बोकारो। बोकारो में अपराध जगत से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। धनबाद में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने गैंगस्टर Prince Khan का नाम अब बोकारो में भी चर्चा में है। शहर के एक व्यवसायी को उसके नाम से धमकी भरा पर्चा मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पर्चे में मोटी रकम की रंगदारी मांगी गई है और पैसे नहीं देने पर फैक्ट्री साइट पर बम से हमला कराने की धमकी दी गई है। व्यवसायी सुरेश सिंह के नाम छोड़ा पर्चा जानकारी के अनुसार Bokaro के Balidih Industrial Area…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) के मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश पिछले 13 सालों से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। देश में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु की अनुमति दी है। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ ने एम्स (AIIMS) को निर्देश दिया कि हरीश के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए। अदालत ने कहा कि…
इंफाल। मणिपुर में मादक पदार्थ के विरूद्ध राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता के साथ लगातार अभियान चलाते हुए जहां अफीम की खेती को नष्ट कर रही है, वहीं गांजा, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थों को जब्त करने का कार्य भी जारी है। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा आज तड़के दी गयी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दो अलग अलग-अलग अभियानों में 35 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया गया। साथ ही भारी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुरक्षा बलों, एनसीबी और वन विभाग ने…
इंफाल। मणिपुर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा बीते 24 घंटों के दौरान चलाए गये अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़े कुल 8 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी-प्रगतिशील (प्रीपाक-प्रो), कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) संगठनों से जुड़े हुए हैं। मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में उग्रवादियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियानों से संबंधित बुधवार काे दी गयी जानकारी के अनुसार मणिपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने मंगलवार को प्रीपाक (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य, लैशराम बिमोल सिंह उर्फ भाई (40) को हेइरोक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उसके…
तेहरान। ईरान में तेल ठिकानों पर हुए हमलों के बाद वातावरण में जहरीले धुएं के घने बादल फैल गए हैं। इस स्थिति को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने संभावित ‘ब्लैक रेन’ यानी जहरीली बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार ऑयल डिपो पर हमलों के बाद हवा में बड़ी मात्रा में जहरीले रसायन फैल गए हैं। इन रसायनों में टॉक्सिक हाइड्रोकार्बन, सल्फर ऑक्साइड और नाइट्रोजन यौगिक शामिल हैं, जिनके कारण तेल मिश्रित बारिश होने की आशंका है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, सिरदर्द, आंखों…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान मजबूती का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 670 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 720 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 10,200 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,62,390 रुपये से लेकर 1,62,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,48,860 रुपये से लेकर 1,49,010 रुपये…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता दुलाल भुईयां ने पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा है। भुईयां ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घमंड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मौजूदा सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और पुलिस के बीच चल रहे विवाद में बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने सीबीआई में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान करने का निर्देश देते हुए पुलिस को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने को कहा है। यह मामला एयरपोर्ट थाना कांड संख्या 05/2026 से संबंधित है, जिसमें संतोष कुमार ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। ईडी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस प्राथमिकी को रद्द करने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी। साथ…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले में एक बार फिर अफवाह ने मासूम जान ले ली। बिशुनपुर थाना क्षेत्र के लापु गुड़िया टांड़ गांव में भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। बच्चा चोर की अफवाह में महिला को बनाया निशाना गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने मीडिया को बताया कि 8 मार्च की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि लापु गुड़िया टांड़…
खूंटी। जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईटेंशन बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर सात आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश का रमजानी (33), बिहार का चांद मोहम्मद (25), खूंटी का इब्राहिम खान उर्फ इरफान (40), गुमला का शेख अप्पू (24), दिलकस खान उर्फ टेटे (20), मनीष लोहरा उर्फ शिशु (25) और बजरंग लोहरा उर्फ माटु (19) शामिल हैं। पुलिस को 10 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली थी कि तोरपा-खूंटी रोड पर कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे बिजली के खंभे…
पूर्वी सिंहभूम। अमेरिका- ईरान में जंग का असर अब पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में भी दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच शहर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करने में दिक्कत हो रही है, वहीं बाजार में इसकी कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। इससे आम लोगों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और लोग काफी परेशान हैं। शहर के जुगसलाई क्षेत्र स्थित काबरा गैस एजेंसी में बुधवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस बुकिंग और…
