नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव का रुख बना हुआ है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी तेजी भी आई, लेकिन पहले 5 मिनट के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत और निफ्टी 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। प्रातः 10…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार होता रहा। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक सपाट स्तर पर बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,781.48…
जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब कोर्ट को ड्रोन बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। यह धमकी कथित तौर पर तमिलनाडु के एक संगठन के नाम से भेजी गई बताई जा रही है। ईमेल की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत कड़ी कर दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। एहतियात के तौर पर जामताड़ा सिविल कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर दी गई और पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस…
नई दिल्ली/बेंगलुरु: पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में जारी युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब भारतीय रसोई और व्यापार पर दिखने लगा है। भारत के सबसे बड़े एलएनजी (LNG) सप्लायर, कतर से होने वाली आपूर्ति बाधित होने के कारण देश के प्रमुख महानगरों में गैस की भारी किल्लत पैदा हो गई है। होर्मुज की खाड़ी में जहाजों की आवाजाही ठप होने और कतर के ठिकानों पर हमलों ने सप्लाई चेन को पूरी तरह तोड़ दिया है। महानगरों में मची अफरा-तफरी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में घरेलू गैस की रिफिल के लिए अब लोगों को 2 से 8 दिनों…
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) में कहा कि अफगानिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। अफगानिस्तान की धरती से संचालित आतंकवाद से पाकिस्तान को ही नहीं, बल्कि आस-पास के पड़ोसियों के लिए भी बड़ा खतरा है। यूएन में पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने कहा कि तालिबान तत्वों की तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), मजीद ब्रिगेड, अल-कायदा और दाएश खोरासान के साथ मिलीभगत है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने कहा कि देश के हजारों लोगों की जान गई है। सीमा पार से हुए तालिबान के हमलों के बाद हवाई हमला करना पड़ा। अहमद ने…
– पाकिस्तान कर रहा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और किसी भी देश की संप्रभुता के सिद्धांत का स्पष्ट उल्लंघन न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतानेनी हरीश ने कहा कि अफगानिस्तान की जमीन पर किए गए ये हवाई हमले अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और किसी भी देश की संप्रभुता के सिद्धांत का स्पष्ट उल्लंघन हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव की हालिया रिपोर्ट में सीमापार सशस्त्र हिंसा से हुए नागरिक हताहतों…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से छिड़ी जंग के बीच सोमवार रात बड़ी घोषणा की। उन्होंने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के खिलाफ कहर बरपाने की चेतावनी दी। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल उद्योग के लिए एक जरूरी आवागमन का माध्यम है। इस युद्ध से तेल की निकासी लगभग ठप हो चुकी है। इससे युद्ध शुरू होने के बाद से तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अगर ईरान की वजह से होर्मुज स्ट्रेट के अंदर तेल की निकासी रुक जाती है तो अमेरिका अब…
नई दिल्ली। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया के शहरों के लिए कुल 60 उड़ान संचालित करेंगी। इनमें संयुक्त अरब अमीरात के लिए 32 उड़ान शामिल हैं। एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज मिलकर जेद्दा से आने-जाने के लिए 14 उड़ान संचालित करेंगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट से आने-जाने के लिए 14 उड़ान संचालित करेंगी। इस तरह ये दोनों एयरलाइन कुल 28 उड़ानों को संचालित करेंगी। इससे पहले जारी एक बयान में सोमवार को कहा गया, ‘निर्धारित सेवाओं…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हल्की बहस देखने को मिली। मामला मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और क्षेत्र में ईंट-भट्टों तथा क्रेशरों से हो रहे प्रदूषण से जुड़ा था। सदन में यह मुद्दा विधायक प्रकाश राम ने उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध मैक्लुस्कीगंज को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में चल रहे ईंट-भट्टों और क्रेशर…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हाथों में पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए और राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने दुमका की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मजदूर यूनियन के नेताओं को गोली मार दी गई, लेकिन अब तक अपराधियों…
काठमांडू। संसदीय चुनावों की मतगणना अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव के अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित होने के 30 दिनों के भीतर संघीय संसद का अधिवेशन बुलाना अनिवार्य है। संसद का अधिवेशन शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। प्रक्रिया के अनुसार सबसे वरिष्ठ सांसद सबसे पहले राष्ट्रपति से पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे और उसके बाद वही अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे। वर्तमान में संसद की बैठक आयोजित करने के लिए कोई…
