Author: shivam kumar

– राज्यपाल ने दिलाई कैबिनेट मंत्री शपथ, राज्य के मंत्री की जगह पढ़ गए राज्यमंत्री, दो बार लेनी पड़ी भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। कांग्रेस से भाजपा में आए रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में सोमवार सुबह एक संक्षिप्त कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अब डॉ. मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री समेत 31 मंत्री हो गए हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। रावत ने 68 दिन पहले ही लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस…

Read More

कीव। यूक्रेन ने रूस के लगभग 9,000 वर्ग मीटर में फैले सैन्य शस्त्रागार वोरोनिश पर ड्रोन से हमला बोला है। यहां पर रूस ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें, टैंक और गोलाबारूद आदि रखे हुए हैं। यह यूक्रेन नियंत्रित क्षेत्र से लगभग 85 मील दूर है। वहीं, रूस ने भी अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया । रक्षा मंत्रालय का कहना है कि सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला बोला। इसमें यूक्रेन का सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम पैट्रियट के दो लांचर नष्ट हो गए हैं। यह हमला पोर्ट ऑफ…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। इस गिरावट के कारण चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 73,940 रुपये से लेकर 73,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज चेन्नई के अलावा दूसरे सर्राफा बाजारों में 67,790 रुपये से लेकर 67,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी आज मामूली गिरावट आई है। इसर कमजोरी की वजह से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में…

Read More

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में हफ्ते के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.15 डॉलर यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.30 डॉलर यानी 0.36 फीसदी फिसलकर 82.86 डॉलर प्रति बैरल…

Read More

-रवि रंजन असिस्टेंट कमांडेंट बनकर बढ़ाया नवादा का गौरव नवादा। नवादा जिले के नरहट प्रखण्ड अंतर्गत पुन्थर गांव निवासी पिता सुरेन्द्र यादव एवं माता सीता देवी के पुत्र रविरंजन कुमार उर्फ पंकज कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमांडर बन कर गांव के साथ ही नवादा का नाम रौशन किया है। रविरंजन ने यूपीएससी में 306 रैंक प्राप्त किया है। स्वजनों ने बताया कि रविरंजन ने मैट्रिक की पढ़ाई उच्य विद्यालय हिसुआ से 2006 में और गांधी इंटर विद्यालय नवादा से 2008 में इंटर की परीक्षा पास की है। इसके बाद रविरंजन ने नेवी की परीक्षा…

Read More

-एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस व दो मोबाइल व एक बाइक किया जब्त पूर्वी चंपारण। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चद्रहिया गांव में एक डांस प्रोग्राम में कट्टा लहराने के वायरल वीडियो का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर सदर डीएसपी 2 जितेश पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले का उद्वेदन करते हुए दोनो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवक सूरज कुमार व चंदन कुमार चंद्रहिया का ही बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई की आधी रात को एक…

Read More

रांची। झारखण्ड विधानसभा स्थित विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में साेमवार काे विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भेंट कर उनका अभिवादन किया। झारखण्ड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री से मुख्य सचिव एल. खियांग्ते, प्रधान सचिव वंदना दादेल एवं झारखंड विधानसभा के सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने भेंट कर उनका अभिवादन एवं स्वागत किया।

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सदन में कहा कि अविश्वास की बात ही कहां थी, जो विश्वास प्रस्ताव सदन में लाया गया है। विपक्ष ने तो ऐसी कोई मांग नहीं की थी। मुझे लगता है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के खिलाफ अविश्वास था, इसलिए विश्वास मत लाया गया है। मेरा ऐसा मानना है कि अब सदन के विश्वास की कोई जरूरत नहीं है, जनता के विश्वास की जरूरत है। इसलिए जनता के पास जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के कार्यकाल, जो मात्र पांच महीने का रहा, उसमें झारखंड और झारखंडियत का…

Read More

रांची। कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने सदन में विश्वासमत पर बोलते हुए कहा कि भाजपा के हाथ खून से रंगे हुए हैं। भाजपा के लोगों को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदीप ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक सरयू राय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लिखी दो किताबें लहरायीं। कहा कि सरयू राय ने मंत्रिमंडल में रहते हुए भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार पर लिखा है। बाबूलाल मरांडी ने भी भ्रष्टाचार पर किताब प्रकाशित कर भाजपा सरकार से जवाब मांगा था। इसलिए भाजपा के नेताओं को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई अधिकार ही नहीं…

Read More

रांची। विधानसभा के समक्ष सहायक पुलिस कर्मी अपनी मांगों को लेकर को धरने पर बैठ गये हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में हेमंत सोरेन विश्वास प्रस्ताव रखेंगे और विश्वास मत हासिल करेंगे। सत्र शुरू होने से पहले सहायक पुलिस कर्मी विधानसभा के परिसर में धरने पर बैठ गये हैं। पुलिस यूनिफॉर्म में होने के कारण धरने पर बैठे सहायक पुलिसकर्मियों को किसी ने परिसर में आने से नहीं रोका। धरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल पहुंचे और सहायक पुलिसकर्मियों को धरनास्थल पर लौटने को कहा। ग्रामीण…

Read More

-महायज्ञ को ले अफरडीह गांव में निकाली गई कलश यात्रा नवादा। नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के दरावां पंचायत के अफरडीह गांव में सोमवार को एक नवनिर्मित मंदिर में भगवान हनुमान जी के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर 24 घण्टा का श्रीराम धुन का आयोजन किया गया। जिसको लेकर विशाल कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजनकर्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीहनुमान जी की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रद्धालुओं का जत्था चार बस एवं दो चारपहिया वाहन से कलश लेकर मुंगेर जिला के कष्टहरणी घाट पहुंचे। वहां विधिवत कलश में जलभराई कार्य किया गया।…

Read More