Author: shivam kumar

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के छोटानागरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दोलाईगढ़ा गांव के पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। मुठभेड़ के बाद चले सर्च ऑपरेशन में एक एसएलआर राइफल, तीन मैगजीन, एक राइफल, एक नाइन एमएम पिस्तौल, 303 की एक मैगजीन, 174 पीस एसएलआर की गोली, 34 डेटोनेटर, एक लैपटॉप…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देर रात को तीन आईपीएस ​अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा को हटाकर उन्हें प्रतीक्षारत सूची में फिलहाल के लिए रखा गया है। तबादले के क्रम में राजेश ​कुमार द्वितीय को पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद बनाया गया है। कुंवर ज्ञानन्जय सिंह पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्ररेट गाजियाबाद से हटाते हुए उन्हें हापुड़ जिले का नया पुलिस कप्तान का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, अभिषेक वर्मा को पुलिस अधीक्षक हापुड़ से हटाकर उन्हें पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध किया है।

Read More

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में मंगलवार की देर रात भांजे ने अपने मामा-मामी की गोली मारकर हत्या कर दी। ममेरा भाई घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर शंकर ने बताया कि इंदिरानगर थाना क्षेत्र के सेक्टर बी जयानगर मोहल्ले में गोली चलने की सूचना मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मोहल्ले में रहने वाले राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सरोज सिंह और उनके पुत्र श्रवण सिंह को गोली लगी थी। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजेंद्र…

Read More

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के सुती थाना अंतर्गत जगताई ग्राम पंचायत के अधिकारीपाड़ा इलाके में मंगलवार अपराह्न मुहर्रम के तैयारियों के दौरान सीने में तलवार लगने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान असिकुल शेख (13) के रूप में हुई है। वह समशेरगंज थानांतर्गत निमितिता ग्राम पंचायत के दुर्गापुर का निवासी था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जांगीपाड़ा अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार अपराह्न अधिकारीपाड़ा इलाके में मुहर्रम के लिए तलवारबाजी के खेल की तैयारी चल रही थी। गंगा तटीय इलाके में कई लोग तलवारबाजी देख रहे थे। वहां असिकुल शेख भी…

Read More

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुहर्रम के पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह महीना हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समझौता न करने की शिक्षा देता है। उन्होंने सभी लोगों से शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने की अपील की। ममता ने लिखा की पवित्र मोहर्रम का त्योहार अन्याय के साथ किसी भी तरह से समझौता नहीं करने की शिक्षा देता है। आइए हम सब मिलकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़े। उल्लेखनीय है कि मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है और इसे चार पवित्र महीनों में…

Read More

दुमका। मुहर्रम पर्व पर बुधवार को मुस्लिम युवक ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। फिलिस्तीन का झंडा शहर के दुधानी चौक पर मुहर्रम के जुलूस में लहराया गया। मुहर्रम की जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराते एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि मुहर्रम की जुलूस में कुछ युवक फिलिस्तीन का झंडा लहरा रहे हैं।

Read More

नई दिल्ली। आगामी श्रीलंका दौरे के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम के मौजूदा उप-कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया जाना तय है। सूर्यकुमार रोहित शर्मा की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने कैरेबियाई सरजमीं पर टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। हालांकि हार्दिक टी-20 विश्व कप में रोहित के उप कप्तान थे और अधिक अनुभवी कप्तान हैं – उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने के अलावा तीन वनडे और 16 टी-20 मैचों में भारत का नेतृत्व…

Read More

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को अपने घरेलू सत्र की घोषणा की। न्यूजीलैंड पुरुष क्रिकेट टीम 2024-25 के घरेलू सत्र में इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की मेज़बानी करेगी। अब तय कार्यक्रम के अनुसार पुरुष टीम घरेलू सत्र के दौरान तीन टेस्ट, छह वनडे और आठ टी20 मैच खेलेगी। जैसा कि पहले बताया गया था, गर्मियों की शुरुआत 28 नवंबर को क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की पहली सीरीज से होगी। यह सीरीज, जिसमें वेलिंगटन और हैमिल्टन में भी मैच खेले जाएंगे, ब्लैक कैप्स के लिए सबसे लंबे प्रारूप में नौ मैचों के सिलसिले का अंत होगा, जो…

Read More

जम्मू। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए 3,700 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ। भगवती नगर आधार शिविर से सीआरपीएफ की सुरक्षा में 127 वाहनों में सवार होकर तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था सुबह 3ः05 बजे रवाना हुआ। इस जत्थे में 2,734 पुरुष, 952 महिलाएं और नौ बच्चे शामिल हैं। 2,305 तीर्थयात्रियों ने पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग को चुना जबकि 1,435 ने छोटे लेकिन अधिक कठिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना। 52 दिवसीय यात्रा 29 जून को कश्मीर के बालटाल…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने आज सुबह लोगों को देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर कहा, ” विठुमौली की पूजा के लिए प्रसिद्ध इस मंगल दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। श्री विट्ठल और रखुमाई हम सभी को सुख, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद दें।” उल्लेखनीय है कि सनातन हिंदू आर्य वैदिक परंपरा में एकादशी व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। कहीं-कहीं इस तिथि को ‘पद्मनाभा’ भी कहते हैं। सूर्य के मिथुन राशि में आने पर ये…

Read More

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में चार घंटे के अंतराल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच दो बार गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 10ः45 बजे कलान भाटा और फिर आधीरात बाद दो बजे पंचन भाटा के पास देसा वन क्षेत्र में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई। यहां सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात सेना के चार जवान बलिदान हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अंधेरे, दुर्गम…

Read More