Author: shivam kumar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवे तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया। मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनायी जानेवाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस सड़क के बन जाने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा…

Read More

रांची/धनबाद। धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध ओपी इलाके में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए, जबकि भागते समय एक अपराधी का पैर टूट गया। पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के नाम कुबेर, विक्की डोम और अमन अफजल है। सभी प्रिंस खान गिरोह के शूटर हैं और रांची के एयरपोर्ट थाना हत्याकांड में शामिल थे। फिलहाल सभी गिरफ्तार शूटरों से पूछताछ की जा रही है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई नगर परिषद में सोमवार को नए बोर्ड का औपचारिक गठन हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने अपने पद की शपथ लेकर आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सुबह करीब 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष के साथ नगर परिषद के सभी 22 वार्ड सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अध्यक्ष नौशीन खान और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी…

Read More

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास सोमवार को हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा कारणों से हवाईअड्डा बंद कर दिया गया, जिससे नेपाल की सभी एयरलाइन प्रभावित हुई हैं। नेपाल एयरलाइंस, हिमालय एयरलाइंस और फ्लाई दुबई ने यात्रियों से हवाईअड्डा न आने और टिकट व्यवस्था ऑनलाइन करने का अनुरोध किया है। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में तेजी आई है। इससे पहले 28 फरवरी से दुबई हवाईअड्डा छह दिनों तक बंद…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,650 रुपये से लेकर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,340 रुपये से लेकर 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह खंडामौदा चौक के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गामारिया पंचायत के मालहुआ (राजबांध) गांव निवासी युगल माईती के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युगल माईती…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ गई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे ये दोनों सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहे। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10 बजे तक…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रखा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एस एंड पी…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने रविवार को देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। इसके तहत पुडुचेरी, केरल और असम में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए…

Read More

रांची। आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रांची में यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत लोगों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा तेज और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने से होने वाले हादसों…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चाईबासा–रांची मुख्य मार्ग स्थित एनएच-75 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लोहरदा गांव की रहने वाली सुमित्रा जामुदा रविवार सुबह करीब सात बजे सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का पैर बुरी तरह…

Read More