Author: shivam kumar

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसक झड़प के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि आपकी सरकार ने मुझे बिना किसी एफआईआर के हिरासत में रखा हुआ है लेकिन गुनहगार लोग अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं राहुल गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जब पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने जा रही थीं तो यूपी पुलिस ने उन्हें और उनके साथ कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में ले लिया था. अब प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More

कोरोना मामलों को लेकर सोमवार का दिन राहत देने वाला रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना के 18,346 नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा 209 दिनों में सबसे कम है। एक्टिव केस कम होकर सिर्फ 2.52 लाख रह गए हैं। छह महीने बाद सक्रिय मामलों में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा ठीक होने वाले लोगों की दर में भी सुधार हुई है। फिलहाल देश में 97.93% है। पिछले 24 घंटे में 29 हजार 639 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। हालांकि महामारी के चलते 263 लोगों की जान चली गई । केरल में…

Read More

 इंग्लैंड ने भारत में अगले महीने होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. यहां ब्रिटिश नागरिकों के लिए कोविड-19 नियमों के तहत 10 दिनों के अनिवार्य पृथकवास का हवाला देते हुए उसने ये फैसला किया है. जूनियर हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक भुवनेश्वर में खेला जाना है. इस से पहले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भी कोविड-19 प्रोटोकॉल के चलते इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया था. बता दें कि, भारत ने देश में आने वाले सभी ब्रिटिश नागरिकों पर उसी तरह के प्रतिबंध लगाये है जैसे…

Read More

Lakhimpur Kheri Violence । लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए आठ लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और इसमें खुलासा हुआ है कि मरने वाले लोगों में से किसी भी भी मौत गोली लगने से नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी की मौत सदमे से और कुछ की मौत रक्तस्राव से हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने की बात नहीं है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मारे गए लोगों का सोमवार को पोस्टमार्टम किया गया था। पोस्टमार्टम की पूरी रिपोर्ट 1. लवप्रीत सिंह (किसान) – घसीटने के कारण मौत हुई है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘न्यू अरबन इंडिया’ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में शहरी सुविधाओं को और कैसे बेहतर बनाया जाए पर इस पर चर्चा की जाएगी। इसमें आने वाले सुझावों के आधार पर शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। आइए जानते हैं आखिर ‘न्यू अरबन इंडिया’ कार्यक्रम क्या है? इसका उद्देश्य क्या है?… विस्तार से जानिए क्या है ‘न्यू अरबन इंडिया’ कार्यक्रम देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत आवास एवं…

Read More

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है. आज तक से खास बातचीत में हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अप्रत्यक्ष तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की मदद कर रहे हैं. वो उनके दवाब में हैं. उन्होंने कहा कि विधायक दल की मीटिंग में कैप्टन पंजाब के मुद्दों के अलावा बादलों से साठगांठ पर जवाबदेही से बचना चाहते थे. इसलिए वो मीटिंग में नहीं आए और उससे पहले इस्तीफा दे दिया. कैप्टन अमरिंदर ने सोनिया को अपने फैसले के बारे में बताया, जबकि पार्टी ने उन्हें ऐसा कुछ करने को नहीं…

Read More

नेवी को न्यूक्लियर (परमाणु) सबमरीन का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, इस पर बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना ने फैसला किया है कि वह भविष्य में न्यूक्लियर और पारंपरिक (डीजल इलेक्ट्रिक) दोनों पनडुब्बियों का निर्माण और इस्तेमाल करेगी. भारतीय अफसर ने आजतक से बातचीत में कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नेवी ने फ्रांस के साथ 90 अरब डॉलर के डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों के समझौते को रद्द कर अमेरिका से न्यूक्लियर सबमरीन लेने का फैसला किया है. वहीं, भारतीय परिस्थितियों और भौगोलिक स्थिति के चलते मांग है कि हमें दोनों सबमरीन का…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले, और यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच जिलाधिकारियों (District magistrate) की शक्ति में बड़ा इजाफा किया है. राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (National security act) यानी कि रासुका लगाने का अधिकार दे दिया है. राज्य सरकार ने 3 माह के लिए डीएम को ये अधिकार दिया है. जिलाधिकारी के पास ये अधिकार होगा कि वह स्थिति की समीक्षा करने के बाद किसी व्यक्ति पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा सकता है. राज्य सरकार ने कहा है कि समाज विरोधी शक्तियां कई ऐसी गतिविधियों में हिस्सा…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना से हुई मौत के लिए परिजनों को पचास हजार रुपये का मुआवजा देने के केंद्र के निर्देश को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मृतक के परिवार को मिलने वाला यह मुआवजा दूसरी कल्याण योजनाओं से अलग होगा। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने दावे के 30 दिनों के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया। यह धनराशि राज्यों के आपदा प्रबंधन कोष से दिए जाएंगे। जस्टिस कोर्ट ने 23 सितंबर को कहा था कि केंद्र और राज्य सरकारों को आपदा प्रबंधन कोष से बहुत से खर्च करने होते हैं। इसके बावजूद लाखों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस याचिका पर नोटिस जारी किया है जिसमें केंद्र सरकार को ‘मॉडल बिल्डर-बायर एग्रीमेंट’ बनाने का निर्देश देने की गुहार लगाई गई है। शीर्ष अदालत ने इस मामले को महत्वपूर्ण बताया है। जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर इस याचिका का परीक्षण लेने का निर्णय लेते हुए कहा कि हमें लगता है कि इस संबंध में कुछ दिशानिर्देश जारी करने की जरूरत है। पीठ ने इस मामले में केंद्र को चार हफ्ते में इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। रेरा के तहत कोई…

Read More

भारत के हिमालय की गोद में बसे एक राज्य ने पर्यावरण प्रदूषण के खिलाफ ऐसा कदम उठाया है जो पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन गया है। दरअसल सिक्किम ने पर्यावरण संरक्षण की ओर से एक पड़ा कदम उठाया गया है। 1 जनवरी, 2022 से सिक्कीम में वॉटर बॉटल यानी बोतलबंद पानी पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। इन बॉटल के बदले इस राज्य में बांस के बोतलों का उपयोग किया जाता है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सिक्किम हर कोशिश कर रहा है। इस फैसले पर सिक्कीम के मुख्यमंत्री पी.एस.तमांग कहते…

Read More