कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आयोजित परिवर्तन यात्रा की एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सरकारी कर्मचारियों, युवाओं और नौकरी के अभ्यर्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने पर 45 दिनों के भीतर सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जाएगा और 7वां वेतन आयोग लागू किया जाएगा। उन्होंने इसे लंबे समय से लंबित वित्तीय न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी विधानसभा क्षेत्र के भगवतीपुर में आयोजित सभा में केंद्रीय गृह मंत्री…
Author: shivam kumar
सीवान। सीवान के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सोमवार को एनडीए की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह रंग, उमंग और राजनीतिक एकजुटता का अनूठा संगम बन गया। सुबह से ही मैदान में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, पूरा मैदान गुलाल की उड़ती खुशबू और होली गीतों की गूंज से सराबोर हो उठा। समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह सीवान सदर विधायक मंगल पांडे मुख्य आकर्षण रहे। वे मंच से उतरकर सीधे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और जमकर गुलाल खेला। इस दौरान उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं,…
नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान चौतरफा पलटवार कर रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय और इजरायली वायु सेना कमांडर के ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है। ईरान टाइम्स के मुताबिक, इस हमले के बाद इजरायली नेतृत्व में हड़कंप है और आईआरजीसी का दावा है कि हमले के बाद नेतन्याहू का भविष्य अस्पष्ट है। आईडीएफ का कहना है कि यह कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे जघन्य अपराधों को जानबूझकर…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली एयरफोर्स (IAF) ने कहा है कि शनिवार को अमेरिका और इजरायल की तरफ से की गई स्ट्राइक के पहले दिन ईरान के कई सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी मारे गए। इजरायल के एयरफोर्स ने बताया कि इसमें इंटेलिजेंस के डिप्टी मिनिस्टर सईद याह्या हामिदी की भी मौत हो गई। हामिदी पर ईरान और विदेशों में यहूदियों, वेस्टर्न एक्टर्स और सरकार के विरोधियों को निशाना बनाने वाली आतंकी गतिविधियों को लीड करने का आरोप है। वहीं, इंटेलिजेंस अफेयर्स मिनिस्ट्री के एस्पियोनाज डिवीजन के प्रमुख जलाल पोर हुसैन की…
विशेष जनता ने कहा, धनबाद में संजीव का मतलब संजीव सिंह होता है -छह महीने पहले व्हील चेयर पर बैठे दिखे, बढ़े हुए बाल, मुंह पर मास्क और सामने अंधेरा -समर्थकों का साथ, लौटा आत्मविश्वास, निर्दलीय लड़े और जनता ने बिठा दिया मेयर की कुर्सी पर -भाजपा ने पूरी ताकत झोंक डाली, लेकिन औंधे मुंह पटकायी, अब आगे मंथन और चिंतन झारखंड में संपन्न नगर निकाय चुनाव में सबसे धमाकेदार परिणाम धनबाद के मेयर का रहा। धनबाद की राजनीति के केंद्र माने जानेवाले सिंह मेंशन के कर्ता-धर्ता संजीव सिंह धनबाद के नये मेयर चुने गये हैं। उनकी यह जीत मामूली…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं की क्षमता और आत्मविश्वास की शक्ति को रेखांकित करते हुए एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की युवा शक्ति जब कुछ ठान लेती है, तो उसे पूरा करके ही दम लेती है। प्रधानमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारतवर्ष की युवाशक्ति का दृढ़ संकल्प अतुलनीय है। हमारे युवा साथी जो ठान लेते हैं, वो करके दिखाते हैं। यही वजह है कि आज हमारा देश अपने सपनों को साकार कर रहा है। उन्होंने अपने संदेश में संस्कृत श्लोक भी साझा किया- ”न…
ऑरलैंडो। फ्लोरिडा डर्बी में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे और अपनी टीम इंटर मियामी को मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में 10 खिलाड़ियों तक सिमटी ऑरलैंडो सिटी पर 3-2 से रोमांचक जीत दिलाई। मुकाबला रविवार को ऑरलैंडो के इंटरएंडको स्टेडियम में खेला गया। मैच की शुरुआत में ऑरलैंडो सिटी ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में मार्को पासालिक और मार्टिन ओहेडा ने छह मिनट के भीतर गोल दागकर मेजबान टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में इंटर मियामी ने रणनीति में बदलाव किया और फुल-बैक नोआ एलेन की जगह माटेओ सिलवेट्टी को मैदान…
काठमांडू। नेपाल में आज से एक सप्ताह लंबी सार्वजनिक छुट्टी शुरू हो गई है। होली, प्रतिनिधि सभा निर्वाचन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और शनिवार को मिलाकर आज से लगातार सात दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नेपाल के पहाड़ी जिलों में आज सोमवार तथा तराई मधेश में मंगलवार को होली मनाने के लिए 2 और 3 मार्च दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश है। इसके बाद 5 मार्च को होने जा रहे मतदान को लेकर सरकार ने तीन दिनों के राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की है। मतदाता अपने शहर, गांव जाकर मतदान में सहभागी हो सकें और वापस अपने गंतव्य तक पहुंच जाए, इसके…
काठमांड। मध्यपूर्व क्षेत्र में तेज होते संघर्ष का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव नेपाली अर्थव्यवस्था पर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस क्षेत्र में 17 लाख से अधिक नेपाली कार्यरत हैं। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार वहां एक नेपाली नागरिक की मृत्यु भी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर नेपाली जनजीवन और अर्थव्यवस्था पर अवश्य पड़ेगा। आयात-निर्भर और वैदेशिक रोजगार पर आधारित अर्थव्यवस्था होने के कारण मध्यपूर्व का संघर्ष नेपाल की अर्थव्यवस्था पर बहुआयामी प्रभाव डाल सकता है। नेपाल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार रेमिटेंस है, जो वैदेशिक रोजगार के माध्यम से…
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘द केरल स्टोरी-2: गोज बियॉन्ड’ ने सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। शुरुआती विवादों और कानूनी अड़चनों के बाद सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बाद फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में खासा उछाल देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये की ओपनिंग की थी। हालांकि, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे…
रांची। होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए राजधानी रांची के अस्पताल अलर्ट मोड में हैं। अस्पताल प्रबंधन ने इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने का निर्णय लिया है, जिससे कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और नर्सों की तैनाती की गई है। गंभीर मामलों से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयों और जीवनरक्षक उपकरणों की व्यवस्था पहले से कर ली गई है। साथ ही ब्लड बैंक को अतिरिक्त रक्त उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि…
