Author: shivam kumar

 उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के चार दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद से कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पर हमलावर है. आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि जबतक गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तबतक में बिल्कुल अडिग रहूंगी. मुआवजे से मतलब नहीं , परिवारों को न्याय चाहिए- प्रियंका प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”अभी तक न्याय नहीं मिला, न्याय कैसे मिलेगा अगर वे गृहराज्य मंत्री रहेंगे, ये सब उनके…

Read More

ड्रग्स केस में बेटे आर्यन खान के फंसने के बाद से ही अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कितने परेशान का इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हाल ही में अपनी शूटिंग तक कैंसिल कर दी. ईटाइम्स की खबर के मुताबिक शाहरुख खान को बुधवार को एक विज्ञापन की शूटिंग कर दी थी लेकिन शाहरुख वहां भी नहीं पहुंचे. ये एड अभिनेता अजय देवगन (Ajay devgan) के साथ शूट होना था. आर्यन को लेकर शाहरुख पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हैं. ईटाइम्स के सूत्र के मुताबिक शाहरुख खान बुधवार को इस विज्ञापन की…

Read More

 आज से शारदीय नवरात्रि शुरू गए हैं. मां के नौ रूपों में से एक शैल की पूजा होगी और इस बार नवरात्र 8 दिन का है. 7 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार से शारदीय नवरात्रि शुरू गए हैं. इस साल दो तिथियां एक साथ पड़ने की वजह से नवरात्रि आठ दिन के हैं. नवरात्र का समापन 14 अक्टूबर को होगा. कोरोना वायरस से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन किया जा रहा है. दिल्ली के मशहमूर झंडेवाला मंदिर में सुबह विशेष आरती की गई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी को भी गर्भ गृह में प्रवेश करने की इजाजत नहीं…

Read More

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में गुरूवार को उस वक्त एक बड़ी दुर्घटना सामने आई, जब डबल डेकर टूरिस्ट बस और बालू लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर क्षतिग्रस्त बस व ट्रक में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के वक्त बस में करीब 70 लोग सवार होने की बात बताई जा रही है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया और दुख जताते हुए अफसरों…

Read More

गुरुवार से नवरात्रि का पर्व शुरू होने जा रहा है जिसे देखते हुए महाराष्ट्र, बिहार समेत कई राज्यों की सरकार ने एसओपी जारी कर साफ कर दिया है कि इस मौके पर गरबा पर बैन रहेगा और कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। हालांकि इस अवसर पर दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मंदिर परिसरों में दर्शन करने की अनुमति रहेगी। आइए जानते हैं नवरात्रि मनाने वाले कुछ राज्यों के दिशानिर्देश… कल से मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन की अनुमति वहीं मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में कल यानी कि नवरात्रि के पहले दिन से भक्त दर्शन कर सकेंगे। सरकार ने…

Read More

ताइवान से चल रही तनातनी के बीच चीन ने तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दी है। चीन ने कहा है कि तीसरा विश्व युद्ध किसी भी समय छिड़ सकता है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि अमेरिका और ताइवान की मिलीभगत के कारण हालात काफी बिगड़ चुके हैं और बातचीत के रास्ते खत्म हो चुके हैं। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर सामने आई है जब चीन ताइवान पर काफी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। मंगलवार को चीन ने ताइवान के वायु क्षेत्र में दर्जनों लड़ाकू विमान भेजे थे। बीते एक अक्तूबर से अबतक चीन करीब 150 लड़ाकू विमानों…

Read More

7 अक्टूबर यानी गुरुवार से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही। 14 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी और 15 अक्टूबर को दशहरे का त्योहार मनाया जाएगा। 14 अक्टूबर तक चलने वाले इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। अश्विन प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक नवरात्रि है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन नौ दिनों तक मातारानी…

Read More

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का प्रस्तावित दौरा राज्य में कुछ उपचुनावों और आचार संहिता लगाए जाने के मद्देनजर रद्द हो गया है। उपराष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की तीन सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने हैं। कई राज्यों में लोकसभा की तीन और विधानसभा की 30 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनावों में, आदर्श आचार संहिता आमतौर पर उस जिले में लगाया जाता है जहां चुनाव क्षेत्र स्थित होता है। अधिकारी ने बताया कि इससे पहले उपराष्ट्रपति का 12 अक्टूबर को ग्वालियर…

Read More

रामानंद सागर के सुपरहिट पौराणिक टीवी शो ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। मंगलवार देर रात उन्होंने कांदिवली में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को देश में काफी लोकप्रियता मिली थी। अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने बताया कि अभिनेता लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने उपनगर कांदिवली में अपने आवास पर रात दस बजे अंतिम सांस ली। कौस्तुभ ने कहा, ”उन्हें उम्र से संबंधित कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं और वह स्वस्थ नहीं थे। वह…

Read More

धानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को महालया के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आने वाले समय में सभी के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की. महालया को दुर्गा पूजा की शुरुआत और पितृपक्ष का समापन माना जाता है. प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ”शुभ महालया! हम मां दुर्गा के सामने शीश झुकाते हैं और पूरी पृथ्वी के कुशलक्षेम और अपने नागरिकों के कल्याण के लिए उनसे आशीर्वाद मांगते हैं. आने वाले समय में सभी के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.” महालया अमावस्या के अगले दिन यानी प्रतिपदा पर शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती…

Read More

देश में फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है. इस कड़ी में कल से दुर्गा पूजा की शुरूआत हो रही है. लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए राज्यों की सरकार पूरी तरह सतर्कता बरत रही है. सरकार ने पूजा मनाने और पंडाल देखने के लिए कई गाईडलाइन जारी किये है. बिहार, झारखंडय, यूपी, गुजरात, दिल्ली समेत कई राज्यों ने कोरोना के देखते हुए दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश बनाये हैं. झारखंडः झारखंड में कोरोना के मामलों में कमी आयी है, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है. हालांकि, राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने लोकआस्था को देखते हुए दुर्गोत्सव और दशहरा के…

Read More