सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के झुरकुली और गोविंदपुर रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत गम्हरिया पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों की नजर रेलवे पटरी के किनारे पड़े एक क्षत-विक्षत शव पर पड़ी। शव की स्थिति देखकर…
Author: shivam kumar
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और अपहृत युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। मामले की शुरुआत काशाफलिया गांव निवासी सुरेश पात्र की लिखित शिकायत से हुई थी। उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना देते हुए बहरागोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी और एक विशेष टीम…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक और प्रशासनिक कार्रवाई का मुद्दा गरमाया रहा। भाजपा विधायकों ने जिला प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में सदन परिसर में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने केवल डीजे विवाद ही नहीं, बल्कि किसानों से धान खरीद में हो रही देरी और सरकारी राशन वितरण में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर भी सरकार को घेरा। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि धान खरीद की समय सीमा…
रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को राज्य के जेलों में कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में रोक लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश मुमताज अंसारी एवं अन्य की याचिका पर दिया है। राज्य सरकार ने 1733 पदों पर कक्षपाल भर्ती का विज्ञापन निकाला है। जिसमें अभ्यर्थियों ने उम्र सीमा को लेकर आपत्ति जतायी है। दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर कर विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत जारी कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया को चुनौती दी थी। जिसमें अधिकतम उम्र सीमा 01-08-2025 रखी गयी थी। जो कि झारखंड सरकार के अगस्त 2025 के गजट नोटिफिकेटिशन के विपरीत थी। जिसमें यह घोषणा की…
इराक के पास तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर हमला, एक भारतीय की मौत नयी दिल्ली। इराक के बसरा के पास अमेरिका के स्वामित्व वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर ईरान द्वारा किये गये हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गयी है। बगदाद स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार, जहाज पर मौजूद चालक दल के बाकी 15 भारतीय सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। ईरानी सरकारी प्रसारक के मुताबिक, ईरान ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि फारस की खाड़ी में एक अंडरवॉटर ड्रोन हमले में दो तेल टैंकर…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें नीति निर्माण, निर्णय-निर्धारण तथा नेतृत्व पदों में अधिक अवसर मिलना चाहिए। महिलाओं की व्यापक भागीदारी से कृषि क्षेत्र में लैंगिक समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति गुरुवार को यहां ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन द रोल ऑफ वीमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स (जीसीडब्ल्यूएएस-2026) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं बुवाई, कटाई, प्रसंस्करण और फसलों को बाजार तक पहुंचाने सहित कृषि की लगभग हर गतिविधि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा वे मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन,…
नकली शराब के मामले में राहत देने के लिए मांगी थी एक लाख रुपये की रिश्वत चंदवारा/कोडरमा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए हजारीबाग प्रमंडल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कोडरमा जिले के चंदवारा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर पवन कुमार राम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा एक मामले में मदद करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार नकली शराब के एक मामले कई लोग अभियुक्त बनाये गये थे। इस मामले में उक्त दारोगा बड़ी रकम की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विधायक जयराम…
रांची, 12 मार्च (हि.स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 12 वें दिन गुरुवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने सदन में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कई जगह ट्रांसफार्मर जलने या तार खराब होने के बाद लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। विधायक ने सरकार से शिकायत व्यवस्था और समय सीमा स्पष्ट करने की मांग की। जयराम महतो ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं होता कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में वे शिकायत कहां…
हजारीबाग। हजारीबाग में बुधवार की देर रात मछली लदा ट्रक अनियंत्रित होकर तिलैया डैम में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक सहित चालक लापता है। जबकि उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बरही थाना क्षेत्र में जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम पुल पर हुई। आशंका जाहिर की जा रही है ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई है। हालांकि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मछली से लदा ट्रक बरही से कोडरमा जाने के क्रम में जवाहर घाटी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे तिलैया डैम के गहरे पानी…
मधेपुरा। विश्व स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध के प्रभाव अब बिहार के मधेपुरा जिले में भी दिखाई देने लगे हैं। यहां रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत से आम लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन सैकड़ों लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों पर उमड़ रही भारी भीड़ मेजर योगेंद्र गैस एजेंसी सहित शहर की अन्य एजेंसियों पर इन दिनों अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है। गैस लेने के लिए लोग सुबह सुबह लाइन…
रांची। झारखंड विधानसभा की बुधवार की कार्यवाही में विभागीय लापरवाही का मुद्दा गरमा गया। विभागों द्वारा विधायकों के सवालों के जवाब समय पर नहीं भेजे जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रवीन्द्र नाथ महतो ने तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे सदन की गरिमा और जनहित के साथ खिलवाड़ करार देते हुए संबंधित विभागों को कड़े संदेश दिए। विधायकों ने सदन में उठाई शिकायत कार्यवाही शुरू होते ही विधायक प्रदीप यादव सहित कई सदस्यों ने विभागीय उदासीनता का मुद्दा उठाया। विधायकों ने बताया कि उनके द्वारा पूछे गए महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तय समय सीमा के भीतर उपलब्ध नहीं कराए जाते। इससे…
