Author: shivam kumar

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई मामूली गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,63,640 रुपये से लेकर 1,63,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,49,990 रुपये से लेकर 1,50,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,63,790 प्रति 10 ग्राम के स्तर…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट की वजह से दुनिया भर के शेयर बाजार में मचे कोहराम का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही पहले दो मिनट में ही लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन इसके तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज जबरदस्त गिरावट के संकेत हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और कच्चे तेल की कीमत में जोरदार उछाल आने की वजह से दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज जोरदार कमजोरी का शिकार हो गया । यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। वहीं एशियाई बाजार में भी आज चौतरफा बिकवाली हो रही है। पश्चिम एशिया के तनाव की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में 11 मार्च तक बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है। सोमवार को रांची सहित कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे धूप की तपिश कम महसूस की गई। मौसम विभाग ने 9, 10 और 11 मार्च को राज्य के उत्तर-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, सोमवार को जिन जिलों में…

Read More

अहमदाबाद। क्रिकेट यूं तो एक टीम गेम है, लेकिन भारत को तीसरी बार टी-20 विश्व कप चैंपियन बनाने के लिए अगर किसी एक खिलाड़ी को श्रेय दिया जाए तो वो होंगे संजू सैमसन। शुरुआती मैचों में बाहर रहने के बावजूद संजू ने लगातार तीन मैचों में अद्भुत पारियां खेलीं और टूर्नामेंट में टीम के लिए सबसे बड़े ‘गेमचेंजर’ बनकर उभरे। वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 97 रन की नाबाद पारी, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 89 रन की पारी अगर संजू के बल्ले से न आतीं तो शायद ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंचती और फाइनल में संजू…

Read More

रंगदारी वसूली की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग और बम से हमला, -जवाबी कार्रवाई में सुदीश ओझा को लगी गोली; एक आरोपी फरार धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर सुदीश ओझा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सरायढेला थाना क्षेत्र…

Read More

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित एक वाइन शॉप पर रविवार को आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की टीम दुकान पर पहुंचकर आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दुकान के आय और खर्च का विवरण नियमों के अनुरूप है या नहीं। छापेमारी के दौरान दुकान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और अधिकारियों की ओर से अभी इस संबंध…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी Ranchi में शनिवार रात हुई रेस्टोरेंट फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर Prince Khan ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेस्टोरेंट संचालक को दोबारा धमकी दी है। बताया जा रहा है कि उसने ऑडियो मैसेज भेजकर कहा है कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी गई तो इस बार गोली नहीं बल्कि बम से हमला किया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने इस धमकी की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, Lodhma Road स्थित कुतियातु चौक के पास Hotel Tito’s में शनिवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई जब राज्य के पूर्व राज्यपाल C. V. Ananda Bose ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने पूरी तरह सोच-समझकर लिया है। हालांकि, इस्तीफे के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा उन्होंने फिलहाल नहीं किया और कहा कि उचित समय आने पर ही इस बारे में जानकारी दी जाएगी। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि जीवन और जिम्मेदारियों में भी एक खेल की तरह नियम होते हैं। उन्होंने कहा, “खेल में एक नियम…

Read More

काठमांडू। पिछले साल 8 और 9 सितंबर को हुए जेन जी प्रदर्शन के दौरान हुई मौतों और नुकसान की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय आयोग ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को सौंप दी। पूर्व न्यायाधीश गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व वाले इस जांच आयोग की मुख्य रिपोर्ट 900 से अधिक पन्नों की बताई गई है। आयोग के सदस्य और नेपाल पुलिस के पूर्व डीआईजी विज्ञानराज शर्मा के अनुसार रिपोर्ट के साथ कई अनुसूचियां और दस्तावेज भी शामिल हैं, जिससे कुल दस्तावेज का आकार 8,000 से 10,000 पन्नों के बीच है। रिपोर्ट सौंपने के बाद शर्मा ने…

Read More

धनबाद। झारखंड के Dhanbad जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। Jharia थाना क्षेत्र के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बस्ताकोला इलाके में एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोदाम से उठता घना धुआं पूरे आसपास के क्षेत्र में फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में उसने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही Fire Brigade को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू…

Read More