रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 16वें दिन मंगलवार को सदन की कार्रवाई पूर्वाह्न 11.05 बजे शुरू हुई। सदन में विधायक सरयू राय ने मानगो पेयजल परियोजना में देरी का मुद्दा उठाया। विधायक सरयू राय ने सवाल किया कि वर्ष 2009 में शुरू हुई यह योजना आज तक पूरी नहीं हो सकी। विधायक ने आरोप लगाया कि 2019 से 2024 के बीच परियोजना की उपेक्षा हुई,जलमीनारें अधूरी रहीं,इंटेक वेल में जमी बालू की सफाई नहीं हुई और पुराने मोटर बदलने में भी लापरवाही बरती गई,जिससे जलापूर्ति प्रभावित हुई। राय ने यह भी कहा कि योजना पर्याप्त पानी देने में…
Author: shivam kumar
अभिनेता रणदीप हुड्डा इन दिनों अपने जीवन के नए चरण का आनंद लेने के साथ-साथ करियर में भी नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग पूरी करने के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए एक नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित कंटेंट-ड्रिवन कहानी बताई जा रही है। हरियाणवी जाट के किरदार में नजर आएंगे रणदीप सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में रणदीप एक हरियाणवी जाट की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। कहानी का केंद्र भ्रामक विज्ञापनों के प्रभाव और उनसे आम लोगों…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामडीहा गांव में सोमवार की देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को मार गिराया। जबकि इस घटना में पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया । शहीद जवान की पहचान श्रीराम यादव के रूप में हुई है। वही मारे गए अपराधियो की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे के रूप में हुई हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज थे। उल्लेखनीय है,कि दो दिन पूर्व दोनों अपराधी ने चकिया थाना…
पूर्वी सिंहभूम। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात एक सड़क हादसे में लगभग 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे पैदल चल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत महिला स्टेशन परिसर के आसपास भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हादसे के बाद आसपास के…
रांची। झारखंड विधानसभा के पास जगन्नाथपुर मंदिर के समीप सोमवार को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे। बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख डीएसपी ने लाठीचार्ज का आदेश दे दिया। इसमें आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू…
जमशेदपुर। जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को मानगो नगर निगम के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मेयर सुधा गुप्ता को रविरंजन विक्रम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर निगम के 36 वार्डों में से 34 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाली। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया एडीसी सह आरओ संतोष गर्ग और अन्य अधिकारियों की देखरेख में पूरी कराई गई। शपथ लेने के साथ ही मेयर सुधा गुप्ता ने आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। वहीं, पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास और बेहतर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में गिर गए। हालांकि कुछ देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इन दोनों सूचकांकों ने सुधर कर एक बार फिर हरे निशान में अपनी जगह बना ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.27…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार तेजी बनी रही। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। इसी तरह एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारों ने लिवाली का जोर दिखाया, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.01 प्रतिशत की मजबूती…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव आयोग ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में बड़े पैमाने पर बदलाव जारी रखते हुए अब पुलिस के शीर्ष स्तर पर भी फेरबदल किया है। मतदान कार्यक्रम घोषित होने के 24 घंटे के भीतर कोलकाता के पुलिस आयुक्त और राज्य पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक को बदल दिया गया है। चुनाव आयोग ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त सु्प्रतिम सरकार को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार नंदा को नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं पियूष पांडे की जगह 1992 बैच के…
वाशिंगटन/टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद नहीं की तो उनका भविष्य बहुत बुरा होगा। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि जो देश इस रणनीतिक जलमार्ग से फायदा उठाते हैं, उन्हें उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देना होगा। ट्रंप ने कहा, “अगर कोई जवाब नहीं आता तो नाटो के भविष्य के लिए यह बहुत बुरा होगा।” उन्होंने यूक्रेन को मिली अमेरिकी सहायता का जिक्र करते हुए कहा कि अब यूरोपीय देशों को…
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर तीखा प्रदर्शन हुआ। मैतीघर मंडला में जेन-ज़ी मूवमेंट एलायंस नेपाल, नेपाल जेन-ज़ी फ्रंट और जेन-ज़ी सिविक फोरम के संयुक्त बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित जांच आयोग ने आंदोलन की जांच पूरी कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। रविवार को हुई कैबिनेट बैठक में रिपोर्ट स्वीकृत होने के बावजूद सार्वजनिक नहीं किए जाने पर विरोध भड़क उठा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं रक्षा बम ने चेतावनी दी कि जब…
