लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड स्थित चकला पंचायत के बना चकला गांव में रश्मि मेटेलिक कंपनी की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों और पुराने कर्मचारियों ने एकजुट होकर कंपनी परिसर में चल रहे सभी प्रकार के कार्यों को बंद करा दिया। सोमवार को बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण मुख्य मेन गेट से नगाड़ा बजाते हुए प्रोजेक्ट ऑफिस पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और पूर्व कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रही है। मैनपावर के कर्मचारियों ने बताया कि जब कंपनी बैंक के अधीन थी तब भी उन्हें हर माह…
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संसद में मंगलवार को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट पर सदन में बहस कराने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस विषय पर वक्तव्य और चर्चा कराने की मांग की। इस बीच लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार सुबह बेलूर मठ और दक्षिणेश्वर स्थित भवतारिणी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में हिंसामुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर आए ज्ञानेश कुमार मंगलवार सुबह लगभग सात बजे बेलूर मठ पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना की और मठ के अध्यक्ष स्वामी गौतमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। वह लगभग 45 मिनट तक मठ परिसर में रहे। बेलूर मठ से बाहर…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के स्थापना दिवस पर बल के सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में सीआईएसएफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सीआईएसएफ अपने दृढ़ संकल्प, अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाती है। बल के जवान पूरे देश में महत्वपूर्ण संस्थानों और परिसंपत्तियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीआईएसएफ के कर्मियों की अटूट कर्तव्यनिष्ठा भारत की सुरक्षा और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उल्लेखनीय…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। सोना आज 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,970 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज पांच हजार रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,61,670 रुपये से लेकर 1,61,820 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,48,190 रुपये से लेकर…
पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अलीनगर गांव के एक खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान बेल बिगहा पंचायत के पोखरापर निवासी संजय पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पासवान अलीनगर स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। मंगलवार को ग्रामीणों ने अलीनगर गांव के एक खेत में उसका शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ऊपरी स्तर से बिकवाली होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में थोड़ी और तेजी आई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। इस बिकवाली की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट जरूर आई, लेकिन ये दोनों सूचकांक लगातार हरे निशान में ही बने रहे।…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजार में आज चौतरफा तेजी नजर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जल्द ही ईरान युद्ध खत्म करने की बात कहे जाने के कारण अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल नजर आया। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.83 प्रतिशत…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया है कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग सभी आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चुनावी हिंसा के मामले में आयोग की नीति “शून्य सहनशीलता” की होगी। कोलकाता में साेमवार काे आयोजित बैठक के दौरान ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत में चुनाव पूरी तरह कानून के अनुसार कराए जाते हैं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आयोग कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस…
रामगढ़। जिले के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसपी अजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है। सख्त कदम उठाते हुए चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और पुलिस जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। क्या है मामला जानकारी के अनुसार, रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए एक श्रद्धालु ने मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किया। उस समय निकास द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की।…
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन सोमवार को होली के लंबे अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए, जिनमें राज्य में बढ़ती अवैध अफीम की खेती का मामला प्रमुख रहा। लिट्टिपाड़ा से विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में राज्य में बढ़ रही अवैध अफीम की खेती को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि झारखंड में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती हो रही है, जो कानून व्यवस्था और समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। उन्होंने सदन को बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अफीम…
