Author: shivam kumar

नवादा। नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के बड़राजी-विशनपुर मुख्य पथ पर बजरंगबली मन्दिर के पास सोमवार को बंसेड़ी से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। बरामद शव थाना क्षेत्र के रामपुर बलुआ गांव निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव बैजनाथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र सुबोध यादव की है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। घटनास्थल के पास सल्फास की टिकिया के खाली प्लास्टिक भी बरामद किया गया है। परिजन का कहना है कि हत्या कर लाश को फेंक दिया गया है,जिसकी जांच की भी मांग की है ।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार युवक…

Read More

-गरीबों को घटिया चावल आपूर्ति कर पशु से भी बदतर व्यवहार कर रहे मील मालिक:पीयूष नवादा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत घटिया चावल की आपूर्ति कर लाखों का बारा- न्यारा करने वाले नवादा जिले के चार मील मालिकों पर सोमवार को रजौली के एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष ने प्राथमिक की दर्ज कराई है ।ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके । नवादा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार के सामने रजौली के विधायक प्रकाश वीर ने गरीबों के मिलने वाले चावल को जानवरों के खाने लायक भी नहीं बताया था,जिसके बाद मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने अधिकारियों को…

Read More

अररिया। भारतीय टीम के टी 20 विश्व कप विजेता बनने पर क्रिकेट प्रेमियों के जश्न मनाने का दौर लगातार जारी है।सोमवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में अररिया जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों और जिला क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट के गुर सीख रहे छोटे छोटे नौनिहाल क्रिकेटरों ने भारतीय टीम के जीत का जश्न मनाया। जिला क्रिकेट संघ द्वारा बच्चों सहित मौजूद क्रिकेट प्रेमियों के बीच मिठाई का वितरण किया।एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया।मौके पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, अररिया जिला क्रिकेट संघ…

Read More

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका हैं। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने महज चार दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर…

Read More

2022 में आई धर्मवीर फिल्म सुपरहिट रही। आनंद दिघे के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रसाद ओक के अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म का निर्देशन प्रवीण तारडे ने किया था। कुछ महीने पहले ‘धर्मवीर-2’ का ऐलान हुआ था, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया। आखिरकार मुख्यमंत्री शिंदे और कलाकारों की मौजूदगी में ‘धर्मवीर-2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। फिल्म ‘धर्मवीर-2’ 9 अगस्त को क्रांति दिवस के मौके पर रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पूरी दुनिया में एक ही दिन दो भाषाओं मराठी…

Read More

‘मोह-मोह के धागे’ फेम एक्ट्रेस मोनाली ठाकुर के साथ उनके लाइव कॉन्सर्ट में बदसलूकी हुई। इससे गायिका नाराज हो गईं और उन्होंने कॉन्सर्ट वहीं रोक दिया। भीड़ में से एक शख्स ने उठकर मोनाली के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसके बाद मोनाली को गुस्सा आ गया। वास्तव में क्या हुआ? रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार, 29 जून को भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में मोनाली ठाकुर का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र और अन्य प्रशंसक शामिल हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, मोनाली ने गाना गाते-गाते अचानक कॉन्सर्ट रोक दिया। बाद…

Read More

नई दिल्ली। प्लाईवुड, ब्लैकबोर्ड, फ्लश डोर, वीनियर और सॉर टिम्बर बनाने वाली कंपनी सिल्वन प्लाईबोर्ड ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। इस कंपनी के शेयर आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज एक्सचेंज) प्लेटफॉर्म पर 66 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। इस तरह इस कंपनी के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को 20 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है। वहीं विसामन ग्लोबल सेल्स के शेयरों की भी आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई। लेकिन इस लिस्टिंग में निवेशकों को सिर्फ 5 प्रतिशत का ही लिस्टिंग गेन मिल…

Read More

नई दिल्ली। जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आई है। महीने के पहले दिन महंगाई के मोर्चे से राहत देने वाली खुशखबरी है। 19 किलो ग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने इसकी कीमत में 31 रुपये तक की कटौती की है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 30 रुपये घटकर 1646 रुपये हो गई है, जो पहले 1676 रुपये में मिल रहा था। कोलकाता में इसकी कीमत घटकर 1756…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। हालांकि आज सपाट स्तर पर मिले-जुले कारोबार की शुरुआत हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 1.83 प्रतिशत से लेकर 1.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव बना रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव नजर आया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.33 फीसदी लुढ़कर 84.97 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.32 डॉलर यानी 0.40 फीसदी फिसलकर 80.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा…

Read More