Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को संस्कृत सुभाषित साझा कर साहस और वीरता के महत्व को देश को बताया। उन्होंने कहा कि एक साहसी व्यक्ति अपने पराक्रम से पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि वीरता और पराक्रम ऐसी पूंजी है, जिससे हर कठिनाई का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं का साहस और आत्मविश्वास इसी भावना की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषित भी साझा किया- एकेनापि हि शूरेण पादाक्रान्तं महीतलम्। क्रियते भास्करेणेव स्फारस्फुरिततेजसा ॥ इस सुभाषित का अर्थ है कि जैसे सूर्य अपनी तेजस्वी…

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में बंगाली चौराहा के पास स्थित एक कॉलोनी में आज सुबह करीब 4 बजे एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे छह लोग जिंदा जल गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के भीतर फैल गई। बताया जा रहा…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास से राज्य की 294 में से 291 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इस बार की सूची में सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री की सीट को लेकर है। भवानीपुर में होगा ‘महासंग्राम’: सुवेंदु बनाम ममता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने स्पष्ट किया कि ममता बनर्जी इस बार नंदीग्राम के बजाय अपनी पुरानी और पारंपरिक सीट कोलकाता के भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी। दिलचस्प…

Read More

विशेष असम में सत्ता बरकरार रखना है भगवा पार्टी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज पश्चिम बंगाल में मतदाताओं का दिल जीत कर सरकार बनाने का है लक्ष्य तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पार्टी के विस्तार को गति देने की चुनौती अप्रैल में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गयी है, वहां भाजपा के लिए चुनौती बड़ी तो है ही, अलग-अलग किस्म की है। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के लिए असम में जहां सत्ता बचाने की चुनौती है, तो वहीं पश्चिम बंगाल में उसे अब भी सत्ता का इंतजार है। पार्टी के लिए असली कसौटी पश्चिम बंगाल…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरू होने से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई खेल वेबसाइट कोड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। दोनों खिलाड़ी फिलहाल अपनी चोटों की वजह से पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बैंगलुरु टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और एड़ी की नस से जुड़ी समस्या के कारण लंबे समय से बाहर हैं। माना जा रहा है कि वह कम से कम टीम के शुरुआती…

Read More

कुआलालंपुर। एएफसी एशियन कप 2027 की दौड़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एशियाई फुटबॉल महासंघ की अनुशासन एवं नैतिकता समिति के फैसले के बाद मलेशिया को बाहर कर दिया गया, जबकि वियतनाम ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह फैसला मलेशिया के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है, जबकि वियतनाम के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जहांगीर बगलारी की अध्यक्षता वाली एशियाई फुटबॉल महासंघ की अनुशासन एवं नैतिकता समिति ने पाया कि मलेशिया फुटबॉल संघ ने नियमों का उल्लंघन किया है। जांच में सामने आया कि टीम ने क्वालीफायर मुकाबलों…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि तंबाकू सेवन के विभिन्न तरीकों के कारण देश में हर साल करीब 13 लाख लोगों की मौत होती है। इसके कारण सरकार तंबाकू की खेती के स्थान पर वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। कृषि मंत्री ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान घोषी से समाजवादी पार्टी के सदस्य राजीव राय के प्रश्न के उत्तर में स्पष्ट किया कि सरकार ने किसानों से तंबाकू की खेती छोड़ने के लिए नहीं कहा है, बल्कि उनके लिए विकल्प तैयार किए हैं।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश के 6 प्रमुख शहरों में 24 और 48 घंटे में गारंटीकृत वितरण देने वाली डाक विभाग की नई सेवाओं ‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ और ‘48 स्पीड पोस्ट’ का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के तहत अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिकॉर्ड समय में पार्सल पहुंचाया जाएगा। देरी होने की स्थिति में उपभोक्ता को पूरा शुल्क वापस किया जाएगा। डाक विभाग के यहां मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में संचार राज्यमंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और विभाग की सचिव वंदिता कौल भी मौजूद रहीं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 की घोषणा के बाद प्रशासनिक फेरबदल में पद से हटाए गए पूर्व गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को अब भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु में चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के अनुसार, मीणा को तमिलनाडु की एक विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद उन्हें पश्चिम बंगाल के गृह सचिव पद से हटा दिया गया था। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कुछ ही घंटों के भीतर…

Read More

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और क्लीनिकों पर सख्त नाराजगी जताते हुए सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सोमवार को सुनवाई करते हुए कहा कि क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 के बावजूद इसका क्रियान्वयन बेहद कमजोर रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से लागू करना भी उतना ही जरूरी है। खंडपीठ ने स्वास्थ्य सेवा निदेशक को चार महीने के भीतर पूरे राज्य…

Read More

जामताड़ा। जिले में अवैध बालू कारोबारियों और प्रशासन के बीच जंग तेज हो गई है। उपायुक्त रवि आनंद के कड़े निर्देश के बाद जिला टास्क फोर्स की टीम लगातार छापेमारी कर रही है, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पिछले तीन दिनों के भीतर नाला विधानसभा क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाइयां करते हुए प्रशासन ने हजारों सीएफटी अवैध बालू जब्त कर माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। सोमवार को माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और नाला थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में महेशमुंडा और रूनाकूड़ा घाट पर छापेमारी की गई। यहां बालू माफियाओं ने नदी से अवैध…

Read More