-घरवालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी साहिबगंज। साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसीर में एक नौ साल की बच्ची की हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को एक निर्माणाधीन भवन में फेंक दिया गया। बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां बुधवार शाम चार बजे बाजार गयी थी। बजार से लौटी तो देखा कि बच्ची घर पर नहीं है। आसपास में काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। घरवाले रात भर परेशान रहे। गुरुवार…
Author: shivam kumar
रांची। रांची के जलश्रोतों के संरक्षण और रांची के तीन डैमों की साफ-सफाई और अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई।पेयजल विभाग के सचिव और रांची नगर निगम के नगर आयुक्त कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। इस संबंध में झारखंड सिविल सोसाइटी की ओर से जनहित याचिका दाखिल की गई है। अदालत ने पेश अधिकारियों से पूछा कि शहर में पीने के पानी में गंदगी पर हाई कोर्ट से पहले विभाग का ध्यान क्यों नहीं जाता? कोर्ट के संज्ञान के बाद ही विभाग क्यों जागा ? इसके साथ…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को 11वीं जेपीएससी परीक्षा पीटी के मॉडल आंसर को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद जेपीएससी की दलील को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। 22 जून से 11वीं जेपीएससी की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में अब इस परीक्षा का रास्ता साफ हो गया। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक की कोर्ट में हुई। इस मामले में प्रियंका अनुज, जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ सहित पांच छात्रों ने याचिका दाखिल की थी।जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार ने…
बर्लिन। जमाल मुसियाला और इल्के गुंडोगन के गोलों की मदद से जर्मनी ने बुधवार को हंगरी पर 2-0 से लगातार दूसरी जीत हासिल कर यूरो 2024 के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया, जबकि अल्बानिया ने ग्रुप चरण के दूसरे दौर में क्रोएशिया के साथ 2-2 से ड्रा खेला। हंगरी ने बेहतर शुरुआत की और पहले मिनट में ही गोल करने का सुनहरा मौका चूक गया। जर्मनी के गोलकीपर मैनुअल नेउर ने जोशुआ किमिच के रिटर्न पास को रोलैंड सलाई के पास पहुंचने से पहले ही रोक लिया। मैच के 22वें मिनट में विली ओर्बन ने अपने बॉक्स के अंदर…
एंटीगुआ। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान मिशेल मार्श ने 2024 टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में गेंदबाजी के लिए खुद को तैयार घोषित किया है, जिससे ऑस्ट्रेलिया को एंटीगुआ में बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले एक और विकल्प मिल सके। मार्श ने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल छोड़ने के बाद से गेंदबाजी नहीं की है और उनकी वापसी के लिए सतर्क दृष्टिकोण अपनाया गया है। मार्श ने गुरुवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हवाले से कहा, “मैं गेंदबाजी के लिए उपलब्ध रहूंगा। हमारे पास जो लाइन-अप है, उसे देखते हुए मुझे वास्तव में गेंदबाजी करने की आवश्यकता…
हरारे। जस्टिन सैमंस को जिम्बाब्वे की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है, जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बुधवार को बोर्ड बैठक के बाद घोषणा की। सैमंस की पूर्णकालिक मुख्य कोच के रूप में नियुक्ति डेव ह्यूटन द्वारा जिम्बाब्वे के टी 20 विश्व कप 2024 के लिए अर्हता प्राप्त करने में विफल रहने के बाद पद से हटने के छह महीने से अधिक समय बाद हुई है। सैमंस को जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर डियोन इब्राहिम का समर्थन प्राप्त होगा, जो सहायक कोच के रूप में टीम में शामिल होंगे। ह्यूटन के इस्तीफे के बाद, वाल्टर चावागुटा इस साल…
देश-दुनिया के इतिहास में 21 जून की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। मगर 21 जून की तारीख ने कुछ बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। 21 जून की तारीख 2015 में पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई है। इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगीरथ प्रयास किए। उनकी पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। भारत सहित दुनिया भर में 21…
नई दिल्ली। इंडोनेशिया की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ व्यापक बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान इंडोनेशिया में भारतीय समुदाय से भी बातचीत की।
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी है। बुधवार को अपराधियों ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी में एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान बुलेटिन सिंह के बेटे विवेक सिंह के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात आठ बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है आपराधिक मामलों के आरोपित रहे विक्की नंदी के स्क्रैप का कारोबार विवेक सिंह देखता था। इधर, पुलिस को लोगों ने बताया कि तीनों अज्ञात बदमाशों ने…
रांची। रांची में जो बार संचालक नियमों को ताक पर रख कर बार का संचालन कर रहे हैं, उन पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई बार वालों के लाइसेंस भी रद्द किये जायेंगे। उत्पाद निरीक्षक रजनीश कुमार ने बुधवार को शहर के आधा दर्जन बार में छापा मारा। लालपुर न्यूक्लियस मॉल में एक्सोटीका बार एंड रेस्टोरेंट, थड़पखना में डे एंड नाइट बार, लाइन टैंक रोड में स्काई स्केप, मून टाउन बार और कडरू में ऊना बार एंड रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गयी। टीम ने जिन बार में छापा मारा, वहां अधिकतर में लड़कियां शराब परोस रही…
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम को कश्मीर पहुंच रहे हैं। वो शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से योग दिवस पर प्रधानमंत्री देश और दुनिया को अपना संदेश देंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी 1,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 84 प्रमुख विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रधानमंत्री के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन स्थल के चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। इसके अलावा एसकेआईसीसी की ओर जाने वाली सड़कों को सील…
