कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश के किसानों पर सरकार आक्रमण कर रही है। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ जाएंगे। वहां से वे लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गये किसानों के परिजनों से मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को लखनऊ में थे लेकिन मृत किसानों के परिजनों से मिलने नहीं गये। राहुल ने कहा कि वे किसानों की लड़ाई में उनके साथ हैं। राहुल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता…
Author: shivam kumar
भारत के एक शीर्ष राजदूत ने कहा कि भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर बहुत गहरी और मजबूत है और दोनों देश अपने नागरिकों की जिंदगियां बेहतर एवं उज्ज्वल करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में ‘किंग गांधी लेक्चर’ के अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और कानून के शासन जैसे मूल्यों पर बने हैं। संधू ने कहा, “जो सूत्र भारत और अमेरिका को जोड़ते हैं, वे बहुत गहरे और मजबूत हैं। लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और…
नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामला अभी थमता नहीं दिख रहा है। तीन किसानों के शव की अत्येष्ठि कर दी गई है। दूसरी ओर राजनीतिक दल कानून व्यवस्था लेकर सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को खुलेआम कुचला जा रहा है, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा आरोपी है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सरकार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि मंत्री के बेटे ने गुनाह…
बहराइच (उत्तर प्रदेश), छह अक्टूबर लखीमपुर खीरी में हिंसा में जान गंवाने वाले बहराइच के किसान गुरविंदर सिंह का बुधवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले परिजन की मांग पर शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि “लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसान गुरविंदर सिंह का उनके परिजनों की मांग पर मंगलवार-बुधवार की रात दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम की निगरानी के लिए चिकित्सकों का एक विशेषज्ञ पैनल लखनऊ से आया था। इस पैनल के निर्देशन में ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की जाएगी।” गौरतलब है कि रविवार को…
पीएम नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हमला किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट किया- उप्र किसानों की हत्याओं को लेकर शोकाकुल है, ये महोत्सव का समय नहीं है.’ पीएम मोदी सुबह 10.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे. इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. लखनऊ में न्यू अर्बन कॉन्क्लेव के उद्घाटन के बाद तीन दिनों तक वेबिनार में स्मार्ट सिटी को लेकर चर्चा की जाएगी. ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश, बदलता नगरीय परिवेश’ थीम अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन का…
कोरोना से लड़ाई में वैक्सीन एक हथियार की तरह है. ऐसे में देश के ऐसे कई हिस्से हैं जहां वैक्सीन पहुंचा पाना इतना आसान नहीं है. भारत ने इस मुसीबत का हल खोजते हुए नया इतिहास भी रच दिया है. भारत ने तकनीक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नया उड़ान भरा है. कोरोना से जंग में भारत पूरी तरह से तैयार हो रहा है. हर उम्र, हर वर्ग, हर क्षेत्र में मौजूद भारतीयों को वैक्सीन लगाई जा रही है. इस जंग के तहत सोमवार तक 91 करोड़ 48 लाख से ज्यादा वैक्सीन लगाई जा चुकी है. लेकिन अब भी देश के कई…
लेकसिटी उदयपुर (Udaipur) हमेशा बॉलीवुड हस्तियों की पहली पसंद रहा है. यहां की खूबसूरती को निहारने और छुट्टियां बिताने के लिए बड़े-बड़े फिल्म स्टार समेत कई सेलेब्रिटी आते रहते हैं. हाल ही में बॉलीवुड के बहुचर्चित स्टार सैफ अली और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी झीलों की नगरी उदयपुर पहुंची. उन्होंने मेवाड़ के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद भी लिया. सारा अली खान ने एकलिंगजी मंदिर (Eklingji Temple) की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद करने की इजाजत मांगी लेकिन मंदिर प्रबंधन ने उन्हें फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी. उदयपुर दौरे…
Realme ने अपने धांसू स्मार्टफोन Realme GT Neo2 का टीजर जारी कर दिया है। इस स्मार्टफोन को बहुत जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश किया जा सकता है। Realme India के CEO माधव शेठ ने खुलासा किया कि स्नैपड्रैगन 870-संचालित फोन जल्द ही आने वाला है और Realme वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज लाइव है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एमोलेड डिस्प्ले और 12GB रैम देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को भारत में पहले चीन मार्केट में पेश किया गया था। Realme GT Neo2 India variant RAM, storage, and colours मुकुल शर्मा के…
नई दिल्ली: लखीमपुर में तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में नया शहरी भारत कान्क्लेव एवं एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह करोड़ो रुपये की योजनाओं की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री आजादी के 75वें वर्ष पर चल रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हो रहे कार्यक्रम में 4737 करोड़ की कुल 75 परियोजनाओंका लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विभिन्न शहरों को दी जाने वाली 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री…
किसी की उम्र 20 साल तो किसी की महज 14 साल. लेकिन, हाथ में पिस्टल और राइफल थमा दो तो फिर इस भारतीय होनहारों का सानी कोई नहीं. शूटिंग रेंज भी किसी देश की हो, उस पर पक्का निशाना लगाकर दिखाते हैं ये भारत के युवा और अचूक निशानेबाज. पेरू की राजधानी लीमा में चल रहे जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के होनहार निशानेबाजों का जलवा लगातार जारी है. भारत अब तक इस चैंपियनशिप में अब तक 8 गोल्ड जीत चुका है, जिसमें बैक टू बैक गोल्ड उसे सोमवार को मिले. पहले नामया कपूर ने भारत के लिए गोल्डन निशाना लगाया…
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जाते वक्त रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ली गईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा 28 घंटे बाद भी पुलिस अभिरक्षा में हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार कोको बताया कि वाद्रा समेत पांच नेताओं को हिरासत में लिए गए 28 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। प्रियंका ने मोदी को किया ट्वीट कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी हिरासत के बारे में ट्वीट किया है।उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, “मोदी जी, आपकी सरकार ने बिना किसी आदेश…
