कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना बशीरहाट की है। यहां सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारा गया है। शुक्रवार रात बदमाशों ने बशीरहाट में एक दुकान में घुसकर तृणमूल कार्यकर्ता अल्ताफ मल्लिक को गोली मार दी। यह भी आरोप है कि गोलीबारी कर भागते समय बदमाश बमों से भरा बैग भी छोड़ गए। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स दुकान के बाहर मोबाइल फोन लेकर घूम रहा है। अचानक एक दूसरा व्यक्ति दुकान से बाहर…
Author: shivam kumar
रांची। लैंड स्कैम मामले में इडी ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के सदस्यों के दर्जनों बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिये हैं। इस मामले में रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस के प्रधान सहायक असित बरन दास, रांची नगर अंचल के सीओ मुंशी राम समेत दो दर्जन बैंक अधिकारी गवाह बन गये हैं। इडी ने रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस के दो कर्मचारियों संजीत कुमार और तापस घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। रजिस्ट्रार आॅफ एश्योरेंस की ओर से हेयर स्ट्रीट थाने में एक मामला भी दर्ज कराया गया था, जिसमें रांची की जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े की जांच की जा रही…
कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी गर्मी बढ़ गई है। दक्षिण बंगाल में तापमान 30…
रांची। गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के शूटर शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र को झारखंड हाइकोर्ट ने जमानत दे दी है। शिव कुमार ने अपने अधिवक्ता अमन कुमार राहुल के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रौशन की डबल बेंच में सुनवाई हुई। बता दें कि एटीएस ने शिव कुमार को 11 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में था। इसी केस में अमन श्रीवास्तव का भाई अविक श्रीवास्तव समेत अन्य कई लोग आरोपी हैं। एटीएस ने शिव कुमार के खिलाफ वर्ष 2022 में कांड…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। शनिवार की सुबह खुद के स्वास्थ्य में हो रही समस्या को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार हॉस्पिटल पहुंचे हैं। सीएम नीतीश कुमार सुबह जब सो कर उठे तो उनके हाथ में दर्द हुआ ,जिसके इलाज के लिए सीएम पटना के मेदांता हॉस्पिटल गए हैं। मेदांता अस्पताल के ऑर्थो डिपार्टमेंट में उनका इलाज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीमार हो गए थे। इसके बाद उनका उपचार हुआ और तब स्वस्थ महसूस करने के बाद एक्टिव नजर आए। चुनाव रिजल्ट…
रांची। जमीन घोटाला मामले में जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन की अग्रिम जमानत याचिका पर शनिवार को सुनवाई हुई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 6 जुलाई निर्धारित की है। पूर्व में दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई थी। इडी ने इस मामले में राजकुमार पाहन को भी आरोपित बनाते हुए उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। इडी के चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने समन जारी किया है। इसके बाद से उस पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए राजकुमार पाहन ने 1 मई को पीएमएलए के…
रांची। लोकसभा चुनाव परिणाम में जदयू के बेहतर प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। प्रदेश जदयू अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य खीरू महतो की अध्यक्षता में जदयू के विधानसभा उम्मीदवारों, पूर्व विधायक, प्रमुख लोगों की शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। खीरू महतो ने सभी को विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान तेज करने, विधानसभा सम्मेलन करने और मतदाताओं को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंद्रह हजार सदस्य वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने पर पार्टी जोर देगी। बैठक में पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, पूर्व विधायक कामेश्वर दास, डॉ आफताब जमिल, त्रिवेणी वर्मा, श्रवण कुमार,…
रांची। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में पारा 40 के पार है। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर बिजली की लोड शेडिंग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में बिजली की मांग 370 से 400 मेगावाट के बीच हो रही है, जबकि सामान्य दिनों में यह मांग 350 मेगावाट तक रहती है। ग्रिड और ट्रांसफॉर्मर में बिजली की लोड अधिक होने पर ट्रिपिंग की जा रही है। इससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो राजधानी में…
रांची। डीआरडीए कर्मियों के जिला परिषद में समायोजन के फॉर्मूले से जिला परिषद के अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि नाराज हैं। वे ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निकाले गये संकल्प में कई विसंगतियां बता रहे हैं और इसे तत्काल दूर कराने के लिए आवाज भी अब उठाने की तैयारी में हैं। केंद्र के फैसले के बाद ग्रामीण विकास विभाग ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सरकारी कर्मचारी को छोड़ कर शेष संविदा कर्मियों का समायोजन समस्त आस्तियों और निधि के साथ जिला परिषद में कराने का निर्णय लिया है और इस संबंध में विगत दिनों आदेश जारी किया। 380 पदाधिकारी और कर्मचारियों का…
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने यमन में पिछले 24 घंटे में हूती विद्रोहियों के ईरान समर्थित सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। उल्लेखनीय है कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला भी किया था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर यह विवरण साझा किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा है, ” यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद…
बरवाडीह। बीती रात लातेहार के कुमुंडीह में भीषण रेल हादसा हुआ। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में एक चायवाला लोगों के लिए फरिश्ता बन कर सामने आया। चायवाले ने कई लोगों की जान बचायी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्रेन रुकी थी, उसके एक तरफ पहले से मालगाड़ी खड़ी थी, जबकि भगदड़ के बाद लोग दूसरी तरफ की पटरी पर चले गये। ट्रेन में चाय बेच रहा एक व्यक्ति भी यात्रियों के साथ ट्रेन से नीचे उतर गया। उसने मालगाड़ी को ट्रैक पर आते देखा, जिसके बाद उसने कई लोगों को…
