कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कोलकाता के दो शीर्ष पुलिस अधिकारियों, कमिश्नर विनीत गोयल और डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। रिपोर्ट में इन अधिकारियों पर राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। राज्यपाल बोस ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि विनीत गोयल और इंदिरा मुखर्जी ने राज्यपाल के खिलाफ अफवाहें फैलाईं और उन्हें बढ़ावा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि “जो काम उन्होंने किया,…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को असम और मणिपुर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां की गई है। सांसद राहुल गांधी मणिपुर में मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे और उन लोगों का भी जायजा लेंगे जो आश्रय शिविरों में शरण ले रहे हैं। राहुल गांधी दिल्ली से उड़ान भरेंगे और सोमवार को सिलचर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कछार जिले की सीमा पर स्थित मणिपुर के जिबीराम जिले में सड़क मार्ग से जाएंगे। राहुल वहां आश्रय शिविरों का दौरा करेंगे।
मुंबई। छत्रपति संभाजीनगर जिले के महावीर चौक पर स्थित बाबा पेट्रोल पंप के पास बीती रात शिंदे समूह के विधायक संजय शिरसाट की कार पर अज्ञात लोगों पथराव किया और फरार हो गए। संभाजी नगर पुलिस पथराव करने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट अपने परिवार के साथ कार से काम के सिलसिले में संभाजी नगर जिले में गए थे। वहां से लौटते समय रविवार देर रात उनकी कार शहर के बाबा पेट्रोल पंप के पास पहुंची। उसी समय बाबा पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने…
रांची। रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के बंधु नगर स्थित आवास पर एक महिला डॉक्टर ने खुदकुशी कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम इंदु भारती( 35) है। बताया जा रहा है कि इंदु भारती ने रस्सी के सहारे अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद ने बताया कि खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रांची। अमरनाथ का दर्शन कर लौटे 30 यात्रियों का रांची रेलवे स्टेशन पर सोमवार को भव्य स्वागत किया। अमरनाथ, बाबा बर्फानी और माता वैष्णो देवी का दर्शन कर लौटे यात्रियों का पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए दूबे ने कहा वर्ष में एक बार बाबा बर्फानी अपना दर्शन देते हैं और वहां वही जाते हैं जिन्हें बाबा का बुलावा होता है। वह लोग बड़े सौभाग्यशाली होते हैं जिन्हें बाबा अपना दर्शन के लिए बुलाते हैं। यात्रियों में मुख्य…
रांची। राज्य में मानसून का प्रवेश 22 मई को ही हुआ। इसके बाद भी राज्य में उम्मीद से काफी कम बारिश दर्ज की जा रही है। अभी भी राज्य के कुछ जिलों में भरपूर बारिश नहीं हुई है। ऐसे में खेती पर असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की मानें तो अब तक पूरे राज्य में सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी की जगह 129.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है, जबकि राजधानी रांची में 263 मिमी की जगह 138.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गयी है। यह पिछले वर्ष की तुलना में कम है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने जुलाई…
रांची। जिला प्रशासन की ओर से लघु खदानों की नीलामी जल्द की जायेगी। रांची जिला में इसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। इसके लिए रांची में जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है। साथ ही जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट को एनआइसी में अपलोड कर आम लोगों से आपत्ति या सुझाव मांगे गये हैं। आमजनों से आपत्ति या सुझाव मिलने के बाद डीएसआर को स्टेट इनवायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी (सिया) की मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद ही खदानों की नीलामी की जायेगी। खनन विभाग की मानें तो लघु खदानों के लिए जिला सर्वेक्षण…
रांची। मुख्यमंत्री बनने के बाद हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद कैबिनेट का विस्तार भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल हसन समेत 11 विधायकों ने मंत्री शपथ ली। कैबिनेट में तीन नये चेहरों को भी जगह मिली है। इसमें कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और झामुमो विधायक बैद्यनाथ राम को भी कैबिनेट में स्थान दिया गया। पहली बार विधायक और मंत्री भी बनीं दीपिका दीपिका पांडेय सिंह गोड्डा के महागमा से विधायक हैं। दीपिका 2019 में पहली बार विधायक बनी थीं। दीपिका पांडेय का ताल्लुक राजनीतिक परिवार…
रांची। राज्य सरकार ने झारखंड क्रीड़ा संवर्ग नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त संशोधन नियमावली 2024 के गठन की मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अंतर्गत अब जिला क्रीड़ा संवर्ग के पदों में नियुक्ति के लिए तीन के बजाय दो पत्र ही होंगे। इसके अलावा सेवा संपुष्टि के लिए हिंदी टिप्पण प्रारूपण परीक्षा, संगणक संचालन प्रशिक्षण परीक्षा एवं जनजातीय भाषाओं में से किसी एक भाषा में उत्तीर्णता तथा राजस्व पर्षद द्वारा आयोजित लेखा परीक्षा के दो पत्रों पुस्तक रहित एवं पुस्तक सहित में अंतिम सत्र से उत्तीर्णता अनिवार्य होगी। लेखा परीक्षा का पाठ्यक्रम पूर्णांक, उत्तीर्णांक एवं समयावधि झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा…
जमशेदपुर। जिले के चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पिताजुड़ी चौक में साेमवार सुबह लगभग आठ बजे 14 लाख रुपए के गहनों की लूट हो गई है। बताया जाता है कि सोना दुकानदार उत्तम साव धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित महुलीशोल के निवासी हैं। वह प्रतिदिन की तरह सुबह बाइक से वे पिताजुड़ी चौक स्थित दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला खोलने लगे, तो देखा कि ताला का छेद बंद है। इसे देखकर वे पास के एक दुकानदार के पास गए और उसे बता रहे थे कि किसी ने ताला के छेद में बालू और फेवीक्विक डालकर उसे बंद कर…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र में हेमंत सोरेन विश्वास प्रस्ताव रखेंगे और विश्वास मत हासिल करेंगे। हेमंत सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्षी पार्टी बीजेपी के विधायक विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान सभी विधायक आदिवासी विरोधी सरकार, सत्ता का भूखा हेमंत शर्म करो, पांच लाख नौकरी का क्या हुआ, राज्य में चौपट विधि व्यवस्था के लिए हेमंत सोरेन शर्म करो, पत्थर-कोयला-बालू और जमीन लुटवाने वाली सरकार हाय हाय के नारे लगा रहे हैं।
