देश-दुनिया के इतिहास में 09 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारतीय सिनेमा के लिए खास है। 09 जुलाई 1925 को ही वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था। गुरुदत्त ने हिन्दी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई। गुरुदत्त की प्रतिभा का अंदाजा लगाने के लिए यह तथ्य पर्याप्त है कि ‘टाइम’ पत्रिका ने उनकी फिल्मों ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ को दुनिया की 100 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। ‘चौदहवीं का चांद’ तथा ‘साहब बीबी और गुलाम’ को भी उनकी बेहतरीन फिल्मों में…
Author: shivam kumar
रांची। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक आलमगीर आलम हेमंत सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो पाये। उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने की मांग वाली याचिका सोमवार को वापस ले ली। सोमवार को रांची प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की विशेष कोर्ट में हुई आंशिक सुनवाई के बाद उन्होंने अपनी याचिका वापस ले ली। बता दें कि टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में इडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में हैं। इडी उनके खिलाफ आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है, जिस पर कोर्ट…
रांची। झारखंड विधानसबा के विशेष सत्र में साेमवार काे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के बनने के बाद ऐसी-ऐसी राजनीतिक स्थिति उत्पन्न हुई कि राज्य एक राजनीतिक प्रयोगशाला बन कर रहा गया। इससे भी हमें आगे निकलना होगा। तभी इस राज्य की नयी दिशा और दशा बदलेगी। उन्हाेंने कहा कि उझारखंड में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों सत्ता में रहे। लेकिन झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद हालात क्यों खराब रहे। 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ हमने सरकार बनाया। मगर इस सरकार पर एक के बाद एक संकट आते रहे। कभी कोरोना तो कभी सरकार…
रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने 11 बजकर 10 मिनट पर विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू की। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया। इससे पहले पहले गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने पैर छूकर आशीर्वाद लिये। कल्पना सोरेन ने लोबिन, डॉ रामेश्वर उरांव, सविता महतो और चंपाई सोरेन के भी पैर छुए। सदन में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि इस सरकार का गठन ही लूट की सोच के आधार पर हुआ। फिर से हेमंत सोरेन ठगने आ रहे हैं। हेमंत सरकार ने हर…
रांची। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के मेन रोड में स्थित रोस्पा टॉवर के सेकेंड फ्लोर पर आग लग गयी। आग लगने की यह घटना सोमवार की दोपहर हुई, जहां एक कंप्यूटर के गोडाउन में आग लग गयी। आग लगने की वजह से वहां मौजूद कर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। उसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दमकल वाहन पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह से कुछ लोग गोडाउन के अंदर फंस गये थे। उन्हें दीवार तोड़ कर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी।
रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, मुझे विधानसभा से दूर रखने के लिए बीजेपी ने कई प्रकार से साजिश रची। कहा, बीजेपी को लगा था कि वे झूठे मामले में मुझे फंसा कर और जेल भेज कर मेरी आवाज को दबाने में कामयाब हो जायेंगे। लेकिन उनकी ये साजिश फेल हो गयी। हेमंत सोरेन ने कहा, लेकिन हम न्याय और हक की लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि जनता की आवाज लोकतंत्र की आत्मा है। हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। झूठे मुकदमे में…
रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हेमंत सोरेन ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत के पक्ष में 45 वोट पड़े। वेल में रहने के कारण विपक्ष के वोटों की गिनती नहीं की गयी। हेमंत सोरेन के प्रति 45 विधायकों ने अपना विश्वास जताया। हेमंत सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के बर्खास्त विधायक लोबिन हेंब्रम और निलंबित विधायक चमरा लिंडा का भी समर्थन मिला। वहीं मनोनीत विधायक जेपी गॉलस्टेन ने भी सरकार का समर्थन किया। जबतकि जेपी पटेल एब्सेंट रहे। सरयू राय तटस्थ रहे। उन्होंने किसी के पक्ष में वोट नहीं दिया। लोकसभा चुनाव कांग्रेस का दामन थाम…
गिरिडीह। साइबर पुलिस ने दूसरी बार एक और करोड़पति साइबर ठग को दबोचा है। इसकी पुष्टि सोमवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने करते हुए बताया कि मुफस्सिल थाना इलाके के गपेय गांव से सोनू वर्मा को दबोचा गया। वह करोड़ों की संपति का मालिक है। एसपी के अनुसार सोनू वर्मा के शातिर अपराधी होने का खुलासा पूर्व में गिरफ्तार महेंद्र मंडल कर चुका था। जानकारी के अनुसार महेंद्र मंडल ने ही सोनू वर्मा के बारे में पूरा डीटेल बताया था। इसके बाद साइबर डीएसपी आबिद खान ने गुप्त सूचना के आधार पर गपेय गांव में सोनू वर्मा को दबोचा…
पेरिस। भारतीय धावक अविनाश साबले, जो कुछ ही हफ्तों में पेरिस में अपने दूसरे ओलंपिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं, ने रविवार को डायमंड लीग 2024 में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। एशियाई खेलों के चैंपियन ने 8:09.91 सेंकेड में फिनिश लाइन पार की, जो उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड से एक सेकेंड से भी ज़्यादा बेहतर है। वे चार्लेटी स्टेडियम में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में छठे स्थान पर रहे। भारत का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 8:11.20 था, जिसे अविनाश साबले ने दो साल पहले बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत…
हरारे। अभिषेक शर्मा ने युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम में सहज बदलाव सुनिश्चित करने का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना दूसरा टी20 मैच खेल रहे अभिषेक ने आईपीएल 2024 में दिखाए गए इरादे को दोहराया और 46 गेंदों में शतक बनाकर हरारे की भीड़ को रोमांचित करने में सफल रहे। उनके शतक की बदौलत भारत ने रविवार को दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को हराकर 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। मैच के बाद अभिषेक ने कहा, “मुझे लगता है कि आईपीएल इसमें बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि एक…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्वाह्न अब से कुछ समय पहले रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हो गए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के विशेष विमान में सवार होने का फोटो एक्स हैंडल पर जारी किया है। विशेष विमान शाम 5:20 बजे मास्को के वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वह आज और कल मास्को में रहेंगे। दोनों नेता भारत-रूस के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण शृंखला की समीक्षा और पारस्परिक हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों…
