नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारों ने लिवाली का जोर दिखाया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती…
Author: shivam kumar
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव जारी रखते हुए अब पुलिस के शीर्ष स्तर पर भी फेरबदल किया है। मतदान कार्यक्रम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर कोलकाता के पुलिस आयुक्त और राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक को बदल दिया गया है। चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सु्प्रतिम सरकार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंदा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं पियूष पांडे की जगह 1992 बैच के…
वाशिंगटन/टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं की तो उनका भविष्य बहुत बुरा होगा। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जो देश इस रणनीतिक जलमार्ग से फायदा उठाते हैं, उन्हें उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देना होगा। ट्रंप ने कहा, “अगर कोई जवाब नहीं आता तो नाटो के भविष्य के लिए यह बहुत बुरा होगा।” उन्होंने यूक्रेन को मिली अमेरिकी सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि अब यूरोपीय देशों को…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर तीखा प्रदर्शन हुआ। मैतीघर मंडला में जेन-ज़ी मूवमेंट एलायंस नेपाल, नेपाल जेन-ज़ी फ्रंट और जेन-ज़ी सिविक फोरम के संयुक्त बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित जांच आयोग ने आंदोलन की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में रिपोर्ट स्वीकृत होने के बावजूद सार्वजनिक नहीं किए जाने पर विरोध भड़क उठा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं रक्षा बम ने चेतावनी दी कि जब…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवे तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनायी जानेवाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस सड़क के बन जाने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा…
रांची/धनबाद। धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए, जबकि भागते समय एक अपराधी का पैर टूट गया। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल है। सभी प्रिंस खान गिरोह के शूटर हैं और रांची के एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल थे। फिलहाल सभी गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई नगर परिषद में सोमवार को नए बोर्ड का औपचारिक गठन हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने अपने पद की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह करीब 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के साथ नगर परिषद के सभी 22 वार्ड सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अध्यक्ष नौशीन खान और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सोमवार को हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से हवाईअड्डा बंद कर दिया गया, जिससे नेपाल की सभी एयरलाइन प्रभावित हुई हैं। नेपाल एयरलाइंस, हिमालय एयरलाइंस और फ्लाई दुबई ने यात्रियों से हवाईअड्डा न आने और टिकट व्यवस्था ऑनलाइन करने का अनुरोध किया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में तेजी आई है। इससे पहले 28 फरवरी से दुबई हवाईअड्डा छह दिनों तक बंद…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,650 रुपये से लेकर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,340 रुपये से लेकर 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह खंडामौदा चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युगल माईती…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे ये दोनों सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10 बजे तक…
