Author: shivam kumar

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में सड़क अवसंरचना के विकास और विभाग की आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभाग द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को बताया कि विभाग द्वारा…

Read More

चतरा। इटखोरी के अंचल अधिकारी सविता सिंह का युवक को लाठी से मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उठाया है। बाबूलाल मरांडी ने अपने ट्विटर (एक्स) और फेसबुक पेज पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि चतरा जिले में पुलिस की मौजूदगी में एक महिला सीओ द्वारा युवकों के सिर पर डंडे से प्रहार करने की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासनिक पद पर बैठे किसी भी…

Read More

बोकारो। बोकारो व्यवहार न्यायालय में आज साइनाइड बम ईमेल के जरिए पहुंचा और फिर कोर्ट में हंगामा ही बरप गया। बोकारो व्यवहार न्यायालय के रजिस्टर के पास ईमेल पहुंचा, लिखा था 1:00 बजे तक कोर्ट परिसर को साइनाइड बम से उड़ा दिया जाएगा। मामले ने अफरा तफरी मचा दी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई, पूरे कोर्ट परिसर बोकारो जिला बार एसोसिएशन परिसर को खाली कर दिया गया। कोर्ट आने वाली सड़क से आवाजाही रोक दी गई। पुलिस ने अपनी जांच शुरू की डॉग स्क्वायड की टीम लगाई गई। कोर्ट परिसर भवन और इसे जुड़े हुए अन्य भवनों…

Read More

रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में एक ज्वेलरी दुकान से हीरे की अंगूठी चोरी होने का मामला सोमवार को सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ग्राहक अंगूठी देखने के बहाने दुकान में आया और मौका पाकर हीरे की अंगूठी लेकर चुपचाप फरार हो गया। घटना के बाद दुकानदार की शिकायत पर हिंदपीढ़ी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के अनुसार, हिंदपीढ़ी स्थित मियां तनिष्क नामक ज्वेलरी शॉप में एक ग्राहक अंगूठी देखने के लिए पहुंचा था। दुकान के कर्मचारी ने उसे कई अंगूठियां दिखाई, जिनमें से एक हीरे की अंगूठी…

Read More

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत पर सोमवार को राज्यसभा में भारतीय टीम को बधाई दी गयी। सभापति सीपी राधाकृष्णन ने राज्यसभा सदस्यों की तरफ से विजेता भारतीय टीम को बधाई देते हुए जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय टीम ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। टीम ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। यह तीसरी बार है जब भारत ने टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। दिलचस्प बात है कि लगातार दूसरी बार…

Read More

विशेष राष्ट्रपति का पद संविधान की रक्षा और राष्ट्र की नैतिक शक्ति का प्रतीक है देश के प्रथम नागरिक की गरिमा का थोड़ा सा भी लिहाज नहीं किया ममता सरकार ने यह राजनीतिक पूर्वाग्रह की पराकाष्ठा ही नहीं, प्रशासनिक अक्षमता है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने देश की राष्ट्रपति के साथ जो व्यवहार किया है, उसकी जितनी भी भर्त्सना की जाये, कम है। वास्तव में राष्ट्रपति के साथ जो कुछ हुआ, वह उनकी नहीं, देश का, देश के संविधान का…

Read More

रांची। राजधानी के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई हत्याकांड के बाद झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने रांची पुलिस के आला अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक बुलाई। इस बैठक में आईपीएस मनोज कौशिक, आईपीएस राकेश रंजन, सीटीएसपी और एयरपोर्ट थाना प्रभारी शामिल थे। डीजीपी ने बैठक में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए। गौरतलब है कि एयरपोर्ट इलाके में अपराधियों ने एक रेस्टोरेंट में घुसकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी, जिसमें मनीष गोप नामक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद रांची पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है…

Read More

अहमदाबाद। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए साल 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। इस सफर में निराशा भी थी और शानदार वापसी भी। आखिरकार उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जनवरी 2026 में तिरुवनंतपुरम में घरेलू दर्शकों के सामने सैमसन को बड़ा झटका लगा, जब ओपनर-विकेटकीपर की जगह ईशान किशन को विश्व कप टीम में प्राथमिकता दी गई। 2025 की शुरुआत से ही सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बीच में टीम प्रबंधन ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में भी भेजा ताकि शुभमन गिल को…

Read More

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अब अपना अगला बड़ा लक्ष्य तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि टीम का अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना और उसी साल होने वाला अगला टी20 विश्व कप जीतना है। अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराकर खिताबी जीत के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने कहा,“अब हमारा अगला लक्ष्य ओलंपिक है। ओलंपिक गोल्ड और उसी साल होने वाला टी20 विश्व कप भी। इसे भूलिए मत।” बता दें कि 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक अगस्त 2028 में लॉस एंजेलिस…

Read More

रांची। धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह से रांची स्थित प्रवर्तन निदेशालय (इडी) कार्यालय में पूछताछ की जा रही है। इडी द्वारा जारी समन के अनुपालन में वह आज पूछताछ के लिए हाजिर हुए हैं। बता दें कि कोयला घोटाले में छापेमारी और कुछ कोयला व्यापारियों से पूछताछ के बाद मिले तथ्यों के आधार पर इडी ने एलबी सिंह को नोटिस जारी किया था। पहली बार नोटिस मिलने पर एलबी सिंह ने बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था। इसके बाद इडी ने उन्हें नौ मार्च को हाजिर होने के लिए फिर से समन जारी किया। इसी समन के…

Read More

रांची। झारखंड में अवैध शराब का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है। कई जिलों में कच्ची स्प्रिट से शराब और महुआ से देसी शराब बनाने का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि राज्य में लगातार छापेमारी और कार्रवाई के बावजूद शराब माफिया का नेटवर्क सक्रिय है। चौंकाने वाली बात यह है कि सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग अभियान के बावजूद झारखंड से अवैध शराब की बड़ी खेप बिहार, जहां शराबबंदी लागू है, में सप्लाई की जा रही है। ऐसे में लोगों में एक्साइज विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। सीमावर्ती जिले बने…

Read More