भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की और उन्हें तीसरे कार्यकाल की बधाई देकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से केन-बेतवा परियोजना के भूमि पूजन करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गठित नई केंद्र सरकार पूर्व की भांति मध्यप्रदेश के विकास और उन्नति के लिए सहयोग देती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में चल रही दो प्रमुख नदी-जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान जानकारी से अवगत कराया।…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि किसी देश या समाज की प्रगति को उस देश या समाज के लोगों द्वारा दिव्यांगजनों के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता से मापा जा सकता है। राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय संस्थान का दौरा किया, जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों और छात्रों के साथ समय बिताया और उनके द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा। उन्होंने पुनर्निर्मित प्रोस्थेसिस और ऑर्थोसिस सेंटर का भी दौरा किया और रोगियों से बातचीत की। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि संवेदनशीलता…
रांची। रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को नौ अंचल अधिकारियों को शो-कॉज किया है। शो-कॉज में कहा गया है कि नामांतरण वादों में आपत्तिरहित 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या एवं आपत्तिसहित 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों की संख्या बहुत ही अधिक है तथा सीमांकन वादों में स्वीकृत मामलों की कुल संख्या से अस्वीकृत मामलों की संख्या अधिक है। इस संदर्भ में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पत्र प्राप्ति के दो दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने राजस्व संबंधी मामलों दाखिल-खारिज, उत्तराधिकारी दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन विभिन्न प्रमाण पत्र,…
रांची। गुवाहाटी (असम) में 24 जुलाई से 31 जुलाई तक द्वितीय हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जोन महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2024 आयोजित होने वाली है। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम के गठन के लिए गुरुवार को पुरुष खिलाड़ियों का चयन ट्रायल मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित किया गया। पुरुष वर्ग के चयन ट्रायल में सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लातेहार ,रांची , हजारीबाग, एनटीएचए सहित झारखंड के अन्य जिला से कुल 135 हॉकी खिलाड़ी शामिल हुए। इन 120 खिलाड़ियों मैं से 25 खिलाड़ी चयनित किए गए हैं, जिनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर उनमें…
नई दिल्ली। नीट (एनईईटी) पेपर लीक मामले में एक तरफ दोबारा से परीक्षा कराने की घोषणा की जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आज गुरुवार को अखिल भारतीय छात्र संगठन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस भी इसे मुद्दा बनाने पर जुटी हुई है। इस मामले को लेकर आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता और रायबरेली से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य और राहुल गांधी ने एनईईटी पेपर लीक मामले पर भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह संस्था शैक्षिणक संस्थानों पर काबिज हो चुकी है। जब तक इनसे संस्थानों को नहीं छीना जाएगा,…
रांची। जेपीएससी 11वीं का संशोधित मॉडल आंसर को लेकर झारखंड हाइकोर्ट में दाखिल याचिका खारिज होने के बाद परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है। परीक्षा 22 जून से होगी। झारखंड लोकसेवा आयोग सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा 22 जून से ले रहा है। आयोग की ओर से परीक्षा की डेट शीट भी जारी कर दी गयी है। मुख्य परीक्षा को लेकर आ रही अड़चनों को दूर कर लिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही दिक्कतों के लिए आयोग ने उम्मीदवारों को विकल्प भी दिये हैं। मुख्य परीक्षा 22 जून से शुरू होकर 24 जून तक चलेगी।…
रांची। झारखंड सचिवालय सेवा के सभी पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में दूसरे दिन भी झारखंड सचिवालय में काला बिल्ला लगा कर काम किया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रोजेक्ट भवन, नेपाल हाउस सचिवालय सहित एफएफपी भवन, एमडीआइ भवन स्थित कार्यालय में सचिवालय सेवा के अधिकारियों ने सरकार की उदासीनता पर रोष जाहिर किया। ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग सहित अन्य विभागों में भी सचिवालय सेवा के प्रशाखा पदाधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर तक के पदाधिकारी ने विरोध प्रदर्शन किया। सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद ने कहा कि यह प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से चल रहे…
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि दोबारा परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने शास्त्री भवन में संवाददाताओं को बताया कि एनटीए द्वारा 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में 9 लाख छात्रों ने भाग लिया था। मंत्रालय ने देखा कि परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना है। मंत्रालय ने उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया था।…
रांची। मादक पदार्थों पर रोक को लेकर गुरुवार को मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान एसपी एनसीबी सारिक उमर की ओर से विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों और उनके प्रभाव के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गयी। उपस्थित लोगों विशेषकर छात्रों को मादक पदार्थों की पहचान, सेवन से होने वाले प्रभाव और बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया। नशे के सेवन से किस तरह युवा पीढ़ी और समाज प्रभावित हो रहे हैं इससे संबंधित एनसीबी का वीडियो भी सभी को दिखाया गया। कार्यशाला में संबोधित करते हुए…
रांची। यूएपी एक्ट (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) से संबंधित कांडों मेंआई-मोट पोर्टल पर डाटा इंट्री को लेकर समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक गुरुवार को आइजी अभियान की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गयी। इस बैठक में जिला के एसपी और होमगार्ड एसपी शामिल हुए। गौरतलब है कि पिछले साल डीजीपी अजय कुमार सिंह ने यूएपी एक्ट के तहत अभियोजन स्वीकृति प्रस्ताव तैयार करने के लिए आवश्यक गाइडलाइन जारी की थी। डीजीपी द्वारा जिला के एसपी को निर्देश जारी कर कहा गया था कि एक्ट के तहत भेजे जानेवाले अभियोजन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव में एकरूपता लाने…
गिरिडीह। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर अपहृत युवक को अपराधियों के चंगुल से मुक्त करा लिया और इस वारदात में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त की है। बता दें कि जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतरो निवासी डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था। पवन रात के समय अपनी बाइक से दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। अपराधियों ने बाइक सहित उनका अपहरण कर लिया था। इस मामले में डॉ लक्ष्मण दास के लिखित आवेदन के आधार पर देवरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की…
