। राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने फन का लोहा मनवाने में कामयाब…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांवरियों पर हमले की निंदा की। सोशल मीडिया के जरिये कहा कि कांवरियों पर रांची-लोहरदगा ट्रेन में जानलेवा हमला और पथराव की सूचना है। असामाजिक तत्वों द्वारा दो-तीन स्टेशनों पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। बाबूलाल ने चिंता जाहिर करते कहा है कि पवित्र सावन मास में शिवभक्तों के ऊपर ऐसा कायराना हमला निंदनीय है। उन्होंने झारखंड पुलिस से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा है।
रांची। ग्रामीण विकास विभाग ने सांसद फंड से किये गये कार्यों की विवरणी मांगी है। अब तक कितनी राशि खर्च की गयी, कितनी पड़ी हुई है, इसका भी डिटेल्स मांगा है। इसके अलावा सांसद फंड से ली गयी वैसी योजनाएं जो पूरी नहीं हुई हैं, या लंबित हैं, इसकी सूची भी जिलों से मांगी गयी है। सांसद फंड योजना से संबंधित 17वें लोकसभा के 14वें प्रतिवेदन के द्वारा प्राक्कलन समिति के अवलोकन अनुशंसा के अनुपालन के दौरान एमपी लैड्स योजना और अनस्पैंट अमाउंट, रद्द परियोजना, लंबित योजना, रिटर्न फंड से संबंधित कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की मांग की गयी है। ग्रामीण…
रांची। राजधानी के बिजली उपभोक्ता जल्द ही मीटर रीचार्ज कर बिजली उपभोग करेंगे। जेबीवीएनएल की ओर से स्मार्ट मीटर को प्री पेड मोड पर शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। जेबीवीएनएल की मानें तो प्री पेड मोड पर काम करना शुरू हो गया है, लेकिन इसके लिए अलग-अलग चरणों में मीटर प्रीपेड मोड पर शुरू किया जायेगा। शहर में ढाई लाख स्मार्ट मीटर एक अगस्त से प्रीपेड मोड पर काम करना शुरू कर देंगे। शहर में पहले से 18 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड पर काम कर रहे हैं। अब और ढाई लाख स्मार्ट मीटर भी अगस्त से…
रांची। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 22 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति के योग्य पाया है। जल्द ही सभी को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति दी जायेगी। मुख्यालय ने जिन 22 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति योग्य पाया है, उसमें सुधीर प्रसाद साहू, शिव बिहारी तिवारी, शंभू प्रसाद सिंह, त्रिलोचन तामसोय, पृथ्वी सेन दास, विजय कुमार, अभिजीत गौतम, मुकेश चौधरी, गुलशन भेंगरा, सोनी प्रताप, अजीत कुमार भारती, प्रशांत कुमार, हरदियुस टोप्पो, दयानंद सोरेन, संजय जनक मूर्ति, संजय चंद्र उरांव, राजीव प्रकाश, मोहम्मद कुद्दुस, मानकी सुंडी, बैजनाथ कुमार, एस खालीद इमाम और पूनम कुजूर शामिल हैं। बता दें कि…
रांची। राजधानी समेत राज्य भर में बारिश का असर मंगलवार को दिखा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 जुलाई तक राज्य में बारिश के आसार हैं। इस दौरान कुछ इलाकों कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि 26 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। कहा है कि झारखंड के दक्षिण पश्चिम, दक्षिणी, निकटवर्ती मध्य, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं 26 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने खराब मौसम रहने पर सतर्क रहने की सलाह दी। घर से बाहर रहने पर…
रांची। मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि आम आदमी रोजगार चाहता है। बजट में रोजगार पर फोकस किया गया है। इस बजट से युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि हर वर्गों का इस बजट में ध्यान रखा गया है। कैंसर का इलाज सस्ता होने से गरीब और मध्यवर्गीय वर्ग के लोगों को राहत मिलेगी। किसानों की समृद्धि के लिए भी बजट में ध्यान रखा गया है। इंटर्नशिप योजनाओं से युवाओं में रोजगार की संभावना बढ़ेगी।
नाेट-संपादकगण स्टाेरी काेड नंबर 23एचएनएटी11 से जारी खबर के स्थान पर हेडिंग में संशाेधन के साथ दाेबारा से जारी इस समाचार काे लेने का कष्ट करें। -उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी सरकार नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट पेश करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की वृद्धि एक चमकता सितारा बना हुआ है, जो आने वाले सालों में ऐसी ही बना रहेगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बिहार के लिए…
